Menu
blogid : 319 postid : 1390937

प्रियंका चोपड़ा से पहले इन हसीनाओं पर आया निक जोनास का दिल

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हॉलीवुड के जाने माने सिंगर निक जोनास से प्रियंका चोपड़ा के डेटिंग की खबरों पर अब मुहर लग गई है। पिछले कुछ दिनों से निक और प्रियंका भारत में हैं और गोवा में छुट्टी मनाकर वापस आए हैं। खबरें तो यहां तक भी हैं कि दोनों अगले एक महीने में सगाई कर सकते हैं। निक प्रियंका से उम्र में 10 साल छोटे हैं, वह अपने स्टाइल और अंदाज के लिए जाने जाते हैं औऱ उन्हें लोग बेहद पसंद भी करते हैं। प्रियंका के लव अफेयर और लिंक अप के बारे में तो लगभग हर कोई जानता है, लेकिन निक का दिल भी प्रियंका से पहले कई हसीनाओं के लिए धड़क चुका है। निक जोनास हॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को डेट कर चुके हैं, ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर अब तक कितनी हसीनाओं के साथ निक ने इश्क फऱमाया है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh28 Jun, 2018

 

 

 

1. माइली सायरस

 

 

माइली सायरस और निक 2006-2007 में डिज्नी के पावर कपल माने जाते थे, दोनों एक साथ काम करते थे और इसी दौरान उन्हें प्यार हुआ। हालांकि ये रिश्ता महज एक साल ही चला था। दोनों ने इस रिश्ते को लेकर हमेशा चुप्पी रखी लेकिन, माइली की किताब ‘Miles To Go’ में इन दोनों के लव अफेयर की चर्चा हुई थी।

 

2. सेलेना गोमेज

 

 

हॉलीवुड की सबसे मशहूर पॉप सिंगर सेलेना गोमेज और निक भी एक दौर में बेहद करीब थे, साल 2007 में माइली से अलग होने के बाद निक ने सेलेना को डेट करना शुरू किया। दोनों को एक वीडियो सॉन्ग में साथ भी देखा गया था, हालांकि ये कपल जल्द अलग हो गया।

 

3. कोर्टनी गैलियानो

 

 

‘द सो यू थिंक यू कैन डांस एल्बम’ के दौरान इन दोनों के डेट करने की खबरें आई थी, उस समय, दोनों को एक कॉन्सर्ट में एक साथ देखा गया था और खबरें थी की दोनों दोस्त से ज्यादा हैं। हालांकि इस रिश्ते पर दोनों में से किसी ने कभी मुहर नहीं लगाई।

 

4. निकोल एंडर्सन

 

 

निकोल और निक ने ‘जोनास एलए’ के ड्रामा में प्यार में डूबे कपल का किरदार निभाय था, इस दौरान किसी को पता नहीं था कि उनकी बीच क्या चल रहा है। उसके बाद निकोल को डेमी लोवाटो और जो जोनास के साथ एक डबल डेट पर देखा गया।

 

5. सैमंथा बार्क्स

 

 

समंथा और निक ने “लेस मिसरेबल्स” में साथ काम किया था, जब दोनों के अफेयर की चर्चा हो रही थी। हालांकि, निक ने कभी इस अफवाह की पुष्टि नहीं की। खबरें तो ये भी थी कि समंथा बरक्स और लुसी जोन्स से डबल डेट कर रहे थे।

 

6. डेल्टा गुड्रम

 

 

मूल रुप से ऑस्ट्रेलिया की सिंगर और अभिनेत्री डेल्टा गुड्रम ने करीब 10 महीनों तक एक दूसरे को डेट किया। हालांकि ये कपल साल 2012 में अलग हो गया। वैसे डेल्टा और निक की उम्र में करीब 10 साल का अंतर था।

 

7. केंडल जिन्नर

 

 

2015 में, केंडल और निक को एक साथ देखा गया और खबरें थी कि दोनों साथ हैं। निक ने एक इटंरव्यू में कहा था कि दोनों कई बार डेट पर गए थे, लेकिन ये रिश्ता भी यूं ही खत्म हो गया।…Next

 

 

Read More:

इन तीन महीनों में इतना बदला गया कपिल का लुक, फिट से हुए फैट

एक डायलॉग और 500 रुपए की फीस ने बना दिया स्टार, शादी के बाद भी लिव-इन में रहे

अमरीश पुरी हीरो से ज्यादा लेते थे फीस, फिल्मों के लिए छोड़ दी सरकारी नौकरी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh