Menu
blogid : 319 postid : 1396203

वीना मलिक और उनके पति को कोर्ट ने सुनाई थी 26 साल की सजा, वो 5 विवाद जिनमें आया पाकिस्तानी एक्ट्रेस का नाम

वीना मलिक का नाम सुनते ही आपके दिमाग में क्या आता है? जाहिर-सी बात है कई विवाद या बिग बॉस में उनकी छवि। उसके अलावा वीना अपने विवादास्पद ट्वीट के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में वीना ने सानिया मिर्जा को कुछ ऐसी ही हिदायत दे दी, जिसपर सानिया ने भड़कते हुए वीना को सबक सिखा दिया। दरअसल, सानिया मिर्जा की वीना मलिक ने जंक फूड वाले रेस्ट्रॉन्ट आर्ची में अपने बच्चे को ले जाने की ट्वीट कर आलोचना की थी। इसके साथ ही वीना ने अपने ट्वीट में यह भी कहा है कि बाहर का डिनर खिलाड़ियों की फिटनेस पर बुरा असर डालता है।
इस बात का जवाब देते हुए सानिया ने ट्वीट में कहा ‘वीना मैं अपने बच्चे को शीशा पैलेस लेकर नहीं गई थी। इन सबके लिए आपको और बाक़ी दुनिया की चिंता नहीं होनी चाहिए। मैं अपने बच्चे का ख्याल किसी से भी कम नहीं रखती हूं। दूसरी बात यह कि मैं पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की न तो डाइटीशियन हूं और न ही उनकी मां, प्रिंसिपल या शिक्षक।’ ऐसे में वीना ने अपने विवादों में एक और विवाद को शामिल कर लिया है। आइए, जानते हैं किन विवादों में वीना बटोर चुकी हैं सुर्खियां-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal18 Jun, 2019

 

 

अश्मित पटेल के साथ नजदीकियां
वीना मलिक बिग बॉस 4 के सीजन में नजर आई थी। इस शो में एक्टलर अश्मित पटेल के साथ उन्हों ने इंटीमेट रिलेशन शेयर किया था। दोनों हाथों में हाथ डाले और फ्लर्ट करते नजर आए थे। दोनों ने अफेयर को कबूल भी किया था। एक साल बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के बारे में काफी भला बुरा कहा।

 

 

 

पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ रिश्ता
वीना मलिक का पाकिस्तािन के तेज गेंदबाज मोहम्मलद आसिफ के साथ भी अफेयर रहा। बाद में वीना मलिक ने आसिफ से रिश्ता तोड़ दिया। वीना ने आरोप लगाया कि आसिफ का कई बार डांसर, मॉडल्सत और एक्ट्रे स से रिलेशन है। वहीं, आसिफ मैच फिक्सिंग में फंस गए थे, जिसपर वीना ने कई विवादित बयान दिए थे।

 

 

 

मैग्जीन कवर फोटो विवाद
वीना ने एक मैगजीन के लिए न्यू ड फोटोशूट कराया। इसके चलते उनके परिवार ने उनसे किनारा कर लिया। इस पर वीना ने कहा कि मैगजीन ने उनकी फोटो के साथ छेड़खानी की है। हालांकि, मैगजीन ने बताया कि वीना ने ही यह फोटो शूट कराया है। इस फोटो शूट में उन्होंलने बम और कंधे पर आईएसआई लिखाकर भी पोज दिया।

 

 

ईश निंदा में 26 साल की सजा
2014 में पाकिस्तापन की आतंकवाद रोधी कोर्ट ने वीना मलिक और उनके पति‍ असद बशीर खान को 26 साल की सजा सुनाई। कोर्ट ने ईश निंदा के मामले में यह सजा सुनाई। ईशनिंदा वाले प्रोग्राम के प्रसारण को अनुमति देने का आरोप है जिसमें वीना मलिक और बशीर की नकली शादी के दौरान मनकबत (धार्मिक गीत) बजाया गया था।

 

 

विंग कमांडर अभिनंदन पर विवादित ट्वीट
भारत के विंग कमांडर अभिनंदन का एक विवादित वीडियो शेयर किया था। इसके अलावा उनकी कुछ तस्वीरें भी वीना मलिक के ट्विटर पर शेयर की गई थीं। इन तस्वीरों पर उन्होंने भारतीय सेना का खिलाफ जहर उगला था।…Next

 

Read More :

प्रियंका चोपड़ा से पहले इन अभिनेत्रियों के लिए धड़कता था निक जोनस का दिल, किसी के साथ भी लम्बा नहीं चला रिश्ता

बॉलीवुड अभिनेता भी कॉस्मेटिक सर्जरी में नहीं हैं पीछे, किसी ने नाक तो किसी ने कराई हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी

इतिहास रचने वाले ये 5 मशहूर लोग जिंदगी में कई बार हुए थे फेल, जानें कैसे पाया मुकाम

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh