‘अंखियों से गोली मारने’ वाली मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वरियर फिर से खबरों में हैं। हालांकि इस बार वजह दूसरी है। रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बनी यह एक्ट्रेस जल्दी ही एक विज्ञापन में नजर आएगी। इन दिनों वह इसकी शूटिंग में बिजी हैं। खबरों के मुताबिक इस विज्ञापन में काम करने के लिए उन्होंने भारी भरकम फीस भी ली है। यह फीस लगभग एक करोड़ रुपए बताई जाती है।
मुंबई में शूट हुआ है एड
प्रिया प्रकाश वरियर जिस एड में नजर आने वाली हैं उसे मुंबई में शूट किया गया है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, ये नेशनल एड है जिसे बेहद निगरानी में शुक्रवार को शूट किया गया। किसी नवोदित अभिनेत्री को एड फिल्म के लिए इतनी भारी भरकम रकम मिलना सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता का कमाल बताया जा रहा है। अकेले इंस्टाग्राम पर उनके करीब 6.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। खबरों के मुताबिक प्रिया इंस्टालग्राम पर एक पोस्ट के लिए करीब 8 लाख रुपए चार्ज करती हैं। उनकी एक-एक पोस्ट पर हजारों-लाखों लाइक्स और कमेंट आते हैं।
बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रिया प्रकाश वरियर जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाली हैं। खबरों के मुताबिक उन्होंने दो फिल्में साइन की हैं, जिसमें से एक रोहित शेट्टी की फिल्म है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’में वे महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म के लीड रोल में सारा अली खान और रणवीर सिंह हैं।…Next
Read More:
एक शो की लाखों फीस लेती हैं कॉमेडियन भारती, पति से हैं 7 साल बड़ी
कभी हेमा पर मरते थे संजीव कुमार, इस वजह से कभी नहीं की शादी
सलमान से होने जा रही थी शादी, लेकिन इस घटना ने संगीता को बना दिया अजहर की पत्नी
Read Comments