Menu
blogid : 319 postid : 1393332

अनुष्का से साक्षी धोनी तक, क्रिकेटर्स की पत्नियां जो बिजनेस में कर रही हैं कमाल

क्रिकेटर्स की वाइफ स्टेडियम में अक्सर अपने पति को चियर करती नजर आती हैं। हालांकि इस नजारे को देख कई लोग ये सोच बना लेते हैं कि क्रिकेटर्स की वाइफ के पास करने को कुछ नहीं है और वो मीडिया का अटेंशन और लाइमलाइट में आने के लिए ऐसा करती हैं। अगर आप ये सोच रखते हैं, तो हम आपको सलाह देंगे कि पको अपनी सोच बदलने की जरूरत है। आज हम आपको दुनिया के प्रमुख क्रिकेटर्स की वाइफ के बारे में बता रहे हैं, जो मैदान में अपने हसबैंड को स्टेडियम में सपोर्ट करने के अलावा बिजनेस में भी हाथ आजमा रही हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh10 Nov, 2018

 

 

 

अनुष्का शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा एक सफल अभिनेत्री हैं। अनुष्का ने बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड में खुद को स्थापित किया है। इसके अलावा वह ‘क्लीन स्लेट’ नाम से अपना एक प्रोडक्शन हाउस चलाती हैं।‘क्लीन स्लेट फिल्म्स’ ने साल 2015 में ‘एनएच10’, 2017 में ‘फिल्लौरी’ और 2018 में ‘परी’ फिल्म बनाई थी। इसके अलावा वो खुद का फैशन ब्रॉन्ड भी लॉन्च कर चुकी हैं।

 

साक्षी धोनी
महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी क्रिकेट जगत का एक जाना-माना नाम हैं, जो अक्सर आईपीएल के दौरान स्टेडियम में नजर आती हैं। पूरी दुनिया साक्षी को भले ही धोनी के पत्नी के नाम से जानती हैं, लेकिन साक्षी अपना खुद का एक बिजनेस चलाती हैं। साक्षी ने इसी साल जून में नई दिल्ली के बाहर एक इंटीरियर डिजाइन फर्म ‘इंस्टा डेकोर इंडिया’ लॉन्च किया था। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का रांची में 7-एकड़ में बने घर का इंटीरियर डिजाइन भी साक्षी ने ही किया है।

 

डोना गांगुली
भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली को कौन नहीं जानता, लेकिन उनकी वाइफ डोना गांगुली से कम ही लोग परिचित हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि डोना एक मशहूर क्लासिकल डांसर हैं। ओडिसी डांसर डोना दीक्षा मंजरी नाम से एक डांस एकेडमी चलाती हैं। ये एक ऐसा इंस्टट्यूट जहां सभी तरह के भारतीय क्लासिकल डांस और संगीत सिखाया जाता हैं। इस स्कूल की क्षमता 2000 हैं और इसमें योगा, ड्राइंग, कराटे और तैराकी का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

 

जेसिका ब्रातिच
मिशेल जॉनसन की पत्नी जेसिका ब्रातिच को ‘WAG’ शब्द से नफरत है। वह मानती हैं कि जब लोग आपको ‘WAG’ कहते हैं तो वह सोचती हैं कि आप कुछ भी नहीं करती हैं। लेकिन आप ये जानकर चौंक जाएंगे कि जेसिका एक सफल कराटे खिलाड़ी है और वह 2006 कराटे वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉंज मेडल जीत चुकी हैं। जेसिका वूमैन हैंडबैग और घड़ियों का एक बिजनेस भी चलाती हैं।

 

ली वॉटसन
चेन्नई सुपर किंग के प्लेयर शेन वॉटसन की पत्नी ली वॉटसन फॉक्स स्पोर्ट्स की प्रेजेंटर हैं। दो बच्चों की मां ली वॉटसन हैं। अब वह ‘एस एफ सेलेब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी‘ चला रही है। कंपनी के तहत वह आस्ट्रेलियन सेलेब्रिटी के करियर और प्रोफाइल को मैनेज करती है.

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh