Menu
blogid : 319 postid : 1392363

प्रियंका चोपड़ा को है अस्थमा, बॉलीवुड के ये सितारे भी गंभीर बीमारी से रह चुके हैं पीड़ित

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। मंगेतर निक जोनास के साथ उनकी लव स्टोरी और तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई है। लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस दमा की बीमारी से जूझने की जानकारी अपने फैन्स को दी है। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें दमा रोग है और इसमें छिपाने जैसी कोई बात नहीं है। प्रियंका ने सोमवार को ट्विटर पर ये जानकारी साझा की है, प्रियंका ने बताया कि जब वह 5 साल की थीं। लेकिन वो पहली एक्ट्रेस नहीं है जिन्हें इस तरह की बीमारी है उनके पहले भी कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने गंभीर बीमारी के बावजूद खुद के काम को आगे रखा और आज दुनिया उन्हें सलाम करती है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh18 Sep, 2018

 

 

 

1. अमिताभ बच्चन

 

 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को फिल्म कुली के दौरान चोट लगी थी और उस दौरान उनके इलाज में कई लोगों के खून लिए गए थे, लेकिन उसी दौरान महानायक अमिताभ बच्चन को टीबी हो चुकी है। इस दौरान उन्हें कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन वो इलाज के बाद वो पूरी तरह स्वस्थ हो गए।

 

2. सलमान खान

 

 

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान साल 2011 में ट्राईजेमिनल न्यूराल्जिया नाम की बीमारी से पीड़ित रह चुके हैं, इस बीमारी में चेहरे की नसों दर्द होता हैं। इसे सबसे ज्यादा दर्दनाक बीमारियों में माना जाता है। 2011 में सलमान को चेहरे और जबड़े में बहुत ज्यादा दर्द था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट भी करवाया गया था और उनकी सर्जरी भी हुई थी।

 

3. सोनम कपूर

 

 

अभिनेत्री सोनम कपूर डायबिटीज की शिकार हो चुकी हैं। इस बीमारी का पता लगने के बाद सोनम ने इंसुलिन और हेल्दी डाइट अपनाकर इस बीमारी को कंट्रोल किया। इसी दौरान सोनम का वजन भी बढ़ गय था, लेकिन उन्होंने खुद को इससे उबारा और फिट एक्ट्रेल में शामिल हैं।

 

4. ऋतिक रोशन

 

 

‘बैंग-बैंग’ फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इसके दौरान ऋतिक रोशन के सिर पर चोट लगी थी। ये चोट काफी गंभीर थी। काफी समय तक फिल्म की शूटिंग रुकी रही। पता चला कि ऋतिक क्रॉनिक सबड्यूरल हेमेटोमा नाम की बीमारी है। इसमें सिर में बहुत तेज दर्द होता है। कई दफा शूटिंग के मौके पर रितिक को इस दर्द को झेलना पड़ा है।

 

5. शाहरुख़ खान

 

 

किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख़ खान भी बीमार रह चुके है, बता दें कि उनकी कई बार सर्जरी हो चुकी है। शाहरुख़ अब तक 8 सर्जरी करवा चुके है जिसमे आंख, घुटने, कंधे गले की सर्जरी शामिल है।

 

6. सैफ अली खान

 

 

जिन सैफ की फिटनेस के आप दीवाने हैं उनकी हालत बहुत खराब रह चुकी है। एक बार उन्हें माइनर हार्ट अटैक आया था। दरअसल, ये बीमारी उन्हें परिवार में जेनेटिक है। इसे मायोकार्डियल इंफ्रेक्शन कहा जाता है।…Next

 

Read More:

मौनी रॉय ने ली 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, इन एक्ट्रेस का डेब्यू भी रहा था सुपरहिट

RK स्टूडियो में बनी थीं ये सुपरहिट फिल्में, विदेशों में भी था शोमैन राजकपूर का जलवा

इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार नहीं दीपक तिजोरी थे पहली पंसद, अब दिखते हैं ऐसे

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh