बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। दुबई पुलिस ने उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार किया। मीका पर नाबालिग के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मीका पर ब्राजील की एक नागरिक ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। वैसे ये पहली बार नहीं है की मीका इस तरह के विवाद में फंसे हो, इसके पहले भी वो इस तरह के मामलों की वजह से चर्चा का विषय बने रहे हैं।
दुबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
नाबालिग की शिकायत के बाद मीका को दुबई पुलिस ने गिरफ्तार कर मुरक्काबात पुलिस थाने में रखा गया है। मीका पर 17 साल की ब्राजीलियन युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। हालांकि, ये कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी मीका छेड़खानी को लेकर चर्चा में रहे हैं।
लड़की को भेजी आपत्तिजनक तस्वीर
मीका सिंह को बुधवार की रात 3 बजे दुबई पुलिस ने बार में अरेस्ट किया। पीड़ित लड़की मॉडल बताई जा रही है। लड़की ने मीका पर आरोप लगाए हैं कि वह उन्हें आपत्तिजनक तस्वीरें भेजते थे। आपको बता दें कि मीका अपने सिंगिंग परफॉर्मेंस के दुबई में थे। मीका के दोस्त भी उन्हें रिहा कराने के लिए कोशिश कर रहे हैं।
पहले भी जा चुके हैं जेल
आखिरी बार साल 2015 में मीका को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जब उन्होंने शो के दौरान एक डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया था। साल 2006 में राखी सावंत को बर्थडे पार्टी के दौरान जबरन किस कर सूर्खियों में आए थे। राखी सावंत ने मुंबई कोर्ट में सिंगर मीका सिंह के खिलाफ मोलेस्टेशन का केस भी दर्ज कराया था।
मॉडल ने मीका के खिलाफकी थी शिकायत
साल 2016 में मुंबई में रहने वाली एक मॉडल ने मीका के खिलाफ शोषण करने का आरोप लगाया था। वहीं मीका ने भी उस लड़की पर जबरदस्ती पैसे वसूलने का केस दर्ज करवा दिया था। इससे पहले साल 2015 में भी मीका एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने को लेकर चर्चा में आ गए थे, जिसके बाद मीका को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। इस डॉक्टर का नाम श्रीकांत था और अंबेडकर हॉस्पिटल में काम करता था। मीका के थप्पड़ मारने की वजह से श्रीकांत के कान में इंटरनल इंजरी हो गई थी।
मीका पर भी है ‘हिट एंड रन‘ का आरोप
हिट एंड रन मामले का जिक्र होता है तो लोग सलमान की चर्चा करते हैं। मगर कम ही लोग जानते होंगे की हिट एंड रन का आरोप मीका सिंह पर भी है। साल 2014 में मीका ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी थी। इस एक्सीडेंट में ऑटो में बैठे यात्रियों को काफी चोटें आई थीं। हालांकि, बाद में मीका ने इस आरोप से इनकार करते हुए कहा था वह गाड़ी नहीं चला रहे थे।
अबतक ऐसा रहा है करियर
महज 8 साल की उम्र से ही मीका की गायन शिक्षा शुरू हो गई थी। 12 साल की उम्र में तबला और हारमोनियम बजाना सीख गए थे और 14 साल की उम्र में मीका ने गिटार बजाना शुरू कर दिया था। मीका ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म प्यार के साइड इफेक्ट्स से की। मीका ने अपने फ़िल्मी करियर कई बेहतरीन गाने गाये। जिसके लिए उन्हें कई पुरुस्कारों से भी सम्मानित किया गया। सिंगिंग के साथ-साथ एक्टिंग के क्षेत्र में भी मीका ने हाथ आजमाया है। मीका ने पंजाबी फिल्म ‘रैथ कपूर’ में माइकल की भूमिका और हाल ही में फिल्म ‘बलविंदर सिंह फेमस हो गया’ में बलविंदर का किरदार निभाया है। मीका कई टीवी शोज़ में बतौर जज नजर आ चुके हैं।…Next
Read More:
प्रियंका के लहंगे को बनने में लगे इतने घंटे, गाउन का वेल था 75 फीट लंबा एम्ब्रॉयडी में लगे 1826 घंटे
साउथ की फिल्मों की लाइफ थीं सिल्क स्मिता, पंखे से झूलती हुई थी मिली लाश
बचपन में Dyslexia की बीमारी से ग्रस्त थे बोमन ईरानी, 42 की उम्र से शुरू किया था करियर
Read Comments