Menu
blogid : 319 postid : 1397022

हिन्दी भाषा के अलावा इन भाषाओं में भी प्रसारित होता है ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ये मशहूर लोग कर चुके हैं होस्ट

क्या आपका सपना भी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में जाने का है? ज्यादातर लोग इस शो के सिर्फ दर्शक नहीं बने रहना चाहते बल्कि शो की हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठना चाहते हैं। आपको बता दें, कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को सिर्फ अमिताभ बच्चन ही नहीं, बल्कि कई चर्चित लोग होस्ट करते हैं। आइए, आपको कौन बनेगा करोड़पति के हिन्दी संस्करण के अलावा बाकी होस्ट के बारे में बताते हैं-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal26 Sep, 2019

 

 

 

1. हिंदी केबीसी

 

 

टीवी का सबसे लोकप्रिय क्विज शो कहे जाने वाला रियलिट शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन-11 की शुरुआत हो चुकी है। इस बार भी बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ही इस क्विज शो को होस्ट कर रहे हैं। हालांकि, शाहरुख खान भी केबीसी के एक सीजन को होस्ट कर चुके हैं। इसके अलावा शो के सारे सीजन अमिताभ ने ही होस्ट किए हैं। केबीसी में अमिताभ बच्चन को लोगों द्वारा ज्यादा पसंद किया गया है। इसकी शुरुआत 3 जुलाई, साल 2000 से हिंदी भाषा में हुई थी।

 

2. भोजपुरी केबीसी

 

 

जी हां, शायद आपने न सुना हो या देखा हो लेकिन इस लिस्ट में ये नाम भी आता है। इस शो को कोई और नहीं बल्कि अमिताभ के ही करीबी दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा ने होस्ट किया था। ‘के बनी करोड़पति’ से बिहार में इसे जाना जाता है, इसे महुआ चैनल में दिखाया जाता था।

 

3. तमिल केबीसी

 

 

 तमिल में भी केबीसी का अपना शो चलता है और इसे वहां पर’नीनगालुम वेल्लालम ओरु कोडी’ यानि तमिल भाषा में कौन बेगा करोड़पति कहा जाता है। इस शो को अबतक कई लोगों ने होस्ट किया है, इसे तमिल अभिनेता सूर्या, प्रकाश राज और अरविंद स्वामी ने होस्ट किया गया।

 

4. कन्नड़ केबीसी

 

 

जैसे, तमिल केबीसी टीवी पर आता है ठीक उसी तरह से कन्नड़ केबीसी भी टीवी पर प्रसारित किया जाता है। कन्नड़ भाषा में कौन बनेगा करोड़पति को ‘कनाडा कोट्याधिपति’ कहा जाता है। इसे अभिनेता पुनीत राजकुमार ने होस्ट किया था औऱ वहां बेहद मशहूर भी है।

 

5. बंगाली केबीसी

 

 

बंगाली में भी केबीसी ने अपनी छाप छोड़ी और इसे कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गागुंली ने होस्ट किया था।

 

 

6. मराठी केबीसी

 

 

 इसे मराठी में ‘कौन होईल मराठी करोड़पति’ के नाम से खेला और जाना जाता है। इस अभिनेता स्वप्निल जोशी होस्ट करते हैं। …Next

 

 

Read More :

कभी गरीबी में जीने वाला लड़का ऐसे बना ‘क्वीन हरीश’ बॉलीवुड ही नहीं विदेशों में भी छोड़ी थी अपने नृत्य की छाप

हनी सिंह के नए गाने के इन शब्दों की वजह से हुआ केस, इन 4 विवादों में भी आया नाम

बॉलीवुड के इन सितारों ने शूटिंग के दौरान किया था सुपर नेचुरल पावर से सामना, शेयर किए थे अपने अनुभव

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh