बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब अमेरिकन सिंगर निक जोनस की दुल्हनियां बन चुकी है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की सभी रस्में- मेहंदी, संगीत, हल्दी फेरे और व्हाइट वेडिंग सभी कुछ जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में में शाही तरीके से संपन्न हुआ। शादी के बाद फैंस प्रियंका को दुल्हन के रूप में देखने के लिए बेताब थे। इसी के साथ सोशल मीडिया पर इनकी क्रिस्चियन और हिंदू वेडिंग की पिक्चर्स सामने आई हैं। फोटोज में ये एक परफेक्ट कपल के रूप में दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में प्रियंका के शादी के कपड़ो की चर्चा हो रही है तो चलिए जानते हैं आखिर कैसा रहा है उनका लुक।
लहंगे को बनाने में पूरे 3720 घंटे लगे हैं
प्रियंका ने हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी में लाल रंग का लहंगा पहना, इस लहंगे में वो बेहद ही स्टनिंग लग रही हैं। प्रियंका ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए गोल्डन डायमंड ज्वैलरी पहनी हुई है। इस लहंगे को सब्यासाची ने डिजाइन किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। सब्यासाची ने इंस्टाग्राम पर लिखा, प्रियंका का ये लहंगा हैंड एम्ब्रॉयडेड है। इस लहंगे पर रेड क्रिस्टल धागों से कारीगरी की गई है। इसे बनाने के लिए कोलकाता के 110 कारीगरों ने काम किया है। लहंगे को बनाने में पूरे 3720 घंटे लगे हैं, उनका ये लहंगा काफी यूनिक है।
निक की कलगी और डायमंड नेकलेस हैरीटेज ज्वैलरी कलेक्शन है
निक जोनस के लुक की बात करें तो उन्होंने क्रीम कलर की सिल्क शेरवानी पहनी है। शेरवानी को उन्होंने हैंड एम्ब्रॉयडेड चिकन दुप्पटे से टीमअप किया है। ये ट्रेडिशनल लुक उन पर काफी फब रहा है. उन्होंने मैचिंग पगड़ी भी पहनी है। निक ने इसके साथ गोल्डन शूज भी पहने हुए हैं। उनकी रोज कट कलगी और डायमंड नेकलेस को सब्यासाची हैरीटेज ज्वैलरी कलेक्शन से ही लिया गया है।
प्रिंयका के गाउन की एम्ब्रॉयडी में 1826 घंटे
प्रियंका के क्रिश्चियन वेडिंग गाउन की काफी चर्चा है। राल्फ लॉरेन ने इस गाउन को डिजाइन किया है। ये गाउन उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। प्रियंका इस गाउन को पहनकर बेहद आकर्षक लग रही है। बता दें कि उनकी शादी की तस्वीरें People मैगजीन ने जारी की हैं। प्रियंका ने अपनी क्रिश्चियन वेडिंग में हैंड एम्ब्रॉयडेड फ्लोरल गाउन पहना है। उनके इस वेडिंग गाउन की एम्ब्रॉयडी में 1826 घंटे लगे हैं।
ब्राइडमें बेहद क्यूट लग रही हैं प्रियंका
आपको बता दें कि प्रियंका-निक की शादी की पहली तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अपने शादी की फोटो में प्रियंका किसी परी से कम नहीं लग रही है तो वहीं निक जोनस का लुक भी देखने लायक है। प्रियंका ब्राइड की ड्रेस में बेहद ही प्यारी लग रही थी। प्रियंका ने हाथ में फूलों का एक बांच लिया हुआ था।
गाउन में 23 लाख सीक्वेंस से कारीगरी की गई है
प्रियंका के हाई नेक कॉलर, फुल लॉन्ग स्लीव गाउन में 23 लाख सीक्वेंस से कारीगरी की गई है। उनके गाउन का वेल 75 फीट लंबा है, इस गाउन का लुक ट्रांसपेरेंट है। बता दें कि दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी।..Next
Read More:
राहुल महाजन ने 18 साल छोटी मॉडल के साथ की तीसरी शादी, टीवी पर रचा चुके हैं स्वयंवर
‘द कपिल शर्मा शो’ सीजन 2 का टीजर हुआ रिलीज, शादी का कार्ड भी हो रहा है वायरल
दीपवीर के मुंबई रिसेप्शन में आएंगी कैटरीना कैफ, खुद रणवीर सिंह ने भेजा है न्यौता
Read Comments