Menu
blogid : 319 postid : 1391821

इतना बड़ा है प्रियंका चोपड़ा का ससुराल, जानिए कौन-कौन है इनके घर में

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने आखिरकार सगाई कर ली है और अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले गई हैं। शनिवार को इंटरनेशनल सेलिब्रिटी प्रियंका चोपड़ा की रोका सेरेमनी और सगाई रिसेप्शन हुआ, जिसमें कई सेलेब्स ने शिरकत की। हॉलीवुड सिंगर निक निक जोनस से शादी करने वाली प्रियंका चोपड़ा के ससुराल के बारे में जानते हैं। चलिए जानते हैं आखिर कैसा है प्रियंका और निक का परिवार और प्रियंका का होने वाला ससुराल।

Shilpi Singh
Shilpi Singh22 Aug, 2018

 

 

 

कुछ ऐसा है प्रियंका का परिवार

 

 

प्रियंका चोपड़ा का परिवार बेहद छोटा है उनकी मां मधु चोपड़ा हैं और वो अक्सर प्रियंका के साथ ही रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा के एक भाई सिद्धार्थ हैं, प्रियंका के पिता अब उनके साथ नहीं हैं। कैंसर की वजह से साल 2013 में उनका निधन हो गया था।

 

बेहद लंबा है निक है परिवार

 

 

जहां प्रियंका के परिवार में केवल तीन लोग हैं वहीं, निक का परिवार बेहद लंबा है। प्रियंका और निक की सगाई में केवल निक के माता-पिता आए थे उनका पूरा परिवार नहीं आया था। बता दें, प्रियंका के सास-ससुर के अलावा घर में दो जेठ-जेठानी यानी निक के भाई और भीभा, एक भाई और एक देवर और दो भतीजियां हैं। ये दोनों भतीजियां निक के बड़े भाई केविन और उनकी पत्नी डेनियल की बेटियां हैं। एक 4 साल की एलेना रोज और दूसरी 2 साल की वैलेंटाइना एंजेलीना है।

 

क्या करते हैं निक के बड़े भाई

 

 

केविन जोनस अमेरिकन म्यूजिशियन और एक्टर हैं, साथ ही वो जोनस ब्रदर्स बैंड से भी जुड़े हुए हैं। केविन ने साल 2005 में अपना म्यूजिकल करियर शुरू किया था,  वहीं केविन की पत्नी यानी प्रियंका की जेठानी डेनियल को अमेरिकन रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी के तौर पर जाना जाता है।

 

जो जोनस भी हैं निक के बड़े भाई

 

 

निक के एक और भाई हैं जो जोनस, वो भी अमेरिकन सिंगर और एक्टर हैं। जो ने 2005 में अपना करियर ‘प्लीज बी माइन’ सॉन्ग को रिकॉर्ड करके शुरू किया था। जो ने पिछले साल एक्ट्रेस सोफी से इंगेजमेंट की थी । सोफी ‘सांस स्टार्क’ और ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ जैसी पॉपुलर अमेरिकन टीवी सीरीज में काम कर चुकी हैं। प्रियंका और निक की शादी के बाद इनकी शादी होगी।

 

निक के छोटे भाई हैं फ्रेंकी

 

 

प्रियंका के एक देवर फ्रेंकी हैं, 17 साल के फ्रेंकी अपने भाइयों की तरह ही एक्टिंग और म्यूजिक में करियर बना रहे हैं। फ्रेंकी अपने भाई-भाभी के साथ E! चैनल के लिए ‘मैरिज टू जोनस’ रियलिटी शो में काम कर चुके हैं। उन्होंने कुछ म्यूजिक वीडियो के साथ टेलीविजन शोज में भी काम किया है।

 

ससुर अमेरिकन फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर हैं

 

 

प्रियंका के ससुर पॉल केविन अमेरिकन फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर हैं, साथ ही वो जोनस इंटरप्राइजेस के को-फाउंडर भी हैं। वहीं सास डेनिस जोनस एजुकेशन फील्ड से जुड़ी रही हैं।बता दें निक की सगाई में यही दोनों आए थे।…Next

 

Read More:

51 साल के अरबाज खान जल्द करेंगे दूसरी शादी! 2017 में हुआ था मलाइका से तलाक

हीरो बनने से पहले वेटर का काम करते थे रणदीप हुड्डा, इस एक्ट्रेस के साथ था अफेयर

रणवीर-दीपिका ही नहीं, ये 6 मशहूर सितारे भी भारत के बाहर कर चुके हैं शादी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh