Menu
blogid : 319 postid : 1391355

भारती से शमिता शेट्टी तक, ‘खतरों के खिलाडी 9’ में नजर आएंगे ये स्टार

टीवी रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 9’ के खिलाड़ियों ने कमर कस ली है। इस बार शो की शूटिंग इंडिया से दूर अर्जेंटीना में हो रही है, सेट से तस्वीरें भी सामने आयी है। शो को एक्शन मूवीज के लिए मशहूर रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे, तो चलिए एक नज़र इस बार के खिलाड़ियों पर डालते हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh27 Jul, 2018

 

 

1. विकास गुप्ता

 

 

इनका नाम तब मशहूर हुआ जब विकास को लोगो ने टीवी पर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ में देखा था। प्रोग्रामिंग से जुड़े रहे विकास अब टीवी पर जाना पहचाना चेहरा हो गए हैं। ‘बिग बॉस’ के घर से निकलने के बाद वह ‘खतरों के खिलाडी’ बनने जा रहे हैं।

 

2. भारती सिंह

 

 

कॉमेडी की दुनिया में अपना नाम बनाने के बाद भारती अब खतरों से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं। बताते चलें कि हाल ही में उनकी शादी हुई है। खबरों के मुताबिक इस शो के लिए उन्‍होंने लगभग दस किलो वजन कम किया है।

 

3. हर्ष लिम्बचिया

 

 

स्‍टैंड अप कॉमेडियन भारती के पति हर्ष लिम्‍बचिया भी इस शो में नजर आने जा रहे हैं। हर्ष खुद भी जाने माने कॉमेडी राइटर है। इस बार अपनी पत्नी भारती के साथ ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आएंगे, इस जोड़ी को इससे पहले ‘नच बलिये’ में देखा गया था।

 

4. जैन इमाम

 

 

इनका नाम शायद बहुत काम लोगों ने सुना होगा, बता दें कि जैन ने अब तक दो शो में काम किया है जिसमे से एक ‘नामकरण’ और दूसरा ‘लाल इश्क़’ है। जैन पहली बार किसी रियलिटी शो में नजर आएंगे।

 

5. जैस्मीन भसीन

 

 

जैस्मीन, ज़ी टीवी के ‘टशन-ए-इश्क’ और ‘दिल से दिल‘ तक में नजर आ चुकी है। इतना ही नहीं उन्होंने कई सारी साउथ की फिल्मो में भी काम किया है, उन्हें पहली बार किसी रियलिटी शो में देखा जायेगा।

 

6. शमिता शेट्टी

 

 

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता एक बार फिर से रियलिटी शो में हिस्सा ले रही है। इसके पहले शमिता ‘बिग बॉस’,’झलक दिखला जा’ में नजर आ चुकी है अब एक बार फिर से वो टीवी रिएलिटी शो में अपनी किस्मत आजमाने आ रही हैं।

 

7. श्रीसंथ

 

 

क्रिकेट से दूर होने के बाद श्रीसंत ने खुद को एक्टिंग की तरफ मोड़ दिया है। कुछ दिन पहले उन्हें फिल्म ‘अक्सर-2’ में देखा गया था, वैसे यह पहली बार नहीं है कि वो रियलिटी शो का हिस्सा बने हैं, इसके पहले उन्होंने ‘झलक दिखला जा’ में हिस्सा लिया था।

 

8. आदित्य नारायण

 

 

सिंगर आदित्य नारायण भी इस बार इस शो का हिस्सा होंगे यह पहली बार होगा की वो किसी टीवी रिएलिटी शो में नजर आने जा रहे हैं।

 

9. अली  गोनी

 

 

टीवी के सबसे मशहूर शो ‘ये हैं मोहब्बतें’में रमन के भाई का किरदार निभाने वाले रोमी, पहली बार किसी रियलिटी शो का हिस्सा होंगे। इसके पहले उन्हें स्प्लिट्सविला में देखा गया था।…Next

 

 

Read More:

कटरीना से शिल्पा शेट्टी तक, ये एक्ट्रेस बदल चुकी हैं अपने असली नाम

एक दूसरे के हमशक्ल लगते हैं ये सितारे, लेकिन हो गए फ्लॉप

‘मुन्नाभाई’ के सीक्वल से कटेगा अरशद वारसी का पत्ता, ‘सर्किट’ के किरदार में नजर आ सकता है ये एक्ट्रर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh