Menu
blogid : 319 postid : 1394746

महात्मा गांधी को जानने में मदद करेंगी ये मशहूर फिल्में, एक को मिल चुका है ऑस्कर

हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान को पूरी दुनिया जानती है। गांधी के विचारों पर न सिर्फ किताबें लिखी गई हैं बल्‍कि बॉलीवुड ने उनके अनमोल विचारों और जीवन पर फिल्‍में भी बनाई हैं। गांधी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 30 जनवरी, 1948 को गोली मारकर नाथूराम विनायक गोडसे हत्या कर दी गई थी। लेकिन गांधी जी की शख्स‍ियत एक विचार है, जिसे कोई मार नहीं कर सकता है। यही वजह है कि देश आज भी उन्हें बापू के नाम से पुकारता है। गांधी के विचारों, देशवासियों के प्रति उनके सम्मान की भावना से हिंदी सिनेमा भी अछूता नहीं रहा। उनके जीवन के अहम पहलुओं पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनीं। गांधी जी की जिंदगी पर कई फिल्‍में बनी हैं, जिसने लोगों को गांधीगिरी का सही मतलब समझाया। चलिए जानते हैं,  उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने महात्मा गांधी के जीवन को पर्दे पर दर्शाया।

Shilpi Singh
Shilpi Singh30 Jan, 2019

 

 

1. गांधी (1982)

 

 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर बनी ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित रिचर्ड एटनबरो की फिल्म ‘गांधी’ साल 1982 में बनी थी। इसमें हॉलीवुड एक्टर बेन किंस्ले ने गांधी का किरदार निभाया था। यह फिल्म गांधीजी के जीवन पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में शुमार है। फिल्‍म में बिहार के चंपारण आंदोलन को दिखाया गया है। ये वही चंपारण आंदोलन है, जिसके साथ गांधी का भारत में अहिंसक सत्‍याग्रह आंदोलन आरंभ हुआ। इस शानदार फिल्‍म को ऑस्कर अवॉर्ड भी मिल चुका है।

 

2. द मेकिंग ऑफ गांधी (1996)

 

 

श्याम बेनेगल की फिल्म ‘द मेकिंग ऑफ गांधी’ 1996 में रिलीज हुई थी। इसमें मोहनदास कर्मचंद गांधी के महात्मा बनने की कहानी को बखूबी दिखाया गया। फिल्म में रजित कपूर ने गांधी का किरदार निभाया।

 

3. हे राम (2000)

 

 

भारत विभाजन और महात्मा गांधी की हत्या की पृष्ठभूमि पर कमल हसन ने ‘हे राम’ फिल्म बनाई। साल 2000 में रिलीज इस फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार नसीरुद्दीन शाह ने निभाया। फिल्‍म में शाहरुख खान, ओम पुरी, रानी मुखर्जी और हेमा मालिनी जैसे बड़े सितारें हैं। यह फिल्‍म कमल हासन द्वारा बनाई गई है, जिसमें गांधी जी का किरदार नसीरुद्दीन शाह ने निभाया है।

 

4. मैंने गांधी को नहीं मारा (2005)

 

 

साल 2005 में जहनु बरूआ द्वारा निर्मित यह फिल्म एक ऐसे इंसान की मन:स्थिति दिखाती है, जिसे यह वहम हो जाता है कि उसने गांधीजी को मारा है। फिल्‍म में अनुपम खेर ने उत्तम चौधरी का किरदार निभाया है।

 

5. लगे रहो मुन्नाभाई (2006)

 

 

साल 2006 में राजकुमार हिरानी द्वारा बनाई गई फिल्म ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ की चर्चा के बगैर गांधीजी पर बनी फिल्मों की चर्चा पूरी नहीं होगी। फिल्म में संजय दत्त को महात्मा गांधी दिखाई देते हैं। गांधीजी का किरदार दिलीप प्रभावलकर ने निभाया। इस फिल्‍म में संजय दत्‍त गांधीगिरी करते नजर आए थे। फिल्‍म को फैंस ने काफी पसंद किया। फिल्‍म में महात्‍मा गांधी की सीख और उनके विचारों को प्रमोट किया गया।

 

6. गांधी माई फादर (2007)

 

 

यह गांधीजी के जीवन के दुखद प्रसंग का चित्रण है। महात्मा गांधी और उनके बेटे हरिलाल के रिश्तों पर साल 2007 में फिरोज अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी ‘गांधी माइ फादर’ रिलीज हुई। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त इस फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार दर्शन जरीवाला ने निभाया।…Next

 

Read More:

तो क्या 2019 में वरुण धवन बनेंगे दूल्हा, बचपन के प्यार नताशा दलाल से करेंगे शादी

9 साल तक जॉन के साथ लिव में रही थीं बिपाशा, 108 करोड़ रुपए की हैं मालकिन

बिग बॉस से बाहर आने के बाद दीपक ठाकुर को मिले ऑफर, जल्द गाएंगे गाना

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh