Menu
blogid : 319 postid : 1393479

शादी से पहले मां बनने वाली थी नेहा धूपिया, ये एक्ट्रेस भी हो चुकी हैं प्रेग्नेंट

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने गुपचुप तरीके से शादी करके सबको हैरान कर दिया था। नेहा धूपिया की शादी की खबर तब सबको पता चली जब सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। अचानक शादी के इस फैसले के बाद से ही मीडिया में ये कयास लगाए जाने लगे कि नेहा धूपिया प्रेग्नेंट हैं इस वजह से उन्होंने तुरंत शादी का फैसला किया।  नेहा धूपिया के पति ने एक टॉक शो में इस बात को खुलेआम कबूल भी किया है। अंगद ने बताया कि ‘जब मैंने नेहा के माता-पिता को यह बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं तो एक पल को माहौल बिल्कुल शांत हो गया और फिर उन्हें बहुत गुस्सा आया। इसके लिए मुझे बहुत डांटा भी। मुझे नहीं लगता था कि वह इस चीज के लिए तैयार थे क्योंकि ये सुनने के बाद नेहा की मां बहुत बौखला गई थीं’। प्रग्नेंट होने के करीब 6 महीने बाद अंगद और नेहा ने प्रेग्नेंसी की खबर को शेयर किया। ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर नेहा से पहले कौन कौन सी एक्ट्रेस शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई।

Shilpi Singh
Shilpi Singh17 Nov, 2018

 

 

 

1. श्रीदेवी

 

 

एक दशक तक बॉलीवुड पर राज करने वाली श्रीदेवी ने अपनी खूबसूरती का जादू ऐसा बिखेरा कि कई बड़े-बड़े अभिनेता, फिल्म निर्माता उनके दीवाने हो गए। ये एक मात्र हिरोइन हैं, जिन्होंने शादी से पहले अपनी प्रेग्नेंसी की बात को स्वीकार किया। रिपोर्ट के अनुसार, श्रीदेवी, बोनी कपूर के साथ बंधन में बंधने के वक्त 7 महीने की गर्भवती थीं। इस जोड़ी ने 1996 में शादी की, वहीं इनकी बड़ी बेटी जाहन्वी का जन्म शादी के कुछ महीने बाद हुआ।

 

2. कोंकणा सेन

 

 

कोंकणा अपने को-एक्टर रणवीर शौरी को डेट कर रही थीं। जिनसे उन्होंने 2010 में चोरी-चोरी, चुपके-चुपके शादी रचा ली। 2011 के शुरूआत में कोंकणा ने एक बच्चे को जन्म दिया। हालंकि रिपोर्ट्स के अनुसार ये जोड़ी अब साथ नहीं है।

 

3. सारिका

 

 

सारिका, पहले से शादीशुदा कमल हसन को डेट कर रहीं थी। कमल हसन की पहली शादी टूटने के बाद, वो सारिका के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। जिसके बाद सारिका ने अपनी पहली बेटी श्रुति को जन्म दिया। श्रुति के जन्म के कई सालों के बाद कमल और सारिका ने शादी की। हालांकि इनकी शादी ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाई, और दोनों ने तलाक ले लिया।

 

4. अमृता अरोड़ा

 

 

अमृता ने अपनी शादी का फैसला सबसे जल्दी में लिया था। यह हिरोइन मशहूर बिजनेसमैन शकिल को डेट कर रहीं थी। जब अमृता को अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला, तो उन्होंने फौरन शकिल से शादी कर ली।

 

5. सेलिना जेटली

 

 

ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतकर बॉलीवुड में आईं एक्ट्रेस सेलिना जेटली के बारे में भी यही कहा जाता है कि वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। 2011 में पीटर हॉग से शादी करने के 8 महीने बाद ही वो दो ट्विंस बच्चों की मां बन गई थीं। इससे ही उनके पहले ही गर्भवती होने की खबरों को बल मिला था।

 

 6. नीना गुप्ता

 

 

एक्ट्रेस नीना गुप्ता और क्रिकेटर विवियन रिर्चड्स के अफेयर की खबरें तो पहले ही सुर्खियों में थी। ऐसे में नीना की प्रेग्नेंसी की खबर ने सबको शॉक्ड कर दिया। साल 1989 में नीना ने बेटी को मसाबा को जन्म दिया और अकेले ही सिंगर मदर के तौर पर उसकी परवरिश की।…Next

 

Read More:

अपनी शादी में इतना खर्च करेंगे दीपिका-रणवीर, सीप्लेन से आएगी ‘मस्तानी’ की बारात!

इटली में 4 फेरे लेकर एक दूजे के हुए दीपिका-रणवीर, सामने आई ये तस्वीरें

इटली में रणवीर-दीपिका से पहले बॉलीवुड और हॉलीवुड के ये स्टार रचा चुके हैं शादी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh