Menu
blogid : 319 postid : 1391425

प्रियंका के 10 साल छोटे मंगेतर की है उनसे ज्यादा कमाई, जानें खास बातें

‘देशी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा को आखिरकार हमसफर मिल ही गया है और कुछ दिन पहले उन्होंने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के सथ सगाई भी कर ली है। खबरें ये भी हैं कि प्रियंका साल के अंत तक शादी भी कर सकती हैं। प्रियंका का कद इन दिनों हॉलीवुड में बढ़ा है और अब वो इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं, लेकिन उनके मंगेतर निक जोनस उनसे भी बड़े सितारे हैं। भले ही भारत के लोग निक को उतना न जानते हों, लेकिन निक हॉलीवुड में एक बड़े स्टार हैं और नेट वर्थ से लेकर फैन फॉलोइंग तक निक जोनस हर मामले में प्रियंका को मात देते हैं। तो चलिए जानते हैं प्रियंका के होने वाले पति के बारे में कुछ खास बातें।

Shilpi Singh
Shilpi Singh31 Jul, 2018

 

 

 

 

निक फोर्ब्स 30 अंडर 30 में हो चुके हैं शामिल

 

 

निक जोनस प्रिंयका से 10 साल छोटे हैं, लेकिन इस उम्र में भी वे करियर की ऊचाईयों पर हैं। निक हॉलीवुड के जाने-माने सिंगर होने के साथ-साथ, साल 2016 में वो फोर्ब्स पत्रिका की 30 अंडर 30 में भी अपना स्थान हासिल कर चुके हैं। बात दें निक इस वक्त 25 साल के हैं। वैसे प्रियंका को फोर्ब्स पत्रिका में दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला में 97वां स्थान प्राप्त हुआ था।

 

इतनी है निक और प्रियंका की कमाई

 

 

हॉलीवुड के मशहूर सिंगर,एक्टर निक की कुल कमाई 25 मिलियन डॉलर यानि 171 करोड़ है। वहीं, अब प्रियंका इंटरनेशनल स्टार के तौर पर पहचानी जाती हैं। उनकी नेट वर्थ 10 मिलियन डॉलर यानि 64 करोड़ के लगभग है। प्रियंका को 2016 और 2017 दोनों में 8 वीं सबसे ज्यादा मंहगी एक्ट्रेस के तौर पर फोर्ब्स पत्रिका ने चुना था।

 

दोनों ही हैं बेहद मशहूर स्टार

 

 

प्रियंका बॉलीवुड में एक जाना माना नाम हैं और अबतक कुल 55 फिल्मों में काम कर चुकी हैं और अब हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना रही हैं। वहीं निक हॉलीवुड में सिंगर के तौर पर जानें जाते हैं। वैसे निक बतौर एक्टर भी काम कर चुके है। निक और प्रियंका पिछले साल मेट गाला में एक साथ देखे गए थे और तभी से दोनों एक दूसरे के करीब आते गए।

 

हो गई सगाई अब है शादी का इंतजार

 

 

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा के 36वें बर्थडे पर निक से सगाई कर ली है, इनकी सगाई लंदन में हुई है। निक और प्रियंका कुछ दिन पहले भारत दौरे पर आए थे और प्रियंका के परिवार से मिले थे और तभी से खबरें थी कि दोनों शादी करने वाले हैं। अब फैंस बेसब्री से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं।…Next

 

Read More:

सलमान खान से 9 साल बड़ा है ये एक्टर, अब करेगा पिता का रोल

एक फिल्म से चर्चा में आई थी मंदाकिनी, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद से थे रिश्ते

टाइगर श्रॉफ ने खरीदा 8 बेडरूम का लग्जरी फ्लैट, जॉन के भाई सजाएंगे घर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh