Menu
blogid : 319 postid : 1396227

कोई शूटर तो कोई कॉल सेंटर में करता था काम, मशहूर होने से पहले इस प्रोफेशन में थे 6 टीवी स्टार

मशहूर टीवी सीरियल्स देखते हुए अक्सर हम इनमें काम करने वाले सितारों के बारे में सोचने लगते हैं, ऐसे में कई बार यह भी ख्याल आता है कि इन कलाकारों की किस्मत कितनी अच्छी है, जो बहुत कम समय में ये सितारे फैंस का दिल जीत लेते हैं। ऐसे में आपको जानकर हैरानी होगी कि ये सितारे कभी गुमनामी में थे और इस इंडस्ट्री में आने से पहले कोई और काम किया करते थे। आइए, डालते हैं एक नजर-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal20 Jun, 2019

 

 

 

दिव्यांका त्रिपाठी

 

 

 दिव्यांका आज किसी परिचय की मोहताज नही है। दिव्यांका को लोग इशिता भल्ला के नाम से ज्यादा जानते हैं। दिव्यांका टीवी में आने से पहले माउंटेनर रह चुकी इसके साथ ही उन्होंने उत्तरकाशी के नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग से कोर्स भी किया है। यह नहीं, वो एनसीसी के कैडेट भी रह चुकी हैं और एक बेहतरीन शूटर भी हैं।

 

सुनील ग्रोवर

 

 

सुनील ने अपने कॅरियर की शुरुआत दिवंगत जसपाल भट्टी के साथ की थी, उन्हें सबसे पहला काम भी जसपाल के द्वारा ही मिला था। वह दूरदर्शन पर 90 के दशक में आने वाले मशहूर शो ‘फुल टेंशन’ में नजर आए थे। मशहूर एफएम रेडियो मिर्ची में सुनील का एक कार्यक्रम आता था जिसका नाम ‘हंसी के फुव्वारे’ था। इस शो में उन्होंने सुदर्शन ऊर्फ ‘सूद’ का किरदार निभाया था। उन्हें इस किरदार को बनाने और उसमें अपनी आवाज देने के लिए कई अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

 

 दृष्टि धामी

 

 

टीवी के मधुबाला दृष्टि धामी कुछ समय से पर्दे से दूर हैं, लेकिन वो किसी वक्त में टीवी की सबसे मशहूर एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती थी। दृष्टि टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले डांस इंस्ट्रक्टर रह चुकी हैं। दृष्टि ने अपना डेब्यू म्यूजिक वीडियो ”सइयां दिल में आना रे” से किया था।

 

अली असगर

 

 

कॉमेडी अपनी कास पहचान रखने वाले अली ने वैसे तो कुछ फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन कपिल के शो से उन्हें दादी के तौर पर पहचान मिली और उन्हें बेहद पंसद किया गया। अली ने अपना करियर दूरदर्शन पर प्रसारित टीवी सीरियल एक दो तीन चार से शुरू किया था। इसके बाद वो घरौंदा, कर्ज, परंपरा जैसे टीवी सीरियलों का हिस्सा रहे।

 

करण मेहरा

 

 

ये रिश्ता क्या कहलाता है के फेम करण मेहरा को लोग उनके नाम से कम और नैतिक के नाम से ज्यादा जानते हैं। करण बिग बॉस की भी हिस्सा रहे हैं औऱ फिलहाल वो टीवी से दूर हैं। छोटे पर्दे में काम करने से पहले करण मेहरा फैशन डिजाइनर थे। एक्टर बनने से पहले करण ने नोएडा में चार साल फैशन डिजाइनर के रूप में काम भी किया है। करण खुद को बतौर फैशन डिजाइनर के तौर पर देखना भी चाहते थे।

 

हिना खान

 

 

हिना खान आज टीवी की दुनिया का बड़ा नाम हैं, लेकिन कभी वो कॉल सेंटर में काम किया करती थीं। इसके बाद हिना को मॉडलिंग का ऑफर आया और उन्हें टीवी सीरियल में काम करने का मौका मिला।…Next

 

Read More :

जया बच्चन और अमिताभ को 24 घंटे के अंदर इस वजह से करनी पड़ी थी शादी, 15 साल की उम्र में शुरू किया था कॅरियर

सलमान खान की दबंग-3 में नहीं दिखेंगी मलाइका अरोड़ा, फिल्म के बारे में जानें 5 दिलचस्प बातें

हिन्दी सिनेमा की पहली ‘किसिंग क्वीन’ थीं देविका रानी, फल बेचा करते थे दिलीप कुमार उन्हें बना दिया स्टार

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh