Menu
blogid : 319 postid : 1394930

प्रियंका नहीं निक करना चाहते थे इंडिया में शादी, कहा था ‘अपनी दुल्हन को उसके घर से ले जाऊंगा’

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कई सारे टीवी शो और चैट शो का हिस्सा हैं, दरअसल, वो इस दौरान अपनी फिल्मफ ‘इज़ इंट इट रोमांटिक’ को प्रमोट कर रही हैं। जाहिर है वो जहां भी जा रही हैं वहां पर लोग उनकी सादी और लव स्टोरी के बारे में ही पूछ रहे हैं। ऐसे में एक चैट शो ‘टुनाइट विद जिम्मी फैलन’ में प्रियंका ने अपनी शादी के तैयारियों के लेकर कई सारे खुलासे किए और उन्होंने ये भी बताया कि वो भारत में नहीं बल्कि कहीं और शादी करना चाहती थी लेकिन उनके पति निक ने उन्हें भारत का आइडिया दिया था।

Shilpi Singh
Shilpi Singh8 Feb, 2019

 

 

 

जल्द ही पर्द पर आएगी इज़ इंट इट रोमांटिक

 

 

प्रियंका की फिल्म हॉलीवुड फ़िल्म ‘इज़ इंट इट रोमांटिक’ जल्द ही पर्द पर आने वाली है। फिल्म 13 फरवरी को रिलीज  हो रही है। फिल्म अमेरिका, कनाडा और लंदन समेत कुछ ही देशों में रिलीज  होगी, मगर भारत में इसे सिनेमाघरों में नहीं उतारा जाएगा। यहां के दर्शक ‘इज इंट इट रोमांटिक’ को नेटफ्लिक्स पर 28 फरवरी से देख सकेंगे।

 

प्रियंका इंडिया में नहीं करना चाहती थीं शादी

 

 

प्रियंका ने निक के साथ इंडिया में ही शादी किए जाने पर बताया कि वो इंडिया में शादी नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने भी दीपिका-रणवीर और अनुष्का-विराट की तरह ही किसी आईलैंड पर शादी करने का प्लान किया था। लेकिन, निक की जिद के चलते उन्हें इंडिया में ही शादी करनी पड़ी।

 

मालदीव्स जैसी जगह पर शादी करना चाहती थी प्रियंका

 

 

प्रियंका ने बताया कि जब हम शादी को लेकर प्लानिंग कर रहे थे तो वो, मालदीव्स जैसी जगहों के बारे में सोच रही थीं लेकिन तभी निक ने कहा कि हम इंडिया में शादी क्यों नहीं कर सकते हैं? निक ने कहा कि मैं हमेशा से अपनी दुल्हन को लेने जाना चाहता था। प्रियंका की इस बात से तो ये साफ़ जाहिर है कि उनका आइडिया नहीं था कि वो जयपुर से शादी करें बल्कि निक ने उन्हें ये आइडिया दिया था।

 

प्रियंका ने इसलिए लगाया है जोनस सरनेम

 

 

शो में प्रियंका ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने अपने सरनेम में ‘जोनस’ क्यों जोड़ा है। प्रियंका ने बताया कि वो हमेशा जोनस सरनेम अपने नाम में लगाना चाहती थीं, क्योंकि वो थोड़ा पुराने विचारों की हैं, मगर अपनी पहचान भी नहीं खोना चाहती थीं, इसलिए ‘चोपड़ा’ को भी रखा।

 

प्रियंका के नाम एक और रिकॉर्ड

 

 

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी खासा नाम कमा चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। दरअसल, प्रियंका का मोम का पुतला मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम न्यूयॉर्क में लगाया गया है। इसके अलावा लंदन, सिडनी, बैंकाक और सिंगापुर में भी उनका पुतला लगाया जाएगा। इस तरह दुनिया भर में उनके 6 वैक्स स्टैच्यू हो जाएंगे। प्रियंका के अलावा मशहूर सिंगर विटनी हाउसट्न का स्टैच्यू 6 जगहों पर है।

 

स्काय इज़ पिंकमें नज़र आएंगी प्रियंका

 

 

अगर प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड कॅरियर की बात करें, तो वो ‘स्काय इज पिंक’ में नजर आएंगी, जिसे शोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। इस फिल्म में फ़रहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम उनके साथ हैं। अगर प्रियंका ठुकराती नहीं, तो उनकी बॉलीवुड वापसी सलमान ख़ान के साथ ईद पर ‘भारत’ से होती। प्रियंका के ‘भारत’ छोड़ने के बाद कटरीना कैफ़ ने उनकी जगह ली।…Next

 

Read More:

2019 के अंत तक दूल्हा बनेंगे वरुण धवन, गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ लेंगे सात फेरे

एकता कपूर ही नहीं उनकी ये मशहूर एक्ट्रेस भी हैं सिंगल मदर, इनमें से कुछ ने गोद लिया है बच्चा

सुपरस्टार होने के बावजूद चॉल में रहते थे जैकी श्रॉफ, बेहद दिलचस्प है लव स्टोरी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh