Menu
blogid : 319 postid : 1394216

न्यू ईयर 2019: आने वाले साल ये बॉलीवुड फिल्में करने वाली हैं धमाल

साल 2019 का आज पहला दिन है और ये साल हर किसी के लिए खुशियां लेकर आए। बॉलीवुड स्टार भी इस दिन अपने फैंस को नए साल की शुभकानाएं दे रहे हैं। साल के अंत  आई सिंबा पर्दे पर खुब धमाल मचा रही है। ऐसे में अब बॉलीवुड औक बॉक्स ऑफिस को 2019 का इंतजार है जिसमें कई बड़ी बजट और कुछ शानदार कहानियों पर फिल्में बनेंगी। तो चलिए जानते हैं कि आखिर 2019 में कौन से बड़ी फिल्में 2019 में पर्दे पर धमाल मचाएंगी।

Shilpi Singh
Shilpi Singh1 Jan, 2019

 

 

 

1. उरी

 

 

सर्जिकल स्ट्राइक की सत्य घटना पर आधारित है। सितंबर 2016 में जम्मू कश्मीर के उरी में आतंकवादियों ने भारतीय सेना पर हमला किया था, जिसमें 19 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। हमले के 11 दिन बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। ये फिल्म 11 जनवरी 2019 को रिलीज होगी।

 

2. मणिकर्णिका

 

 

झांसी के रानी लक्ष्मीबाई के जीवन और 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ उनकी लड़ाई पर आधारित है। राधा कृष्णा जगारलामुद के निर्देशन में बनी यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।

 

3. गली ब्वॉय

 

 

जोया अख्तर के निर्देशन में बनी ‘गली ब्वॉय’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। यह फिल्म मुंबई के चॉल (झोपड़ी) में रहने वाले नाजी और डिवाइन पर आधारित है, जोकि एक स्ट्रीट रैपर हैं, फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में पहली बार रणवीर और आलिया की जोड़ी नजर आएगी।

 

4. केसरी

 

 

करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी ‘केसरी’ में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में है। ये फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है। फिल्म 21 मार्च 2019 को रिलीज होगी। इस फिल्म की शूटिंग भी खत्म हो चुकी है, ऐसे में उम्मीद है की ये सल अक्षय फिर से धमाका करेंगे।

 

5. भारत

 

 

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘भारत’ अगले साल ईद के मौके पर यानी 5 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। सलमान खान के फैन्स को इस फिल्म का इंतजार है। इस फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा थी, लेकिन बाद में उन्होंने ये फिल्म छोड़ थी और अब इस फिल्म में कैटरीना नजर आएंगी।

 

6. स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2

 

 

करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का दूसरा पार्ट ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ आने वाली है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, अनन्या पाडें और तारा सुतारिया लीड रोल में है। पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में बनी ये फिल्म 23 नवंबर 2019 को रिलीज होगी।

 

7. मिशन मंगल

 

 

अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, कृति कुल्हारी, तापसी पन्नू, शरमन जोशी स्टारर ‘मिशन मंगल’ 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय दूसरी बार तापसी पन्नू के साथ करेंगे।

 

8. ब्रह्मास्त्र

 

 

अयान मुखर्जी द्वारा डायरेक्ट ‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। इस फिल्म के जरिए पहली बार बिग बी पहली बार रणबीर और आलिया के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।…Next

 

Read More:

FLASHBACK 2018: शाहिद और नेहा-अंगद के साथ इन सितारों के घर आए नन्हे मेहमान

GOOD BYE 2018: दीपिका से प्रिंयका तक इन सितारों की शादी हुई गूगल पर ट्रेंड, ये स्टार भी रहे चर्चा में

FLASHBACK 2018: किसी का हुआ ब्रेकअप तो किसी ने तोड़ी शादी, अलग हुईं ये फेमस जोड़ियां

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh