Menu
blogid : 319 postid : 3394

ये रात भीगी-भीगी…..

लागा चुनरी में दाग, छुपाऊं कैसे…..

चुनरी में दाग छुपाऊं कैसे, घर जाऊं कैसे….


Manna Dey Biography

बांग्ला फिल्मों के सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक और संगीत के महान फनकार मन्ना डे आज 94 वर्ष की उम्र में जिन्दगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. वर्ष 1919 में ब्रिटिश अधीन कलकत्ता में जन्में मन्ना डे का वास्तविक नाम प्रबोध चंद्र डे है. छाती में हुए संक्रमण के गंभीर रूप धारण कर लेने के बाद मन्ना डे को बंगलुरू के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां अभी भी उनकी स्थिति नाजुक ही बनी हुई है. वैसे तो अधिकांश लोग मन्ना डे जैसी महान शख्सियत से परिचित ही हैं लेकिन जो इनके बारे में नहीं जानते या और अधिक जानना चाहते हैं उनका परिचय हम मन्ना डे उर्फ प्रबोध चंद्र डे से करवाते हैं.

दीवानगी इस हद तक गुजर चुकी थी कि….


manna deyManna Dey Biography Hindi: Manna Dey Awards

मन्ना डे का जीवन

1 मई, 1919 को मन्ना डे (Manna Dey) का जन्म कोलकाता में हुआ. मन्ना डे के मामा, कृष्णचंद्र डे संगीताचार्य थे और उनकी इसी खूबी का असर बालक प्रबोध चंद्र डे पर भी पड़ा. बचपन से ही मन्ना डे ने संगीत की शिक्षा लेनी प्रारंभ कर दी थी और पढ़ाई पूरी होने के बाद वह अपने मामा कृष्णचंद्र डे के सहायक के तौर पर काम करने लगे. मन्ना डे (Manna Dey) ने वर्ष 1943 में प्रदर्शित फिल्म तमन्ना के जरिए संगीत की दुनिया में कदम रखा. इस फिल्म में उन्होंने प्रख्यात गायिका सुरैया के साथ गाना गाया जो उस समय जबरदस्त हिट हुआ था. इसके बाद सचिन देव बर्मन के साथ मन्ना डे ने मशाल फिल्म में भी काम किया, इस फिल्म में उन्होंने एक सोलो गाना गाया. इसके बाद मन्ना डे (Manna Dey) ने मोहम्मद रफी जैसे नामी-गिरामी गायकों और संगीतकारों के साथ भी काम किया. देखते ही देखते मन्ना डे की लोकप्रियता आसमान छूने लगी और वो बांग्ला के महान गायकों में से एक बन गए. प्यार हुआ इकरार हुआ, ये रात भीगी-भीगी जैसे लोकप्रिय तराने गाने वाले मन्ना डे (Manna Dey) ने लगभग 113 गाने गाए हैं.

वर्ष 2011 में मन्ना डे को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट के पुरस्कार से भी नवाजा गया.

कुछ यूं बीती पहली रात


Manna Dey Latest News

Manna Dey Personal Life: मन्ना डे का निजी जीवन

18 दिसंबर, 1953 को मन्ना डे ने केरल की रहने वाली सुलोचना कुमारन से विवाह किया और 19 अक्टूबर, 1956 को उनकी पहली बेटी शुरोमा और 20 जून, 1958 को दूसरी बेटी सुमिता का जन्म हुआ. मन्ना डे की पत्नी सुलोचना का वर्ष 2012 में निधन हो गया था और पत्नी की मृत्यु के बाद से ही मन्ना डे (Manna Dey) बंगलुरू में रहते हैं. उम्र के इस पड़ाव में भी मन्ना डे (Manna Dey) देश-विदेश के दौरे करते और सभी जरूरी आयोजनों में हिस्सा लेते हैं.


8 जून, 2013 से वह 24×7 डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनके प्रशंसक और शुभचिंतक उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं.


सुन रहा है ना तू रो रहा हूं मैं….

इश्क इतना कमजोर नहीं जो याद ना आए !


Tags: Manna Dey, Manna Dey Biography, Manna Dey Biography Hindi, Manna Dey Personal Life, Manna Dey Life History, Manna Dey Awards, Manna Dey Filmfare Awards, Manna Dey Latest News, मन्ना डे निजी जीवन, मन्ना डे जीवन, मन्ना डे गाने, मन्ना डे गायिकी सफर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh