Menu
blogid : 319 postid : 1394575

इजिप्ट से जर्मनी तक, बॉलीवुड फिल्में भारत में ही नहीं बल्कि इन देशों में भी मचाती हैं धूम

बॉलीवुड मूवीज़ एक्शन, लव, इमोशन, मेलोड्रामा और सबसे ज़्यादा अपने गानों के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड में हर साल लाखों फिल्में बनती हैं और ये दुनिया के सबसे बड़े फिल्मी उद्योगो में से एक हैं। बॉलीवुड को केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बेहद पंसद किया था। विदेशों में भी भारतीय स्टार के चाहने वाल हैं। तभी तो आमिर क फिल्में भारत ही नहीं बल्कि चाइना में भी खुब चलती है। ऐसे बहुत से देश हैं, जहां बॉलीवुड मूवीज के रिलीज़ होने का इंतजार लोग बेसब्री से करते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि कौन से वो देश हैं, जहां बॉलीवुड फिल्में बहुत ही चाव से देखी जाती हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh20 Jan, 2019

 

 

 

1. इजिप्ट

 

 

मिस्र में बॉलीवुड मूवीज़ का क्रेज़ लोगों के सिर चढ़ कर बोलता है। वहां की सरकार अपनी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बचाने के लिए बॉलीवुड फ़िल्मों पर बैन भी लगा चुकी है। लेकिन भारी पब्लिक डिमांड के चलते 25 साल बाद वहां की सरकार ने इसे हटा लिया। उनके फ़ेवरेट कलाकारों में बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन सबसे आगे हैं।

 

2. रूस

 

 

बॉलीवुड के शो-मैन राज कपूर की फ़िल्म आवारा जब में रिलीज़ हुई थी, रशियन्स तो इसके मुरीद हो गए थे। उनकी फ़िल्मों के बाद शाहरुख खान ने इसे आग बढ़ाया। शाहरुख की ‘डीडीएलजे’, ‘परदेस’, ‘के3जी’, ‘कल हो न हो’ जैसी फ़िल्में वहां बहुत देखी गई। रूसी यहां से प्रेरणा भी लेने लगे हैं, जिसकी झलक वहां के कुछ पॉप सॉन्ग्स में दिखती है। आज भी वहां के लोग भारतीय फिल्मों और गाने के दिवाने हैं।

 

3. पेरू

 

 

पेरू में भी बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख का क्रेज़ है, उनकी सुपरहिट फ़िल्म ‘डीडीएलजे’ पर एक स्टेज शो भी किया जा चुका है। यही नहीं, पेरू के लोगों ने शाहरुख के नाम पर फै़न पेज़ भी बनाया हुआ है। पेरू की राजधानी लीमा में तो होली भी मनाई जाती है, जो अक्सर बॉलीवुड फ़िल्मों का हिस्सा होती है।

 

4 .जर्मनी

 

 

जर्मनी में जब मल्टीस्टारर बॉलीवुड फ़िल्म, ‘कभी ख़ुशी कभी ग़म’ रिलीज़ हुई, तो वहां कई दिनों तक थिएटर हाऊस फुल दिखाई दिए थे। जर्मनी यूरोप में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाला दूसरा ऐसा देश है, जहां बॉलीवुड मूवीज़ का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन बहुत शानदार रहता है. शाहरुख खान की फ़िल्म ‘डॉन-2’ की शूटिंग जब वहां हो रही थी, तो उनके जर्मन फैंस उन्हें कड़ाके की ठंड में भी देखने के लिए गए थे।

 

5. चीन

 

 

बॉलीवुड के मिस्टर परफ़ेक्शनिस्ट आमिर खान की फ़िल्में चीन में भी काफ़ी धूम मचाती हैं, उनकी फ़िल्म ‘दंगल’ वहां बॉक्स ऑफ़िस के रिकॉर्ड तोड़ रही है। उन्हें ट्रीब्यूट देते हुए उनके चीनी फै़ंस ने ‘दंगल’ के एक गाने पर डांस कर सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो बहुतों को पसंद आया, उनके फै़ंस ने आमिर को ढेरों मेल्स भी भेजे हैं।

 

6. पोलैंड

 

 

मिस्र में अमिताभ, तो पोलैंड में शाहरुख खान की फ़िल्मों का नशा लोगों पर चढ़ा दिखाई देता है। वहां के एक न्यूज़पेपर ने अपना सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए शाहरुख की फ़िल्मों की डीवीडी बांटनी शुरू कर दी थीं।….Next

Read More:

तो क्या 2019 में वरुण धवन बनेंगे दूल्हा, बचपन के प्यार नताशा दलाल से करेंगे शादी

9 साल तक जॉन के साथ लिव में रही थीं बिपाशा, 108 करोड़ रुपए की हैं मालकिन

बिग बॉस से बाहर आने के बाद दीपक ठाकुर को मिले ऑफर, जल्द गाएंगे गाना

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh