Menu
blogid : 319 postid : 1392203

6 महीने तक मैसेज से निक और प्रियंका करते थे बात, ऐसी है इनकी लव स्टोरी

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की लव स्टोरी इन दिनों चर्चा का विषय बन हुआ है। दोनों ने पिछले महीने ही 18 अगस्त को रोका सेरेमनी की है और फिलहाल ये जोड़ी लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। अमेरिकी गायक एवं अभिनेता निक जोनस ने एक चैट शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ अपने संबंधों पर खुलकर बात की जोनस ब्रदर्स’ बैंड के पूर्व सदस्य निक ने ‘द टुनाइट शो’ में होस्ट जिमी फॉलन के साथ बातचीत में प्रियंका के साथ प्रेम कहानी का खुलासा किया।

Shilpi Singh
Shilpi Singh10 Sep, 2018

 

 

 

टेक्स्ट मैसेज के जरिए शुरू हुई बातचीत

 

 

 

निक ने अपनी और प्रियंका की लव स्टोरी पर बात करते हुए कहा कि, प्रियंका और वो एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में आए थे, शुरुआत में हमने टेक्स्ट मैसेज के जरिए ही बातचीत की और छह महीने बाद पहली बार मिले। निक ने बताया कि मई 2017 में मेट गाला में दोनों सिर्फ दोस्त के रूप में रेड कार्पेट पर चले थे।

 

वक्त हमें मिलाता रहा

 

 

निक ने इंटरव्यू में बताया कि, हमारी जिंदगी हमें अलग-अलग स्थानों पर मिलाती रही और हमने अच्छा समय बिताया। कुछ सप्ताह में दोनों कई बार समय बिताते देखे गए और उनकी रोमांस की अफवाहों ने जोर पकड़ा। निक ने बताया, लोग सोचते थे कि हम संकोची हैं, लेकिन सगाई के बाद इन पर विराम लग गया। इसलिए कहानी खुद-ब-खुद लिखती चली गई।

 

शादी का फैसला जल्दी लेकिन हम खुश हैं

 

 

निक ने कहा कि लगभग पांच महीने पहले ही दोनों ने अपने रोमांटिक रिश्ते को एक मौका देने का फैसला किया। निक ने कहा, यह काफी जल्दी था और मुझे लगता है कि हम जानते थे कि यह सही है और हमने यह किया और हम बहुत खुश हैं।

 

रिश्ते पर क्या बोले निक

 

 

निक से जब सगाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ‘मैं मम्मी-पापा के साथ गया था और वहां रोका सेरेमनी की’। जब उनसे पूछा गया कि क्या होता है तो, इस पर निक ने कहा ‘ये एक कन्फर्मेशन होता है कि दोनों तरफ के परिवार इस रिश्ते को कबूल करते हैं’।

 

ये होगा इस कपल का निक नेम

 

 

 चेट शो के दौरान जब शादी के बाद दोनों के निक नेम के बारे में पूछा तो ऑडियंस में बैठी प्रियंका चोपड़ा ने चिल्लाते हुए कहा ‘प्रिक’। हालांकि, निक को ये नाम पसंद नहीं आया। निक ने कहा, मुझे ये पसंद नहीं हैं।…Next

 

Read More:

मौनी रॉय ने ली 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, इन एक्ट्रेस का डेब्यू भी रहा था सुपरहिट

RK स्टूडियो में बनी थीं ये सुपरहिट फिल्में, विदेशों में भी था शोमैन राजकपूर का जलवा

इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार नहीं दीपक तिजोरी थे पहली पंसद, अब दिखते हैं ऐसे

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh