Menu
blogid : 319 postid : 1393755

पहले हिंदू और फिर क्रिश्चियन परंपरा से दुल्हन बनेंगी प्रियंका, शादी के बाद ये होगा नाम

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में जिनकी शादी की चर्चा जोरों पर है वे हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस। दोनों की शादी राजस्थान के जोधपुर में ताज उम्मेद भवन पैलेस में होगी, कल ही दोनों की परिवार और कुछ खास दोस्त शादी में शरीक होने के लिए पहुंच चुके हैं। खबरें हैं कि शादी की तैयारी पूरी हो की है और से शादी की रस्में भी शुरू हो जाएंगी।इस भव्‍य शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, उम्‍मेद भवन लेजर लाइट से सज चुका है। मेहमानों के स्‍वागत के लिए रॉयल इंतजाम किए गए हैं। खास बात यै ह की प्रियंका दो बार दुल्हन बनेंगी और वो भी अलग अलग तरीकों से।

Shilpi Singh
Shilpi Singh30 Nov, 2018

 

 

 

हिंदू और क्रिश्चियन तरीके से होगी शादी

 

 

प्रियंका चोपड़ा जहां 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगी वहीं, 3 दिसंबर को क्रिश्चियन ट्रेडिशन के मुताबिक। चर्चा है कि हिंदू रीति-रिवाज से होने वाली शादी का आउटफिट मनीष मल्‍होत्रा ने तैयार किए हैं। वहीं, प्रियंका की क्रिश्चियन शादी में Ralph Lauren का आउटफिट में नजर आएंगी।

 

सनम बैंड करेगा सबका मनोरंजन

 

 

मीडिया में आ रीह खबरों की मानें तो पार्टी में मेहमानों के मनोरंजन करने के लिए मुंबई से सनम बैंड को खासतौर पर बुलाया गया है। बता दें कि सनम बैंड युवाओं के बीच काफी फेमस है। मेहमानों के मनोरंजन के लिए हनी सिंह, मीका सिंह के अलावा अमेरिका के कलाकार ड्वेन जॉनशन रॉक को भी बुलाया गया है। इतना ही नहीं पार्टी में बॉलीवुड के नामचीन डांसर्स भी शामिल होने वाले हैं।

 

लाइट एंड साउंड शो देखेंगे विदेशी मेहमान

 

 

राजस्‍थान की ऐतिहासिक धरती पर प्रियंका और निक की शादी के लिए आए विदेशी मेहमानों का स्‍वागत राजस्‍थानी अंदाज में किया जाएगा तो ये मेहमान उम्‍मेद भवन पैलेस में होने वाले बेहद खूबसूरत लाइट एंड साउंड शो के गवाह बनेंगे। उम्‍मेद भवन पैलेस के बारादारी में लाइट एंड साउंड शो होगा जिसमें राजस्‍थानी परंपराओं और संस्‍कृति की झलक दिखाई जाएगी।

 

शादी के बाद बदल लेंगी नाम

 

 

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लेटेस्ट बॉलीवुड फिल्म द स्काय इज पिंक की शूटिंग पूरी की है। उन्होंने दिल्ली में इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर प्रियंका ने अपने दोस्तों को पार्टी दी। पार्टी में एक खास केक काटा गया था इस पर प्रियंका के नाम के आगे निक जोनस का नाम जोड़ा हुआ था। इसे अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद अपने सरनेम में क्या बदलाव करने वाली हैं। दरअसल केक के उपर PCJ लिखा हुआ था। जिसका मतलब प्रियंका चोपड़ा जनस लगाया गया, इससे ये भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रियंका शादी के बाद अपने नाम के साथ निक का सरनेम लगा सकती हैं।

 

ये सितारे होंगे शामिल

 

 

रिपोर्ट के मुताबिक, प्र‍ियंका चोपड़ा और निक जोनस मुंबई और दिल्‍ली में रिसेप्‍शन देंगे। प्र‍ियंका ने जोधपुर में होने वाली शादी के लिए सलमान खान, रणवीर कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, फरहान अख्तर और सिद्धार्थ रॉय कपूर सहित अपने दोस्‍तों को ही न्‍योता दिया है जबकि बाकी सितारे मुंबई के रिसेप्‍शन में शामिल होंगे।…Next

 

Read More:

राहुल महाजन ने 18 साल छोटी मॉडल के साथ की तीसरी शादी, टीवी पर रचा चुके हैं स्वयंवर

‘द कपिल शर्मा शो’ सीजन 2 का टीजर हुआ रिलीज, शादी का कार्ड भी हो रहा है वायरल

दीपवीर के मुंबई रिसेप्शन में आएंगी कैटरीना कैफ, खुद रणवीर सिंह ने भेजा है न्यौता

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh