Menu
blogid : 319 postid : 1390909

कितनी महंगी पड़ी प्रियंका को निक जोनास के साथ डिनर डेट

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब सिंगल नहीं रहीं और लगता है उन्हें उनका प्यार मिल गया है। प्रियंका का दिल विदेशी सिंगर और गीतकार निक जोनास पर आ गया लगता है। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा मुंबई में हैं और उनके अमरीकी बॉयफ्रेंड निक भी आए हुए हैं। कुछ दिनों पहले दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं औऱ खबरें थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबर है कि निक को प्रियंका ने मुंबई में न केवल अपने परिवार से बल्कि खास दोस्तों से भी मिलवाया है। भारत आने के बाद दोनों शुक्रवार की रात मुंबई के एक रेस्त्रां में डिनर डेट पर गए थे। इस दौरान ली गई दोनों की तस्वीरों में साफ नजर आ रहा था कि कि दोनों किस तरह एक दूसरे के कॉम्पलिमेंट कर रहे थे, हालांकि जिस चीज ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा वो थी प्रियंका की ड्रेस जिसकी खूब चर्चा हुई और इसकी कीमत आपको हैरान कर सकती है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh25 Jun, 2018

 

 

 

डिनर डेट पर चर्चा में प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस

 

 

निक के साथ डिनर डेट पर प्रियंका ने जो ड्रेस पहनी उसकी खूब चर्चा हो रही है। प्रियंका ने डिनर डेट के लिए चेक की टॉप और स्कर्ट पहनी जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही थीं। हम आपको प्रियंका की ड्रेस, बैग और हील्स की कीमत बताने जा रहे हैं जिसे जान आपके होश उड़ जाएंगे।

 

8,77,688 रुपए है प्रियंका के ड्रेस की कीमत

 

 

प्रियंका ने डिनर डेट के दौरान गिंगहम टॉप पहनी थी जिसकी कीमत 16,368 रुपए और स्कर्ट की कीमत 28,958 रुपए बताई जाती है। वहीं, उन्होंने जो बैग थामा हुआ था उसकी कीमत 7,80,446 रुपए है और जो जियानविटो रॉसी स्टिलेटोस यानि सैंडल पहनी है उसकी कीमत 57,345 रुपए है। यह कीमतें intermixonline.com वेबसाइट से ली गई हैं। अगर इस पूरे का जोड़ निकाला जाए तो डिनर डेट पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने खूबसूरत लुक के लिए 8,77,688 रुपए खर्च कर दिए।

 

साल भर पुराना रिश्ता

 

 

निक के साथ डिनर डेट पर प्रियंका ने जो ड्रेस पहनी उसकी खूब चर्चा हो रही है। प्रियंका ने डिनर डेट के लिए चेक की टॉप और स्कर्ट पहनी जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही थीं। हम आपको प्रियंका की ड्रेस, बैग और हील्स की कीमत बताने जा रहे हैं जिसे जान आपके होश उड़ जाएंगे। प्रियंका ने डिनर डेट के दौरान गिंगहम टॉप पहनी थी जिसकी कीमत 16,368 रुपए और स्कर्ट की कीमत 28,958 रुपए है। वहीं, उन्होंने जो बैग थामा हुआ था उसकी कीमत 7,80,446 रुपए है और जो जियानविटो रॉसी स्टिलेटोस यानि सैंडल पहनी है उसकी कीमत 57,345 रुपए है। इसकी जानकारी intermixonline.com वेबसाइट से ली गई है। इस पूरे ड्रेस की कुल कीमत 8,77,688 रुपए है।

 

सालभर से हैं रिश्ते में

 

 

वहीं, निक ने इस दौरान वाइट कलर की हेनली की टी शर्ट पहनी और साथ ही में खाकी चिनोस की पैंट पहनी थी। दोनों करीब एक साल से साथ में है, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास पिछले साल मेट गाला के रेड कार्पेट पर मिले थे और तभी से दोनों एक दूसरे के करीब आते गए। फिलहाल ये कपल गोवा में अपनी छुट्टी मना रहा है।…Next

 

 

Read More:

इन तीन महीनों में इतना बदला गया कपिल का लुक, फिट से हुए फैट

एक डायलॉग और 500 रुपए की फीस ने बना दिया स्टार, शादी के बाद भी लिव-इन में रहे

अमरीश पुरी हीरो से ज्यादा लेते थे फीस, फिल्मों के लिए छोड़ दी सरकारी नौकरी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh