Menu
blogid : 319 postid : 1396984

परवीन बॉबी की डेडबॉडी लेने के लिए महेश भट्ट ने किया था क्लेम, ऐसे हुआ था दोनों की प्रेम कहानी का दुखद अंत

बॉलीवुड में  बहुत कम ऐसे निर्देशक हैं, जो अपनी जिंदगी से जुड़ी हुई कहानियों पर फिल्म बनाते हैं। महेश भट्ट का नाम भी ऐसे निर्देशकों में सबसे ऊपर आता है, जिन्होंने अपनी जिंदगी पर आधारित कई फिल्में बनाई हैं। फिल्मों के अलावा महेश अपनी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में रहे हैं। आइए, एक नजर उनके दिलचस्प पहलुओं पर-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal20 Sep, 2019

 


महेश भट्ट के माता और पिता ने कभी शादी नहीं की थी। दोनोंं उस वक्त लिव-इन-रिलेशनशिप में रहा करते थे। महेश की मां शिरीन अपने जमाने की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक थीं और उनके पिता फिल्म निर्माता थे, उनका नाम नानाभाई उर्फ बटुक भट्ट था। नानाभाई पहले से ही शादीशुदा थे उन्होंने शिरीन से कभी शादी नहीं की।

 

mahesh father n mom

 

20 साल की उम्र में शुरू किया था काम

महेश 20 साल के थे, तभी से ही उन्होंने विज्ञापनों के लिए लेखन शुरू कर दिया था। हालांकि, स्कूल के दिनों से ही उन्होंने पैसे कमाने के लिए पार्ट टाइम जॉब करना शुरू कर दिया था। ऐसा माना जाता है कि महेश के व्यक्तित्व पर ओशो रजनीश का काफी असर है क्योंकि महेश ओशो के अनुयायी हैं।

 

विनोद खन्ना के सेक्रेटरी रह चुके हैं महेश

 

mahesh-bhatt-and-vinod

 

जब महेश स्ट्रगल कर रहे थे, उस दौरान महेश स्मिता पाटिल और विनोद खन्ना के सेक्रेटरी के रूप में काम करते थे। फिल्म ‘कब्जा’ से उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर काम शुरू कर दिया। फिल्म ‘जुर्म’ तक मुकेश भट्ट और विनोद खन्ना के अच्छे संबंध रहे, पर उस फिल्म में विनोद ने लगातार 40 दिन तक शूटिंग कैंसिल कराई। उनके नखरों से तंग आकर मुहेश भट्ट ने कहा, ‘मैं विनोद के स्पॉट ब्वॉय को हीरो बना लूंगा, लेकिन विनोद को अपनी फिल्मों में साइन नहीं करूंगा।’

 

कॉलेज में हुआ पहला प्यार

 

mahesh-bhatt-and-kiran-bhatt-

 

20 साल के महेश भट्ट कॉलेज में पढ़ते थे, जब उनका अफेयर शुरू हुआ लोरिएन ब्राइट से। ब्राइट का नाम बाद में किरन भट्ट हो गया। किरन ही पूजा भट्ट और राहुल भट्ट की मां हैं। हालांकि ये रिश्ता तब टूट गया जब महेश मशहूर एक्ट्रेस परवीन बॉबी के साथ संबंधोंं में आए।


लिव इन में रहने के बाद भी अकेली रह गईं परवीन
इंडस्ट्री में आने के बाद जितनी जल्दी परवीन बाबी ने खुद को स्थापित किया, उतनी जल्दी ही उन्होंने अपने लिए पार्टनर भी ढूंढ लिया। यहां सबसे पहले उनका नाम डैनी के साथ जुड़ा। फिल्म ‘धुएं की लकीर’ से शुरू हुआ उनका अफेयर कुछ ही घंटों में परवान चढ़ चुका था। हालांकि, ये अफेयर ज्यादा दिनों तक नहीं चला। डैनी से हुए ब्रेकअप ने परवीन को काफी दर्द पहुंचाया, लेकिन उन्होंने खुद को टूटने नहीं दिया। अपने दुख को जल्द ही भुलाते हुए वे कबीर बेदी के संपर्क में आईं। कबीर काफी नई सोच के थे। सिगरेट, शराब पीने वाली और बोल्ड स्वभाव की परवीन और कबीर को एक-दूसरे का साथ बेहद रास आने लगा। दोनों लंबे समय तक लिव-इन में रहे, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिन तक नहीं चल सका। इसके बाद परवीन की लाइफ में महेश भट्ट आए। दोनों करीब तीन साल (1977-80) तक साथ रहे।

 

 

उन दिनों महेश एक फ्लॉप फिल्ममेकर थे जबकि परवीन टॉप हीरोइन थी। महेश और परवीन के रिश्ते से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं, जो आज भी रहस्य है। परवीन और महेश के बीच शुरुआत में रिश्ता बहुत अच्छा रहा लेकिन धीरे-धीरे परवीन मानसिक रोग का शिकार होती गई। उन्हें सिजोफ्रेनिया नाम की बीमारी थी। परवीन आए दिन सेट पर अजीब बर्ताव करती थींं, जिस वजह से उन्हें कमरे में बंद करके रखना पड़ा था। महेश ने परवीन का इलाज जरूर करवाया लेकिन वो नहीं चाहते थे कि उन्हें इलेक्ट्रिक शॉक दिया जाए। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि महेश ने परवीन को पागल किया था और वो अब उन्हें ठीक नहीं होने देना चाहते थे। परवीन की मौत आज तक लोगोंं के लिए रहस्य है और कई लोग महेश को इसका जिम्मेदार मानते हैं। परवीन की मौत हुई तो उनकी डेडबॉडी को क्लेम करने वाला कोई नहीं था। ऐसे में महेश भट्ट ने अपने पुराने प्यार की लाज रखते हुए परवीन की डेडबॉडी की मांग की और उनका अंतिम संस्कार किया।

 

सोनी राजदान से की दूसरी शादी

 

Mahesh-Bhatt-Soni-

 

जब प‍रवीन बॉबी से उनके संबंध बिगड़े, तब उनकी लाइफ में एंट्र‍ी मारी सोनी राजदान ने। सोनी के साथ अफेयर के समय महेश और किरन एक साथ ही रहते थे। कानूनी तौर पर महेश और किरन का तलाक नहीं हुआ, पर महेश ने सोनी राजदान से शादी कर ली। इस शादी के लिए महेश ने मुस्लिम धर्म कबूल कर लिया था। इस शादी से महेश के दो बच्चे हैं शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट।

 

विवादस्पद फोटोशूट और बयान

महेश भट्ट अपनी बड़ी बेटी पूजा भट्ट के साथ भी कॉन्ट्रोवर्सी में आ चुके हैं। पूजा के साथ महेश की ‘लिप टू लिप’ का किस्सा कई दिनों तक चर्चा का विषय था।ये किस्सा महेश ने एक मैगजीन के लिए किया था लेकिन उन्हें इसका भारी विरोध झेलना पड़ा था।

 

bhatts

 

 

महेश भट्ट ने उस समय एक बयान देकर सनसनी मचा दी थी, जिसमें उन्होंने अपनी ही बेटी पूजा भट्ट से शादी करने की इच्छा जता दी थी। महेश भट्ट ने कहा था कि ‘अगर पूजा मेरी बेटी ना होती तो मैं उससे शादी कर लेता। ऐसा बयान देने के बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी। …Next

 

 

Read More:

सैलेरी के पैसे बचाकर गर्लफ्रेंड के लिए इस वजह से स्कूटी खरीदना चाहते थे सुदीप, संघर्ष के दिनों में पत्नी चलाती थी घर का खर्चा

बॉलीवुड की वो हसीनाएं जो पहली फिल्म में सुर्खियां बटोरकर भी नहीं हो पाईं कामयाब, नहीं चला कॅरियर

अपने गर्दिश के दिनों में अमिताभ का गाया वो गाना जिसने पलट दी थी उनकी किस्मत, इन 4 बातों के लिए भी याद रहेगा आरके स्टूडियो

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh