Menu
blogid : 319 postid : 1389629

हॉलीवुड जाने के बाद बॉलीवुड की ये 6 फिल्में ठुकरा चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा!

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड में भी अपनी धाक जमाई है। बॉलीवुड में प्रियंका जब अपने टॉप पर थीं, तो उन्‍होंने हॉलीवुड की ओर रुख किया। उन्‍होंने हॉलीवुड फिल्‍म ‘क्‍वांटिको’ और शो ‘बेवॉच’ में महत्‍वपूर्ण किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, इस दौरान प्रियंका ने बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा फिल्‍में भी कीं। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका ने हॉलीवुड की ओर रुख करने के बाद बॉलीवुड की कई फिल्‍मों के ऑफर ठुकरा भी दिए। आइये आपको बताते हैं कि प्रियंका ने बॉलीवुड की किन फिल्‍मों के ऑफर ठुकराए।

 

 

फन्ने खां

 

 

फिल्म ‘फन्ने खां’ ऐश्वर्या राय बच्चन से पहले प्रियंका चोपड़ा को ऑफर की गई थी। मगर प्रियंका को इस फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई और उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। इसके बाद फिल्‍म ऐश की झोली में आ गई।

 

काबिल

 

 

ऋतिक रोशन और यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘काबिल’ में प्रियंका को एक आइटम नंबर करने का ऑफर दिया गया था। मगर उन्होंने किसी दूसरे आइटम नंबर के लिए इस ऑफर को रिजेक्‍ट कर दिया।

 

सिंह इज ब्लिंग

 

 

अक्षय कुमार स्टारर डायरेक्टर प्रभु देवा की यह फिल्म पहले प्रियंका को ऑफर हुई थी। मगर उन्‍हें फिल्‍म की कहानी पसंद नहीं आई और प्रियंका ने इस फिल्‍म को रिजेक्ट कर दिया।

 

सुल्‍तान

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और अनुष्‍का शर्मा स्‍टारर फिल्म ‘सुल्‍तान’ अनुष्‍का से पहले प्रियंका चोपड़ा को ऑफर हुई थी। उस समय प्रियंका अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही थीं। इस वजह से उन्होंने ‘सुल्‍तान’ का ऑफर ठुकरा दिया।

 

साहिर लुधियानवी की बायोपिक

 

 

संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा कवियित्री व लेखिका अमृता प्रीतम का किरदार निभाने वाली थीं। बताया जाता है कि इस फिल्‍म में अभिषेक बच्चन के मेन लीड में आने के बाद प्रियंका ने यह ऑफर ठुकरा दिया। बता दें कि इस फिल्‍म में अभिषेक साहिर लुधियानवी बने हैं।

 

सैल्‍यूट

 

 

खबरों की मानें, तो प्रियंका बॉलीवुड के प्रोजेक्‍ट्स के बारे में बात करने के लिए कई बार भारत आईं। वे आमिर खान के साथ एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा की बायोपिक ‘सैल्‍यूट’ में काम करने वाली थीं। बताया जाता है कि आमिर के इस प्रोजेक्ट को छोड़ने के बाद प्रियंका ने भी यह फिल्म छोड़ दी…Next

 

Read More:

IPL में शानदार रहा स्मिथ-वॉर्नर का प्रदर्शन, अब ये 5 खिलाड़ी हो सकते हैं दावेदार

आयरन मैन से बाहुबली तक, इन 5 सुपरहीरोज को TV के कलाकारों ने दी हिंदी में आवाज

मायावती ने उपचुनावों में सपा से दूरी बनाकर चला बड़ा सियासी दांव!

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh