बॉलीवुड में आजकल कई सारे नए चेहरे एंट्री ले रहे हैं और इसी कड़ी में टीवी की मशूहर एक्ट्रेस मौनी रॉय ने खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ के साथ एंट्री ली है। अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड से फिल्मों में धमाकेदार एंट्री मारी है। मौनी की पहली फिल्म की जबरदस्त हिट हुई है। गोल्ड ने दूसरे हफ्ते की शुरुआत के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मौनी की ये पहली 100 करोड़ फिल्म है, साथ-साथ ये फिल्म मौनी रॉय के लिए नया रिकॉर्ड कायम कर गई है। मौनी रॉय डेब्यू के साथ ही 100 करोड़ी एक्ट्रेस बन गई हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने 100 करोड़ के साथ ली बॉलीवुड में एंट्री।
1. असिन
साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस असिन ने आमिर खान के साथ फिल्म गजनी से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इस फिल्म ने न सिर्फ उन्हें पसंद किया गया था बल्कि फिल्म भी 100 करोड़ी हो गई थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने अनुष्का शर्मा को हरा कर बेस्ट डेब्यू का फिल्म फेयर अवॉर्ड हासिल किया था।
2. दिशा पटानी
दिशा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म ने 133 करोड़ कमाए थे। इतना ही नहीं दिशा ने अपने बॉयफ्रेंड टाइगर के साथ बागी-2 में काम किया था और ये फिल्म भी सुपरहिट रही थी और कमाई के कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए थे।
3. सान्या मल्होत्रा
आमिर खान की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म दंगल से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की ये पहली फिल्म 300 करोड़ी साबित हुई। इस फिल्म ने 387.39 का कलेक्शन किया था। सान्या जल्द ही ‘पटाखा’ नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं।
4. सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी ने सलमान खान की बड़ी फिल्म दबंग से बॉलीवुड में जबरदस्त एंट्री मारी थी। इस फिल्म से उन्होंने 100 करोड़ी अपना नाम कर ली थी। सोनाक्षी ने सलमान के साथ दंबग 2 में भी काम किया और इस फिल्म को भी सुपरहिट का तमगा मिला था।
5. डेजी शाह
बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह को सलमान खान ने पहली बार फिल्म ‘जय हो’ से लॉन्च किया था। डेजी और सलमान की फिल्म ‘जय हो’ ने 100 करोड़ में एंट्री ली थी। डेजी शाह ने हाल ही में सलमान के साथ फिल्म रेस 3 में भी काम किया था और ये फिल्म भी 100 करोड़ से ज्यादा कमाने में कामयाब रहा।
6. इलियाना डीक्रूज
स्क्रीन पर क्यूट सी दिखने वाली इलियाना भले ही अपनी पहली फिल्म में मेन लीड़ ने रही हो, लकिन लोगों ने उनके काम की तारीफ की थी। इलियाना ने रणबीर कपूर की फिल्म बर्फी से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। उन्हें 100 करोड़ी फिल्म तो मिली ही इसके साथ इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल गया।…Next
Read More:
सलमान के जीजा आयुष उनके नहीं बल्कि इस खान के हैं फैन, इस सुपरस्टार को भी करते हैं पंसद
मलाइका ने अरबाज को किया था शादी के लिए प्रपोज, करोड़ों में है फीस
बॉलीवुड में सलमान खान के पूरे हुए 30 साल, किरदार जो बने यादगार
Read Comments