Menu
blogid : 319 postid : 1393916

ईशा अंबानी की शादी में खर्च हुए 100 करोड़ से ज्यादा, 452.5 करोड़ रुपए का है बंगला

देशभर में अगर किसी बात की र्चा हो रही है तो वहै ईशा अंबानी की शादी, पिछले दिनों अंबानी परिवरा उदपुर में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का जश्न मना रहा था। बका दें ईशा अंबानी का प्री-वेडिंग का पूरा कार्यक्रम उदयपुर के ऑबरॉय उदयविलास हॉटल में आयोजित हुआ था। कल ईशा अंबानी आखिरकार दुल्हन बन ही गई और उनक शादी बड़े उद्योगपति अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से पूरे रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई है। इस दौरान देश और दुनिया से बड़े -बड़े उद्योगपति, फिल्मी स्टार और अमेरिकी पर्सनैलिटी हिलेरी क्लिंटन भी पहुंची थीं। तो चलिए जानते हैं आखिर इस शाही शादी का पूरा खर्च कितना हुआ है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh13 Dec, 2018

 

 

 

700 करोड़ से ज्यादा किए हैं खर्च

 

 

मुकेश अंबानी अपनी इकलौती बेटी की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। मीडिया रिर्पोट के अनुसार मुकेश अंबानी ने ईशा की पूरी शादी पर करीब 710 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। ईशा अंबानी की शादी के एक कार्ड की कीमत करीब 3 लाख रुपए थी और दोनों परिवार की तरफ से 3000 कार्ड बांटे गए हैं। बता दें कि मुकेश एशिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक हैं और उनकी पहली संतान की शादी होने जा रही है।

 

जब भावुक हुए नीता और मुकेश अंबानी

 

 

दूल्हा और दुल्हन के अवतार में ईशा और आनंद की जोड़ी बेहद आकर्षित लग रही हैं। ईशा और आनंद दोनों ही कलर कॉर्डिनेटेड आउटफिट में नजर आए। दुल्हन के जोड़े में ईशा की लुक देखते ही बनता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह  वीडियो विवाह समरोह के दौरान का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुकेश अंबानी ने जब अपनी बेटी ईशा को दुल्हन के लिबास में देखा तो वह खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाएं।

 

शुक्रवार को होगा रिसेप्शन

 

 

शादी के बाद अंबानी परिवार मुंबई में ही एक ग्रांड रिसेप्शन देगा जो 14 दिसंबर को जियो गार्डन में आयोजित किया जाएगा। इस रिसेप्शन में भी बॉलीवुड और स्पोर्ट्स जगत के अलावा देश-विदेश के कई बिजनेसमैन शामिल होंगे। इस रिसेप्शन में मेहमानों के लिए खास म्यूजिकल कॉन्सर्ट होगा।

 

ईशा के सास-ससुर ने किया ये गिफ्ट

 

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये बंगला आनंद के माता-पिता अजय और स्वाति पीरामल ने ईशा को शादी से पहले ही गिफ्ट कर दिया था। ये पांच मंजिला बंगाल मुंबई की महंगी और खूबसूरत लोकेशन वर्ली पर स्थित है। यहां से अरेबियन समंदर नजर आता है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशा अब अपने पति के साथ 452.5 करोड़ रुपए के ओल्ड गुलीटा बंगले में रहेंगी।

 

शादी से पहले तीन दिनों की अन्न सेवा

 

 

रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी की चर्चा हर जगह हो रही है। अंबानी परिवरा जिस दौरान उदपुर में था उन्होंने वहां पर करीब 5,100 लोगों को खाना खिलाया था और ये कार्यक्रम करीब 3 तीनों तक चला था। वहीं, इस अन्न सेवा के दौरान क्राफ्ट बाजार मेला भी लगा था जिसमें पारंपरिक चित्र प्रदर्शनी हुई थी।

 

बियॉन्से और क्लिंटन थे खास मेहमान

 

 

रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश ने मेहमानों के आने-जाने के लिए 90 से भी ज्यादा निजी चार्टेड प्लेन बुक किए थे। इस लिस्ट में अमेरिकन पॉप सिंगर बियॉन्से और हिलेरी क्लिंटन जैसे बड़े नाम भी शामिल थे। खबरें है कि बियॉन्से ने लाइव परफॉर्मेंस के लिए करीब 20 करोड़ तक चार्ज किए थे।…Next

 

Read More:

शत्रुघ्न को चेहरे पर निशान की वजह से नहीं मिलती थी फिल्में, रीना रॉय के साथ चला था अफेयर

सैफ की मां शर्मिला हैं 2700 करोड़ की मालकिन, बेहद दिलचस्प है लव स्टोरी

अपनी पहली डेब्यू फिल्म में धर्मेंद्र को मिले थे 51 रुपए,मीना कुमारी थीं धर्मेंद्र की दीवानी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh