Menu
blogid : 319 postid : 1394411

बॉलीवुड में फिर गूंजेंगी शहनाई, प्रतीक बब्बर पहली और फरहान अख्तर कर सकते हैं दूसरी शादी

पिछले साल में बॉलीवुड में साल की शुरुआत से अंत तक शादियों की धूम मची रही। वहीं अब फिर से 2019 में बॉलीवुड में शहनाई की धुन गूंजने वाली है। जल्द ही बॉलीवुड में कुछ और कपल शादी के बंधन में बंधने वाल हैं और लिस्ट में सबसे पहला नाम आ रहा है प्रतीक बब्बर का वहीं, फरहान अख्तर भी दूसरी बार शादी करने को तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर कौन सा एक्टर कब करेगा शादी।

Shilpi Singh
Shilpi Singh9 Jan, 2019

 

 

 

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकरकरेंगे शादी

 

 

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की रिलेशनशिप अब किसी से छिपी नहीं रह गई है। सोशल मीडिया पर अपनी क्यूट PDA तस्वीरों से फैंस का दिल जीतने के बाद अब यह कपल अपने रिलेशनशिप को और आगे ले जाना चाहती है। सूत्रों की मानें को 2019 मार्च या अप्रैल में फरहान और शिबानी शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने सगाई कर ली है और शादी की तैयारियों में लग चुके हैं। यानि की दीपिका- रणवीर, प्रियंका- निक के बाद, अब बॉलीवुड परिवार एक और शादी की तैयारी कर रहा है।

 

सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करते हैं तस्वीरें

 

 

हाल ही में शिबानी दांडेकर ने नया साल फरहान के घर उनके परिवार के साथ ही मनाया था। इससे पहले भी दोनों को अक्सर साथ साथ हॉलीडे मनाते भी देखा गया है। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें देखकर जाहिर है कि अब ये अपने रिलेशन को लोगों से छिपाकर नहीं रखना चाहते। हाल ही में ये कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के वेडिंग रिसेप्शन में जब फरहान और शिबानी साथ नज़र आए, तो उनके रिश्ते पर मोहर लग गई।

 

तलाकशुदा हैं फरहान

 

 

फरहान ने अधुना से शादी की थी और 16 साल बाद यानी 2016 में फरहान और अधुना अलग हो गए। अधुना और फरहान की दो बेटियां हैं। तलाक के बाद फरहान का नाम श्रद्धा कपूर से जोड़ा गया था। हालांकि, वक्त से था साफ हो गया है कि वो शिबानी को डेट कर रहे हैं। बता दें, शिबानी एक एंकर और गायिका हैं और हाल ही में वो एक मराठी फिल्म में आइटम सॉन्ग करती नज़र आई थी।

 

लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सान्या को हमसफर बनाएंगे प्रतीक

 

 

नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर ने बीते बरस फिल्म ‘मुल्क’ में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए वाहवाही बटोरी हैं। इसी बीच अब वह अपने कई साल पुरानी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे। अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर बहुत जल्द अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सान्या सागर के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। खबर के अनुसार, प्रतीक बब्बर और सान्या सागर 22 जनवरी, 2018 को शादी रचाएंगे।

 

आठ सालों से सान्या के साथ हैं प्रतीक

 

 

सान्या और प्रतीक एक-दूसरे को पिछले आठ सालों से डेट कर रहे हैं। यह दोनों पहले अच्छे दोस्त हैं। खबरों की माने तो सान्या और प्रतीक की शादी का जश्न लखनऊ में होगा। पारंपरिक शादी के बाद मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन भी देने की तैयारी है। दोनों के परिवार ने प्रतीक बब्बर और सान्या सागर शादी की तैयारी भी शुरू कर दी हैं। आपको बता दें, प्रतीक बब्बर की मंगेतर सान्या एक लेखिका हैं, वह इन दिनों बॉलीवुड में क्रिएटिव राइटिंग के तौर पर शुरुआत कर रही हैं।…Next

Read More:

तो क्या 2019 में वरुण धवन बनेंगे दूल्हा, बचपन के प्यार नताशा दलाल से करेंगे शादी

9 साल तक जॉन के साथ लिव में रही थीं बिपाशा, 108 करोड़ रुपए की हैं मालकिन

बिग बॉस से बाहर आने के बाद दीपक ठाकुर को मिले ऑफर, जल्द गाएंगे गाना

ट्रे

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh