Menu
blogid : 319 postid : 1397961

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इस खास शब्द को हजारों बार किया गया सर्च, जानें

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan26 Jun, 2020

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से एक खास शब्द को रिकॉर्ड स्तर पर लोगों ने आनलाइन सर्च किया है। यह शब्द है नेपोटिज्म इन बॉलीवुड (Nepotism in Bollywood)। एक रिसर्च में यह सामने आया है कि इस शब्द को हजारों बार लोगों ने सर्च किया। इसके अलावा ट्वीटर पर भी सुशांत से जुड़े हैशटैग्स रिकॉर्ड स्तर पर लोगों ने अपने ट्वीट्स में एड किए हैं।

 

 

 

नेपोटिज्म के बारे में सबसे ज्यादा सर्च
समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद नेपोटिज्म इन बॉलीवुड शब्द लोगों की जुबान पर चढ़ गया। दरअसल, इस शब्द के व्यापक मायने हैं। सुशांत से जुड़े मामले में इस शब्द को हिंदी सिनेमा में फैले भाईभतीजावाद और गुटबाजी को रेखांकित करता है।

 

 

 

हर महीने 60 हजार से ज्यादा बार सर्च
रिपोर्ट के मुताबिक आनलाइन सर्चिंग डाटा का अध्ययन करने वाली संस्था सेमर्श (SEMrush) की रिसर्च में पता चला है कि इस शब्द को सर्च करने का परसेंट 2000 पहुंच गया है। संस्था ने मई 2019 से जून 2020 के बीच के डाटा का अध्ययन किया है। इसमें पता चला है कि हर महीने औसतन 62,458 बार नेपोटिज्म कीवर्ड को लोगों ने सर्च किया है।

 

 

 

 

जस्टिस फार सुशांत हैशटैग सबसे ज्यादा ट्वीट हुआ
सेमर्श के मुताबिक सुशांत की मौत के बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्वीटर पर सबसे ज्यादा बार #JusticeForSushantSinghRajput को ट्वीट्स में एड किया गया है। इस कीवर्ड को 36,292 बार लोगों ने अपने ट्वीट्स में एड किया। इसके बाद #BollywoodBlockedSushant कीवर्ड को 10,520 बार एड किया गया। वहीं, #KaranJoharIsBULLY कीवर्ड को 10,230 बार एड किया गया। इसके अलावा #NepotismBollywood कीवर्ड को 3,961 बार लोगों ने अपने ट्वीट्स में एड किया है।

 

 

 

 

नेपोटिज्म के चलते परेशान सुशांत ने आत्महत्या की
बता दें कि युवा अभिनेता सुशांत राजपूत ने 14 जून को मुंबई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड में नेपोटिज्म के कारण उनसे भेदभाव किया जा रहा था और उनसे कई फिल्में छीनी जा चुकी थीं। इसकी वजह से वह डिप्रेशन में चल रहे थे। अंत उन्होंने खुद की जान देने का फैसला करते आत्मघाती उठा लिया था।…NEXT

 

 

 

Read More:

सुशांत सिंह राजपूत के गम में जान दे रहे फैन, अब तक 3 कर चुके हैं आत्महत्या

फिल्मों के लिए अमरीश पुरी ने छोड़ी थी सरकारी नौकरी

बाहुबली की शिवगामी देवी ने इसलिए छोड़ा था बॉलीवुड, 22 साल बाद खोला राज

फ्लॉप फिल्म को दोबारा बनाकर हिट करा लेते थे राजकपूर

डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार से की थी शादी पर नहीं चला रिश्ता

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh