
Posted On: 5 Feb, 2019 Bollywood में
2763 Posts
670 Comments
दुनिया इतनी बड़ी और लोग इतने ज्यादा है कि कहीं न कहीं हमारी ही शक्ल का हमसे टकारा जाता है। ऐसे में लोगों को इस बात का अचंभा होता है और वह इसे कुदरत का करिश्मा कहकर अपने मन को समझा लेते हैं। लेकिन बॉलीवुड के कुछ स्टार्स के भी चेहरे आपको दिख जाएंगे। अभी हाल ही में अनुष्का की हमशक्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। ऐसे ही कुछ और बॉलीवुड सितारे भी हैं जिनका चेहरा किसी ने किसी से मेल खाता है। तो चलिए जानते हैं उन स्टार के बारे में।
1. अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड में कई एक्टर्स ऐसे हैं जिनके हमशक्ल देखे जा चुके हैं। अब इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा का नाम भी जुड़ गया है। अनुष्का की हमशक्ल एक सिंगर हैं और उनकी फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अनुष्का की तरह दिखने वाली ये लड़की कोई आम नहीं बल्कि अमेरिकन सिंगर जूलिया माइकल्स हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो कोलाज में जूलिया और अनुष्का को कंप्येर किया जा रहा है। 25 साल की अमेरिकन सिंगर जूलिया माइकल्स को इतना सर्च और टैग किया जा रहा है कि वो ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं। जूलिया के इंस्टाग्राम पर एक मिलियन यानी करीब 10 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
2. सलमान खान
सलमान खान वैसे तो बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हंक माने जाते हैं, लेकिन उनके ही जैसा दिखने वाला एक सितारा भी है। खुद सलमान उनके साथ काम भी कर चुके हैं। नजीम नाम का ये शख्स सालों से सलमान के साथ काम कर रहा है और नजीम ने ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान के साथ काम भी किया है। नजीम अफगान मूल के हैं और कई बार सलमान के साथ देखे गए हैं।
3. ऋतिक रोशन
बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन के डुप्लीकेट ब्रेडली चार्लीस कूपर एक अमेरिकन एक्टर हैं। बता दें, कि दोनों ही अपनी-अपनी फिल्म इंडस्ट्री के हाइएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं।
4. कटरीना कैफ
बॉलीवुड की दो एक्ट्रेस कटरीना कैफ और जरीन खान देखने में एक जैसी हैं। खास बात ये है कि दोनों को सलमान खान ने ही बॉलीवुड मे लॉन्च किया है। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों के चेहरे की तुलना होती है और लोगों दोनों को एक जैसा भी पाते हैं।
5. प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखने वाली एक हूबहू लड़की है, जो सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है। बता दें कि नवप्रीत बंगा नाम की एक लड़की प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल कहलाकर खूब चर्चा में हैं। नवप्रीत कनाड़ा की रहने वाली है उनके नैन-नक्श बिलकुल प्रियंका चोपड़ा से मिलते हैं।
6. ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन आज किसी भी तरह के परिचय की मोहताज नहीं है। लेकिन ऐश्वर्या की तरह ही दिखने वाली एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हैं जो उनसे काफी मिलती है बॉलीवुड फिल्म लकी में स्नेहा उल्लाल को तो लगभग सभी ने देखा होगा वह बिल्कुल ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह ही लगती हैं।
7. जॉन अब्राहम
बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेता में से एक जॉन अब्राहम के डुब्लिकेट मुबाशिर मलिक हैं। खुद जॉन भी इनसे मुलाकात कर चुके हैं। इन दोनों की तस्वीरें देखकर तो यही लगता है जैसे दोनों भाई हो। मुबशिर मलिक पेशे से एक ब्रिटिश ब्रोडकास्टर और राइटर और वो भारत में नहीं रहते हैं।…Next
Read More:
2019 के अंत तक दूल्हा बनेंगे वरुण धवन, गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ लेंगे सात फेरे
एकता कपूर ही नहीं उनकी ये मशहूर एक्ट्रेस भी हैं सिंगल मदर, इनमें से कुछ ने गोद लिया है बच्चा
सुपरस्टार होने के बावजूद चॉल में रहते थे जैकी श्रॉफ, बेहद दिलचस्प है लव स्टोरी
Rate this Article: