Menu
blogid : 319 postid : 1393713

जहां प्रियंका बनेंगी दुल्हन वो है दुनिया का 6वां सबसे बड़ा महल, 14 साल में बनकर हुआ था तैयार

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने जहां अपनी शादी के लिए इटली के लेक कोमो को चुना, तो वहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के लिए अमेरिका से निक जोनस को भारत ला रही हैं। उनकी शादी 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगी। इससे पहले भी कई सिलेब्रिटी अपनी  शादी को राजस्थान में या फिर उम्मेद भवन पैलेस में कर चे हैं तो चलिए जानते हैं आखिर क्यों खास है ये पैलेस।

Shilpi Singh
Shilpi Singh29 Nov, 2018

 

 

 

नायाब कारीगरीहै उम्मैद भवन पैलेस

 

 

उम्मैद भवन पैलेस में राजस्थानी आर्किटेक्चर की नायाब कारीगरी दिखती है। इस पैलेस में उन्ही पत्थरों का इस्तेमाल हुआ है जो आगरा के ताजमहल में लगे हैं। इस महल में 22 कमरे और 42 स्वीट्स हैं। इसके अलावा यहां फैमिली म्यूजियम,बैंक्वेट हॉल,लाइब्रेरी,बॉलरूम इंडोर स्विमिंग पूल,टेनिस और मार्बल स्कवैश कोर्ट्स भी हैं। पहले जोधपूर राजघराने का परिवार यहीं रहता था।

 

दुनिया का 6 वां सबसे बड़ा महल है उम्मैद भवन

 

 

ये दुनिया का 6 वां सबसे बड़ा महल है। वर्तमान में ताज होटेल्स की कुछ हिस्सेदारी भी इसी होटेल में है। इस महल को महाराज उम्मेद सिंह नें 1928 से 1943 के बीच बनवाया था, इसे बनवाने में 3000 लोग लगे थे। इसको तैयार करने का काम उन्होंने ब्रिटिश आर्किटेक्ट हेनरी वॉन लॉनचेस्टर को सौंपा था। इस पैलेस में एक रूम के लिए आपको 34000 से 5 लाख तक खर्च करना पड़ सकता है। दिल्ली में राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट का डिजायन भी वॉन ने ही तैयार किया था। इस महल को तैयार होने में 14 साल का वक्त लगा था।

 

उम्‍मेद भवन के मालिक गजसिंह है

 

 

वर्तमान समय में उम्‍मेद भवन के मालिक मारवाड़ राजघराने से गजसिंह है। गजसिंह सांसद भी रह चुके हैं। गजसिंह ने महल को तीन भागों में बांटा है। इसके एक हिस्‍से में होटल, दूसरे में म्‍यूजियम और तीसरे में गजसिंह का परिवार रहता है। इस महल में मौजूद म्‍यूजियम सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुलता है। इस म्‍यूजियम में राजघराने से जुड़ी चीजों को देखा जा सकता है।

 

हॉलिवुड कपल्स का फेवरिट रहा है राजस्थान

 

 

तमाम सिलेब्रिटी इससे पहले राजस्थान में शादी कर चुके हैं। केटी पैरी और रसेल ब्रांड ने 2010 में राजस्थान में ही शादी की थी। इसके अलावा एलिजाबेथ हर्ली और अरुण नायर ने भी उमेद भवन पैलेस में ही शादी रचाई थी। रवीना टंडन ने भी अनिल थडानी से उदयपुर के जग मंदिर पैलेस में शादी रचाई थी। वहीं नील नितिन मुकेश और रुक्मणी सहाय की शादी भी उदयपुर के रैडिसन ब्लू पैलेस रिजॉर्ट और स्पा में हुई थी। इसके अलावा श्रिया सरन और एंड्रेई कॉश्चीव, विक्रम चटवाल और प्रिया सचदेव, प्रिंस लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, संजय हिंदूजा, हरुन काजी और पामेला आहूजा जैसे उद्योगपति और सिलेब्रिटीज ने राजस्थान के रॉयल पैलेसेज में शादी रचाई है। कुछ समय पहले ही फेमस बिजनेसमैन अनिल अंबानी ने अपनी पत्‍नी नीता अंबानी का बर्थ डे मानाया था।…Next

 

Read More:

राहुल महाजन ने 18 साल छोटी मॉडल के साथ की तीसरी शादी, टीवी पर रचा चुके हैं स्वयंवर

‘द कपिल शर्मा शो’ सीजन 2 का टीजर हुआ रिलीज, शादी का कार्ड भी हो रहा है वायरल

दीपवीर के मुंबई रिसेप्शन में आएंगी कैटरीना कैफ, खुद रणवीर सिंह ने भेजा है न्यौता

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh