Menu
blogid : 319 postid : 1393791

जूता चुराने की रस्म में परिणीति ने निक से मांगे थे इतने करोड़, जानें निक ने दी कितनी रकम

1-2 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की फेयरीटेल वेडिंग दो रीति रिवाजों से संपन्न हुई। वहीं कल दिल्ली में कपल रिसेप्शन पार्टी दी, जिसमें भारतीय शादी को विदेशी मेहमानों ने खूब एंजॉय किया। हिंदू शादी के इस दौरान निक की जूता चुराई रस्म भी हुई, जिसे प्रियंका की बहन और निक की साली परिणीति चोपड़ा ने अंजाम दिया। जूता चुराने के बाद परिणीति ने निक से कितने रुपये मांगे? इस सवाल के जवाब का इंतजार सभी फैंस को है, ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर परिणीति ने निक से मांगे कितने करोड़।

Shilpi Singh
Shilpi Singh5 Dec, 2018

 

 

 

37 करोड़ थी परी की डिमांड

 

 

निकयंका की शादी से पहले एक इंटरव्यू में परिणीति ने कहा था कि वो जीजू निक से जूता छुपाई के लिए 37 करोड़ रुपये मांगेंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति ने निक को जूता वापस करने के लिए 5 लाख रुपये मांगें।

 

परिणीति ने किया जीजू निक को लेकर ट्वीट

 

 

परिणीति के इस ट्वीट से अंदाजा लगता है कि निक ने उन्हें 5 लाख से भी ज्यादा अमाउंट दिया है। जिसकी वजह से एक्ट्रेस शॉक्ड हो गई हैं। बता दें, निकयंका की शादी से पहले एक इंटरव्यू में परिणीति ने कहा था कि वो जीजू निक से जूता छुपाई के लिए 37 करोड़ रुपये मांगेंगी।

 

पीसी का हुआ शानदार स्वागत

 

 

प्रियंका के बहू बनकर आने पर निक जोनस के पिता डेनिस जोनस ने गिफ्ट में खास इयरिंग दी। ये डायमंड की है, इनकी कीमत 79,500 डॉलर बताई जा रही है, जो इंडियन करेंसी में करीब 55.46 लाख रुपये है। वहीं, निक ने प्रियंका के लिए 6.5 मिलियन डॉलर यानी की 48 करोड़ रुपये का घर खरीदा है।

 

इस शानदार घर की ये हैं गजब खूबियां

 

 

घर के इंटीरियर की बात करें तो वो काफी खूबसूरत है। कहा जा रहा है निक-प्रियंका के इस सपनों के घर में 5 बेडरूम्स, 4.5 बाथरूम्स हैं। खबर है कि दोनों के सपनों का आशियाना 4129 स्क्वायर फीट की जमीन पर बना है। इसमें स्वीमिंग पूल के साथ-साथ कई गजब की लोकेशन्स भी इंक्लूड हैं। मालूम हो कि कुछ समय पहले ही प्रियंका अपना नया घर देखने गई थीं और उन्होंने इसकी शानदार तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर भी की थीं।

 

पीएम बने पीसी के खास मेहमान

 

 

जोधपुर में शाही शादी के बाद निकयंका ने मंगलवार को दिल्ली में रिसेप्शन दिया। जहां पीएम नरेंद्र मोदी खास मेहमान बनकर पहुंचे। न्यूलीवेड कपल के साथ पीएम की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। रिसेप्शन में निक की मां और भाभी सोफी टर्नर इंडियन लुक में दिखे। सोफी ने लहंगा पहना था, इंडियन अटायर में वे काफी खूबसूरत लग रही थीं।

 

शादी की फोटोज के लिए किया People मैगजीन से करार

 

 

निकयंका की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. फोटोज इंटरनेशनल मैगजीन People ने जारी की। इन तस्वीरों को प्राइवेट रखा गया था, रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक ने इंटरनेशनल मैगजीन से शादी की कवरेज का करार किया था। ये करार 17 से 18 करोड़ रुपये में हुआ था।

 

शाही था प्रियंका की शादी का जोड़ा

 

 

क्रिश्चियन वेडिंग में प्रियंका-निक ने राल्फ लॉरेन के डिजाइनर आउटफिट पहने। प्रियंका ने हैंड एम्ब्रॉयडेड फ्लोरल गाउन पहना। उनके इस वेडिंग गाउन की एम्ब्रॉयडी में 1826 घंटे लगे हैं। प्रियंका के हाई नेक कॉलर, फुल लॉन्ग स्लीव गाउन में 23 लाख सीक्वेंस से कारीगरी की गई है। उनके गाउन का वेल 75 फीट लंबा है, वहीं हिंदू वेडिंग में एक्ट्रेस ने सब्यासाची का डिजाइनर रेड कलर का लहंगा पहना।…Next

 

Read More:

राहुल महाजन ने 18 साल छोटी मॉडल के साथ की तीसरी शादी, टीवी पर रचा चुके हैं स्वयंवर

‘द कपिल शर्मा शो’ सीजन 2 का टीजर हुआ रिलीज, शादी का कार्ड भी हो रहा है वायरल

दीपवीर के मुंबई रिसेप्शन में आएंगी कैटरीना कैफ, खुद रणवीर सिंह ने भेजा है न्यौता

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh