Menu
blogid : 319 postid : 1393665

3.2 करोड़ से ज्यादा कीमत में प्रियंका ने बुक किया उम्मेद भवन, शादी के दौरान किला रहेगा बंद

सबसे चर्चित शादियों में से एक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी में अब बस कुछ दिन रह गये हैं। ऐसे में प्रियंका और निक का अपनी शादी को लेकर एक्साइटेड होना स्वभाविक है। प्रियंका-निक की शादी के फंक्शन 28 नवंबर, बुधवार से शुरू हो जायेंगे जो कि तीन दिसंबर तक चलेंगे। दोनों अपनी प्री वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत वह पूजा से करने जा रहे हैं। आज प्रियंका ने मुंबई में अपने घर में पूजा रखा है और शादी के फंक्शन 29 नवंबर से शुरू होंगे। ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर कैसी होगी प्रियंका की शादी।

Shilpi Singh
Shilpi Singh28 Nov, 2018

 

 

 

5 दिनों के लिए बुक किया गया पैलेस

 

 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के फंक्शन 29 नवंबर से शुरू होंगे। 2 दिसंबर को एक्ट्रेस निक संग जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी करेंगी। निक के भाई अपनी पार्टनर संग भारत पहुंच चुके हैं। उम्मेद भवन में 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक देसी गर्ल की शादी की रस्में चलेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन 5 दिनों के लिए उम्मेद भवन पूरी तरह से बुक हो चुका है। प्रियंका-निक की शाही शादी में करोड़ों रुपए खर्च होने का अनुमान है।

 

सैलानियों के लिए बंद होगा किला

 

 

प्रियंका की प्री-वेडिंग सेरेमनी जैसे हल्दी, मेहंदी और संगीत उम्मेद भवन में होगी। खबरों के मुताबिक मुताबिक, कपल ने 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक मेहरानगढ़ किले को बुक किया है। इन दिनों के लिए ये किला सैलानियों के लिए बंद रहेगा। प्रियंका और निक की फैमिली जोधपुर एयरपोर्ट से उम्मेद भवन चॉपर से जाएंगे।

 

शादी में करीब 200 मेहमान शामिल होंगे

 

 

उम्मेद भवन में हैलीपैड तैयार किया जा रहा है। शादी में करीब 200 मेहमान शामिल होने वाले हैं। इन मेहमानों में बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हैं। सभी मेहमान एयरपोर्ट पर उतरेंगे और उन्हें चॉपर से उम्मेद भवन लाया जाएगा। शाही शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास दो ग्रैंड रिस्पेशन देंगे। पहली पार्टी मुंबई में और दूसरी दिल्ली में रखी गयी है।

 

प्रेजिडेंशियल सुईट के 5.04 लाख देने होंगे

 

 

पैलेस में 64 आलीशान कमरे और सुईट हैं, जिनमें 22 पैलेस रुम और 42 सुइट हैं। इस पैलेस को अब होटल की तरह चलाया जाता है। एक दिन के लिए पैलेस रूम की कीमत 47, 300 हजार है। वहीं ऐतिहासिक सुईट के लिए 65,300 रुपए, रॉयल सुईट के लिए 1.45 लाख, ग्रांड रॉयल सुईट के लिए 2.30 लाख, प्रेजिडेंशियल सुईट के लिए 5.04 लाख रुपये देने होते हैं।

 

1 दिन का खर्चा 64.40 लाख रुपए होगा

 

 

ऐसे में पूरे होटल का 1 दिन का खर्चा लगभग 64.40 लाख रुपए है। प्रियंका ने 5 दिनों के लिए होटल बुक किया है। ऐसे में प्रियंका-निक को होटल के लिए करीब 3.2 करोड़ रुपए देना पड़ेगा।..Next

 

Read More:

राहुल महाजन ने 18 साल छोटी मॉडल के साथ की तीसरी शादी, टीवी पर रचा चुके हैं स्वयंवर

‘ओम शांति ओम’ से अर्जुन रामपाल को मिली थी सफलता, इस अफ्रीकन सुपरमॉडल को कर रहे हैं डेट

राम कपूर से मनीष पॉल तक, रियलिटी शो को होस्ट कर करोड़ों में कमाते हैं ये टीवी स्टार्स

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh