बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर अरबाज खान और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने पिछले साल एक दूसरे को तलाक दे दिया था। अरबाज और मलाइका के अलग होने के साथ ही खबरें आने लगी थीं कि मलाइका का अपने से 12 साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अफेयर चल रहा है। इसक साथ ही अरबाज 21 साल छोटी एक्ट्रेस जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर क्या पक रहा है इन इन सितारों के बीच।
साल 1998 में अरबाज और मलाइका शादी के बंधन में बंधे थे
बता दें कि साल 1998 में अरबाज और मलाइका शादी के बंधन में बंधे थे। साल 2016 में दोनों ने अपने अलग होने की खबर लोगों के सामने रखी थी। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक खबर थी कि अर्जुन कपूर और मलाइका जल्द ही अपने रिश्ते को सबके सामने ला सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि दोनों इसी साल शादी भी कर सकते हैं। कई ईवेंट पर दोनों को एक दूसरे का हाथ पकड़े देखा गया है। अरबाज और मलाइका का 15 साल का बेटा अरहान खान भी है।
साथ हैं मलाइका और अर्जुन
मलाइका अरोड़ा इन दिनों कलर्स चैनल के रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ को जज कर रही हैं। शो में मलाइका के साथ करण जौहर और किरण खेर भी जज की भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में अपनी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का प्रमोशन करने के लिए अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा शो में आए थे। यहां अर्जुन और मलाइका ने साथ में स्टेज पर डांस भी किया था, अर्जुन, मलाइका का हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज पर ले गए थे। खबरें थी कि दोनों ने मलाइका का जन्मदिन साथ ही मनाया है।
बहन की शादी के बाद करेंगी शादी
अर्जुन कपूर और मलाइका को लेकर सुनने में यह भी आ रहा है कि, दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सकते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था। कहा जा रहा है कि, अर्जुन घरवालों की सहमति के बाद ही मलाइका का हाथ थामेंगे। बता दें कि अर्जुन अपनी बहन अंशुला की शादी के बाद ही खुद की शादी के बारें में सोचेंगी ऐसा उन्होंने कई सारे इंटरव्यू के दौरान भी कहा था।
मैं जॉर्जिया को डेट कर रहा हूं
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका के एक्स हंसबैंड अरबाज खान से उनके और जॉर्जिया के रिलेशन के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि, ‘हां इस वक्त मैं डेट कर रहा हूं और मुझे पता नहीं कि यह रिलेशनशिप कहां तक जाएगा, लेकिन लोगों को लगता है कि उन्हें सब पता है। वैसे आपको बता दें कि मलाइका, अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं और उनका 15 साल का एक बेटा अरहान भी है। अरबाज ने आगे कहा, ‘जब मुझे लगेगा कि मुझे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे कुछ इंफॉर्मेशन बाहर देनी है, तभी मैं बोलूंगा। जिस तरह रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी का एलान किया है, सही वक्त आने पर मैं बोलूंगा, लेकिन अभी से अंदाजा लगाने या ज्यादा एक्साइटेड होने की जरूरत नहीं है।’
21 साल तक रिश्ते को बचाकर रखा
मलाइका से अलग होने के बाद अरबाज ने अब जाकर दोनों के रिलेशनशिप को लेकर बात की है। अरबाज ने कहा, ‘लोग एडजेस्टमेंट और कॉम्प्रोमाइज के साथ बहुत सारी चीजें अपनी जिंदगी में करते हैं। चाहे वह रिलेशनशिप हो या फिर शादी, हमें ये विश्वास होना चाहिए कि हम इसे निभा लेंगे। लेकिन इंसान हमेशा ज्यादा की इच्छा रखता है। अरबाज ने आगे कहा, परफेक्शन एक ऐसी चीज है जिसे हम हमेशा पाना चाहते हैं। यह ऐसा है जिसके लिए आपको हर दिन मेहनत करनी पड़ती है ताकि यह आपके साथ हमेशा रहे। यही रिलेशनशिप में भी होता है। मैंने 21 साल यही ट्राय किया है लेकिन मैं इसमें सफल नहीं हो पाया, पर ठीक है।ज्यादातर लोग तो यह भी ट्राय नहीं करते।…Next
Read More:
21 साल में अदिति राव हैदरी ने की थी पहली शादी, राजसी परिवार से रखती हैं ताल्लुक
भारती से युविका तक, टीवी एक्ट्रेस जो मनाएंगी अपना पहला करवा चौथ
अनुष्का विराट के लिए तो सोनम आनंद के लिए, पहली बार करवाचौथ का व्रत रखेंगी ये एक्ट्रेस
Read Comments