Menu
blogid : 319 postid : 1391171

न्यूयॉर्क में है प्रियंका का लग्जरी घर, इतने करोड़ है ‘देसी गर्ल’ के घर की कीमत

न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा के अपार्टमेंट की तस्वीरें सामने आई हैं। अंदर से देखने पर यह बेहद आलीशान नजर आता है। प्रियंका चोपड़ा हर रोज सफलता के नए आयाम छू रही हैं। जहां एक तरफ बॉलीवुड में उनकी एक्टिंग को सबसे बेहतरीन माना जाता हैं, वहीं हॉलीवुड में भी उनके लुक्स और उनकी एक्टिंग की चर्चा जोरों पर रहती हैं। वह काफी समय से न्यूयॉर्क में ही रह और काम भी कर रही हैं। जहां उनका आशियाना बेहद आलीशान है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh13 Jul, 2018

 

 

न्यूयॉर्क में है प्रियंका का लग्जीर घर

 

priyanka

 

एबीसी चैनल पर प्रसारित अपने शो ‘क्वांहटिको’ की शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा 30 पार्क प्लेस, फोर सीज़न प्राइवेट रेजीडेंस न्यूयॉर्क में रह रही थीं। न्यूयॉर्क पोस्ट में छपे लेख के मुताबिक इस बिल्डिंग में दो बेडरूम के अपार्टमेंट की कीमत 30 करोड़ रुपए तो तीन बेडरूम के पेंटहाउस की कीमत 200 करोड़ रुपए है। प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर न्यूयॉर्क वाले अपार्टमेंट और उससे खींची गईं तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिनमें सनसेट से लेकर इस शहर की खूबसूरत रातों का नजारा तक कैमरे में कैद हो रखा है।

 

30 करोड़ का है लग्जरी हाउस

 

 

आजकल प्रियंका चोपड़ा अपने विदेशी बॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में निक भारत आए थे और कुछ दिनों पहले दोनों को न्यूयॉर्क में भी साथ देखा गया था। वह सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ से बॉलीवुड में वापसी करने को तैयार हैं और इसकी घोषणा भी हो चुकी है। इसके साथ ही प्रियंका फिल्म ‘मार्गारिता विद एक स्ट्रॉ’ की निर्देशक शोनाली बोस की आने वाली फिल्म ‘द स्काई इज गुलाबी’ में भी दिखाई देंगी। खबरों के मुताबिक इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर दिखाई देंगे। …Next

 

Read More:

एक शो की लाखों फीस लेती हैं कॉमेडियन भारती, पति से हैं 7 साल बड़ी

कभी हेमा पर मरते थे संजीव कुमार, इस वजह से कभी नहीं की शादी

सलमान से होने जा रही थी शादी, लेकिन इस घटना ने संगीता को बना दिया अजहर की पत्नी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh