Menu
blogid : 319 postid : 1397946

गेम ऑफ थ्रोन्स के फैंस को मिली खुशखबरी, लेखक जॉर्ज आरआर मार्टिन ने नए नॉवेल पर कही ये बात

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan25 Jun, 2020

 

दुनिया भर में मशहूर टीवी सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स के फैंस के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, इस सीरीज के अगले वर्जन को लिख रहे चर्चित लेखक जॉर्ज आरआर मार्टिन ने जल्द ही इसे पूरा होने के संकेत दिए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फैंस को जल्द ही गेम ऑफ थ्रोन्स के नए वर्जन की झलक मिलने वाली है।

 

 

 

 

पिछले साल पूरे हो चुके 8 सीजन
एचबीओ की टीवी सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स के कुल 8 सीजन आ चुके हैं। 2011 से शुरू हुई यह टीवी सीरीज 2019 में पूरी हो चुकी है। लेखक जॉर्ज आरआर मार्टिन के नॉवेल अ सांग ऑफ आइस एंड फायर पर इसकी कहानी आधारित है। पिछले साल इसके 8 सीजन पूरे होने के बाद भी फैंस इसे आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

 

 

 

लास्ट सीजन से खुश नहीं फैंस, रीमेक की मांग
फैंस ने एचबीओ को संदेश भेजे कि वह गेम ऑफ थ्रोन्स के फाइनल सीजन की कहानी से खुश नहीं हैं। 8वें सीजन को दोबारा बनाया जाए। यहां तक कि लोगों ने चेंजओआरजी साइट के जरिए आनलाइन पिटीशन भी साइन की। वहीं, कई फैंस ने गेम ऑफ थ्रोन्स के आगे की कहानी प्रसारित करने की मांग भी की है।

 

 

 

 

नया वर्जन लिखा जा रहा
फैंस के प्यार को देखते हुए लेखक जॉर्ज आरआर मार्टिन ने कहा था कि वह गेम ऑफ थ्रोन्स के अगले वर्जन की कहानी लेकर आएंगे। इसी कड़ी में अब मार्टिन ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया है कि वह गेम ऑफ थ्रोन्स के आगे की नॉवेल लिख रहे हैं।

 

 

 

मार्टिन ने बताई नॉवेल की प्रगति
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक जॉर्ज आरआर मार्टिन ने कहा है कि गेम ऑफ थ्रोन्स के नए वर्जन की कहानी प्रगति पर है। कोरोना महामारी के चलते मुझे लिखने में मदद मिली है। मैं कहानी को पूरा करने के लिए हर दिन लंबा समय दे रहा रहा हूं। गेम ऑफ थ्रोन्स के नए वर्जन का नाम द विंडस ऑफ विंटर ‘THE WINDS OF WINTER’ है।

 

 

 

 

 

 

नए वर्जन के लिए थोड़ा इतंजार और
रिपोर्ट के मुताबिक मार्टिन अपना द विंडस ऑफ विंटर नॉवेल अगले साल तक पूरा कर लेंगे। इसके साथ ही यह पब्लिश होकर मार्केट में आ जाएगा। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि टीवी सीरीज के मेकर्स भी नए वर्जन को टेलीविजन पर जल्द ही प्रसारित कर सकते हैं। हालांकि, गेम ऑफ थ्रोन्स के आगे की कहानी आने में अभी कुछ समय और लगने वाला है।…NEXT

 

 

 

Read More:

सुशांत सिंह राजपूत के गम में जान दे रहे फैन, अब तक 3 कर चुके हैं आत्महत्या

फिल्मों के लिए अमरीश पुरी ने छोड़ी थी सरकारी नौकरी

बाहुबली की शिवगामी देवी ने इसलिए छोड़ा था बॉलीवुड, 22 साल बाद खोला राज

फ्लॉप फिल्म को दोबारा बनाकर हिट करा लेते थे राजकपूर

डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार से की थी शादी पर नहीं चला रिश्ता

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh