Menu
blogid : 319 postid : 1391359

प्रियंका ही नहीं, इन बॉलीवुड सितारों ने भी गुपचुप तरीके से रचाई है शादी

बॉलीवुड की ‘देशी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने आखिरकार अपना हमसफर चुन ही लिया है, प्रियंका ने निक के साथ गुपचुप तरीक से अमेरिका में सगाई कर ली है। बता दें कुछ दिनों पहले निक भारत आए थे और उस दौरान ही खबरें थी कि दोनों शादी करने वाले हैं। ये कपल अब सगाई के बंधन में बंध चुका है। वैसे प्रियंका अकेली ऐसी एक्ट्रेस नहीं है जो गुपचुप तरीके से बंधन में बंधी हों, उनके पहले भी कई सारे स्टार ऐसा कर चुके हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh28 Jul, 2018

 

 

 

 

1. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

 

 

बॉलीवुड औक क्रिकेट के पावर कपल कह जाने वाली जोड़ी को लोग विरूषका के नामसे भी जानते हैं। करीब 4 साल डेट करने क बद इस जोड़ी ने इटली में गुपचुप तरीके से शादी कर लीथी। हालांकि वापस आने के बाद दिल्ली और मुंबई में शानदार पार्टी दी गई थी।

 

2. प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ

 

 

बी टाउन की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से गुप चुप शादी कर ली थी। इस शादी में प्रीति और जीन के सभी परिवारवाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल थे। हालांकि बाद में उन्होंने भारत में आकर शानदार पार्टी का आयोजन किया था जिसमें कई सितारे शामिल हुए थे।

 

3. जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचल

 

 

जब जॉन की चोरी छिपे शादी करने के राज के बारे में सबको पता चला तो उनके सारे फैंस का दिल टूट गया। जॉन ने 2011 में प्रिया से शादी कर ली थी। हालांकि यह बात सबके सामने 2014 में नए साल की पार्टी के दौरान आई। इस शादी में केवल जॉन और उनके परिवारवाले ही मौजूद थे।

 

4. रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा

 

 

21 अप्रैल, 2014 में रानी मुखर्जी के फैंस को उनकी शादी की बात पता चली। आदित्य और रानी ने भी चोरी छिपे शादी कर ली और अपने कुछ खास दोस्तों और रिश्तेदारों को ही इस समारोह में शरीक हुए। इन दोनों के बारे में उन दिनों कई बाते चलती थी, लेकिन दोनों ने ही इन बातों पर ध्यान नहीं दिया और दोनों ने अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया।

 

5. अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

 

 

इन दोनों की प्रेम कहानी फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी के सेट पर शुरू हुई थी। किसी को भी इस बात की भनक नहीं लगी कि अक्षय और ट्विंकल एक दूसरे को डैट कर रहे हैं। इन दोनों ने चोरी छिपे अपने दोस्त अबू जानी और संदीप खोसला के घर पर शादी कर ली। उनकी शादी में केवल 50 लोग शामिल थे, यह खबर जब सबके सामने आई तो सब दंग रह गए।…Next

 

 

Read More:

कटरीना से शिल्पा शेट्टी तक, ये एक्ट्रेस बदल चुकी हैं अपने असली नाम

एक दूसरे के हमशक्ल लगते हैं ये सितारे, लेकिन हो गए फ्लॉप

‘मुन्नाभाई’ के सीक्वल से कटेगा अरशद वारसी का पत्ता, ‘सर्किट’ के किरदार में नजर आ सकता है ये एक्ट्रर

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh