2 साल बाद रियलिटी डांस शो ‘नच बलिए’ का 9वां सीजन शुरू होने वाला है। खबर है कि 9वें सीजन को सलमान खान प्रोड्यूज कर सकते है। सलमान बजट के मामले में चैनल के प्रोपोजल का इंतजार कर रहे हैं और अगर सब कुछ ठीक रहता है तो शो अप्रैल 2019 से पहले प्लोर पर होगा। वैसे, आपको बता दें कि अब तक के सीजन में कई जोड़ियों ने अपनी परफॉर्मेंस दी इनमें से कुछ विनर भी बने। लेकिन कुछ जोड़ियां ऐसी भी रही जो शो खत्म होने के कुछ समय में अलग हो गए।
1. श्वेता तिवारी और राजा चौधरी
श्वेता तिवारी और राजा चौधरी नच बलिए के सीजन 2 में शामिल हुए थे। दोनों ने अच्छी परफॉर्मेंस भी दी, लेकिन जोड़ी शो की विनर नहीं बन पाई थी। जब दोनों ने शो में हिस्सा लिया था तो दोनों की एक बेटी थी पलक। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। श्वेता ने राजा पर कई बार मारने-पीटने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। खबरों के मानें तो शराब पीकर राजा कई बार श्वेता के शूटिंग लोकेशन पर भी पहुंच जाते थे और मारपीट करते थे। आखिरकार 2012 में दोनों अलग हो गए। अब दोनों एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं।
2. दलजीत कौर और शालीन भनोत
दलजीत कौर और शालीन भनोत ने नच बलिए सीजन 4 में भागीदारी की थी। जोड़ी शो की विनर भी रही थी। हालांकि, ये जोड़ी भी ज्यादा समय तक अपना रिश्ता नहीं निभा पाई। दोनों ने 2009 में शादी की थी। लेकिन दलजीत के मुताबिक शादी के दूसरे दिन से ही प्रॉब्लम शुरू हो गई थीं दलजीत ने आरोप भी लगाया था शालीन उन्हें उनके पिता के सामने पीटते थे। शालीन के इसी बर्ताव के चलते 2015 में ये कपल अलग हो गया।
3. दीपशिखा नागपाल और केशव अरोड़ा
दीपशिखा नागपाल और केशव अरोड़ा ने सीजन 5 में हिस्सा लिया था। दोनों ने 2012 में शादी की थी। लेकिन 2016 में ये कपल भी अलग हो गया। हालांकि, दीपशिखा ने केशव को दूसरा मौका भी दिया था। लेकिन केशव की मारपीट करने की आदत नहीं बदली। दीपशिखा ने केशव पर फिजिकल एब्यूजिंग का केस दर्ज कराया था। अब जाकर दोनों का तलात फाइनल हुआ है।
4. राहुल महाजन और डिम्पी गांगुली
राहुल महाजन और डिम्पी गांगुली नच बलिए के सीजन 5 में जोड़ी के रूप में शामिल हुए थे। बता दें कि रियलिटी शो ‘राहुल दुल्हनिया ले जाएगा’ (2010) पर दोनों ने शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी। कुछ महीनों बाद डिम्पी ने राहुल पर उन्हें पीटने के आरोप भी लगाए। हालांकि, राहुल द्वारा मांफी मांगने की बात कहकर वो घर लौट गई थीं। लेकिन 2014 में राहुल की प्रताड़ना से परेशान होकर डिम्पी ने उनका घर छोड़ दिया और मई में तलाक की अर्जी दे दी। अब दोनों ही अपनी-अपनी लाइफ में खुश हैं।
5. डेलनाज ईरानी और राजीव पॉल
डेलनाज ईरानी और राजीव पॉल ने नच बलिए के पहले सीजन में भागीदारी की थी। दोनों में 1998 में शादी की थी। शादी के 14 साल बाद दोनों ने 2012 में तलाक ले लिया। इस तलाक का कारण राजीव का कविता सरीन के साथ अफेयर बताया जाता है। राजीव ने कविता से अप्रैल 2014 में सगाई की थी लेकिन दिसंबर 2014 में ये सगाई टूट गई।
6. राखी सावंत और अभिषेक अवस्थी
राखी सावंत और अभिषेक अवस्थी ने शो के तीसरे सीजन में हिस्सा लिया था। दोनों में अफेयर था। दोनों का ब्रेकअप काफी फिल्मी था। राखी ने अभिषेक को नेशनल टेलीविजन पर थप्पड़ मार दिया था। हालांकि, कुछ दिन बाद दोनों में सबकुछ ठीक हो गया था। लेकिन बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग-अलग कर दिए।
7. रश्मि देसाई और नंदीश संधु
रश्मि देसाई और नंदीश संधु नच बलिए के सीजन 7 में शामिल हुए थे। दोनों इस सीजन में रनरअप रहे थे। रश्मि- नंदीश ने 2011 में शादी की थी। दो साल बाद ही रिश्ते में दरार आ गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि नंदीश के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से रिश्ता टूटा। हालांकि, रश्मि और नंदीश में से किसी ने भी इसका सही कारण नहीं बताया और 2016 में ये कपल अलग हो गया।…Next
Read More:
सोनाली बेंद्रे ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरों में दिखा कैंसर सर्जरी का 20 इंच का गहरा कट
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019 : ये हैं महिला सशक्तिकरण पर बनी बॉलीवुड की 10 मशहूर फिल्में
विंग कमांडर ‘अभिनंदन’की भूमिका निभाना चाहते हैं जॉन अब्राहम, देश के हीरो पर जाहिर की राय
Read Comments