Menu
blogid : 319 postid : 1390429

37 साल की नेहा ने 2 साल छोटे एक्टर से की शादी, कभी युवराज सिंह से जुड़ा था नाम

सोनम कपूर की शादी के बाद एक और पॉपुलर एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अंगद बेदी से शादी कर ली है। शादी सिख रीति-रिवाज से गुरुद्वारे में हुई। अंगद अपनी पत्नी नेहा से दो साल छोटे हैं। दोनों के अफेयर की खबरें लंबे समय से चल रही थीं और आखिरकार दोनों ने शादी कर ली है। खबर है कि दोनों लंदन के लिए रवाना हो चुके हैं और वहीं कुछ दिन बिताकर फिर भारत वापस आएंगे।

Shilpi Singh
Shilpi Singh11 May, 2018

 

 

 

नेहा से 2 साल छोटे हैं अंगद

 

 

सिख परिवार में 27 अगस्त 1981 को पैदा हुई नेहा धूपिया 37 साल की हैं और 6 फरवरी 1983 को पैदा हुए अंगद 35 साल के साथ। दोनों ही पंजाबी हैं और 10 मई को दोनों ने पंजाबी रीति रिवाज के साथ शादी कर ली। इस शादी की खबर किसी को भी नहीं हुई, जबकि दोनों ने दिल्ली से शादी की। शादी में दोनों के परिवारवाले औऱ कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे।

 

पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं

 

 

अंगद सिंह बेदी मशहूर फिल्म एक्टर और मॉडल हैं, वे पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। अंगद बेदी दिल्ली के लिए रणजी खेल चुके हैं और उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाने के बाद एक्टिंग में कदम रखा। कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। अंगद को हाल ही में आई सलमान की फिल्म एक था टाइगर में देखा गया है। वैसे अंगद आलिया के साथ डियर जिंदगी और अमिताभ के साथ पिंक में भी नजर आ चुके हैं।

 

मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं नेहा

 

 

नेहा धूपिया 2002 में मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं, पिछली बार उन्हें विद्या बालन के साथ ‘तुम्हारी सुलु’ में देखा गया था। नेहा धूपिया इन दिनों एम टीवी के शो ‘रोडीज एक्सट्रीम’ में गैंग लीडर बनीं नजर आ रही हैं। इसके अलावा नेहा ने फिल्म  ‘करीब करीब सिंगल’, ‘जूली’, ‘क्‍या कूल हैं हम’ जैसी कई फिल्‍मों में नजर आ चुकी हैं। हालांकि नेहा का बॉलीवुड करियर कुछ कमाल का नहीं रहा है, वो मॉडलिंग करती हैं और कुछ रिएलीटी शो में बतौर होस्ट नजर आती हैं।

 

सोशल मीडिया पर शादी का ऐलान

 

 

अंगद और नेहा ने अपनी शादी का ऐलान सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर किया, यह शादी गुरुद्वारे में हुई। नेहा ने डिज़ाइनर अनिता डोंगरे का ब्लश पिंक रंग लहंगा पहना, जो कि बहुत खूबसूरत लग रहा था। वहीं, अंगद ने सफेद रंग का अचकन पहना और पिंक पगड़ी से नेहा के लहंगे को मैच किया।

 

नेहा से पहले अगंद इन्हें कर रहे थे डेट

 

 

अंगद बेदी इससे पहले बेदी नोरा फतेही के साथ रिलेशन में थे, बिग बॉस 9 फेम नोरा फतेही डांसर और मॉडल हैं। कुछ दिन पहले नोरा के साथ अंगद का ब्रेकअप हुआ था, उसके बाद से ही वे नेहा धूपिया के साथ देखे जा रहे थे। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी क्लीयर नहीं किया, लेकिन दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं। दोनों कई साल से अच्छे दोस्त भी हैं।

 

इन लोगों से जुड़ा नेहा का नाम

 

 

नेहा धूपिया और स्क्वैश खिलाड़ी रित्विक भट्टाचार्य ने पूरे 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया। बात इनकी शादी तक पहुंच चुकी थी। मगर साल 2010 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। नेहा धूपिया और युवराज सिंह के अफेयर की खबरें जनवरी 2014 में सामने आई थीं। दोनों को कई इवेंट्स और कैफे में साथ स्पॉट किया गया। हालांकि, दो महीने के अंदर नेहा ने युवराज को डेट करने की खबरों को खारिज कर दिया था। युवराज सिंह के बाद नेहा धूपिया का नाम जेम्स सिल्वेस्टर से जुड़ा। मूल रूप से वेनेजुएला के जेम्स सिल्वेस्टर पेशे से डेंटिस्ट हैं। नेहा के साथ अपने रिश्ते को लेकर वह इतने गंभीर थे कि वह भारत में शिफ्ट तक हो गए। हालांकि, कुछ दिन बाद वह अमेरिका वापस चले गए।…Next

 

Read more:

‘वेज नॉन वेज’ शू स्टोर के मालिक हैं सोनम के पति आनंद, बास्केटबॉल गेम के हैं शौकिन

इस एक्ट्रेस की बहन के साथ बिंदू दारा सिंह ने लिए थे सात फेरे, फिक्सिंग के लग चुके हैं आरोप

कभी टीवी पर इन 5 एक्ट्रेस के होते थे चर्चे, अब छोटे पर्दे से हुईं गायब

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh