Menu
blogid : 319 postid : 1393090

मंगतेर निक से मंहगे घर की मालकिन हैं प्रियंका चोपड़ा, एक घर की कीमत हैं 100 करोड़

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अब इस आलीशान मेंशन में रहने वाले हैं। निक ने कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में इस घर को खरीदा है, जिसकी कीमत 6.5 मिलियन डॉलर लगभग 48 से 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जल्द ही शादी करने वाले हैं और शादी के बाद वो इसी घर में रहने वाले हैं। वैसे हमारी देशी गर्ल के पास भी लग्जरी घर हैं वो भी एक नहीं बल्कि दो।

Shilpi Singh
Shilpi Singh25 Oct, 2018

 

 

 

30 नवंबर को हो सकती है शादी

 

 

खबरों की मानें तो निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा 30 नवंबर को शादी कर सकते हैं। सगाई की तरह शादी में भारतीय रीति-रिवाज़ों के साथ राजस्थान के जोधपुर में हो सकता है। यहां शादी का फंक्शन तीन दिन (संगीत, शादी और रिसेप्शन) चल सकता है। शादी में भी खास दोस्त और परिवार वाले ही रहेंगे। बता दें, कि अभी प्रिंयका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की तारिख को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

 

खूबसूरत पहाड़ियों के बीच है निक-प्रियंका का घर

 

 

लॉस एंजेलिस के बेवर्ली हिल्स इलाके में घरों की कीमत 50 करोड़ से लेकर एक अरब के बीच है। प्रियंका के घर की बात करें तो इसमें पांच बेड रूम हैं। इस घर में पांच बाथरूम हैं, एक स्विमिंग पूल है जहां से खूबसूरत पहाड़ियों का नजारा दिखता है। खबर है कि निक ने ये घर प्रियंका को प्रपोज करने से पहले ही खरीद लिया था।

 

100 करोड़ रुपये का बंगला

 

 

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने वर्सोवा में 100 करोड़ रुपये का बंगला खरीदा है। इस बंगले का नाम दरिया महल है। ऐसा कहा जा रहा है कि पिछले कई सालों से प्रियंका बंगला खरीदना चाह रही थीं। यह खूबसूरत बंगला 1930 में बना था. इस बंगले में कई फिल्‍मों क‍ी शूटिंग हो चुकी है। खबरों के मुताबिक इस बंगले में 15 बेडरूम हैं, यह बंगला 1930 में बना था। टेक्सटाइल व्यापारी माणिकलाल चुन्नीलाल चिनॉय ने इसको बनवाया था।

 

न्यूयॉर्क में है 30 करोड़ रुपएका घर

 

 

एबीसी चैनल पर प्रसारित अपने शो ‘ क्वांटिको’ की शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा 30 पार्क प्लेस, फोर सीज़न प्राइवेट रेजीडेंस न्यूयॉर्क में रह रही थीं। न्यूयॉर्क पोस्ट में छपे लेख के मुताबिक इस बिल्डिंग में दो बेडरूम के अपार्टमेंट की कीमत 30 करोड़ रुपए तो तीन बेडरूम के पेंटहाउस की कीमत 200 करोड़ रुपए है। प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर न्यूयॉर्क वाले अपार्टमेंट और उससे खींची गईं तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिनमें सनसेट से लेकर इस शहर की खूबसूरत रातों का नजारा तक कैमरे में कैद हो रखा है।

 

फॉर्ब्स के मुताबिक इतना कमाती है प्रियंका

 

 

हाल ही में फॉर्ब्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि 1 जून 2016 से 1 जून 2017 तक प्रियंका ने 65,34,50,000 रुपए की कमाई की है। पिछले साल हुए फॉर्ब्स के मुताबिक एक साल में प्रियंका ने इतने रुपए कमा लिए हैँ। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा दुनिया की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हीरोइन बन गईं हैं। बड़ी बात ये है कि पूरी कमाई का 50 प्रतिशन प्रियंका मे विज्ञापन से कमाया है।…Next

 

Read More:

पत्नी की मौत के बाद टूट गए थे शम्मी कपूर, दूसरी शादी के लिए रखी थी ये शर्त

कपिल शर्मा ही नहीं इन 6 सितारों का भी करियर चढ़ा शराब की बली

11 साल तक इस एक्ट्रेस के साथ रिश्ते में थे सनी देओल, आज भी साथ आते हैं नजर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh