Menu
blogid : 319 postid : 1393542

दुनिया के बेस्ट होटल ‘उम्मेद पैलेस’ से शादी करेंगी प्रियंका, ऐसी आलीशान होगी शादी

रोका सेरेमनी से लेकर बैचलरेट और पजामा पार्टी तक प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के हर फंक्शन को ख़ास बनाया है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद अब लोगों की निगाहें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास पर टिकी हुई हैं। फैंस ‘निकयांका’ की शादी के लिए न केवल खुश हैं बल्कि प्रियंका को बतौर दुल्हन देखान भी चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा जोधपुर के ताज उम्मेद पैलेस में शादी करने जा रही हैं। पैलेस में शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं वहीं, प्रियंका अपनी शादी की शॉपिंग फिलहाल पेरिस में अपनी मां के साथ कर रही हैं, तो चलिए जानते हैं आखिर किन मायनो में लग्जरी होगी प्रियंका की शादी।

Shilpi Singh
Shilpi Singh21 Nov, 2018

 

 

 

एक दिन में 43 लाख का खर्च

 

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ताज उम्मेद पैलेस का एक दिन का किराया लगभग 60 हजार डॉलर है। यानि इंडियन करेंसी में बात करें तो प्रियंका-निक को इस जगह के लिए एक दिन में लगभग 43 लाख रुपए खर्च करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 30 नवबंर से लेकर दो दिसंबर तक चलेगी।

 

उम्मेद पैलेस को बेस्ट होटल का खिताब मिल चुका है

 

 

आपको बता दें कि होटल ताज उम्मेद पैलेस को दुनिया के बेस्ट होटल का खिताब मिल चुका है। आपको बता दें कि 1943 में बना उम्मेद पैलेस 26 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय परिसर है। इसके एक हिस्से में मारवाड़ के पूर्व महाराजा गजसिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। वहीं, एक हिस्से में ताज समूह होटल उमैद पैलेस संचालित करता है।

 

दुनिया के छठे सबसे बड़े घरों में से एक है

 

 

ये पैलेस, ताज होटल्स का है। इसे 1928 से 1943 तक राज कर चुके राजा उमेद सिंह ने बनवाया था। इसमें 347 कमरे, एक बैंकेट हॉल, एक म्यूजियम, जिसमें रॉयल कार का कलेक्शन है, एक इंडोर स्विमिंग पूल, एक लाइब्रेरी सहित कई चीजें है। ये महल 26 एकड़ की ज़मीं में फैला हुआ है और दुनिया के छठे सबसे बड़े घरों में से एक है। इस महल में प्रियंका और निक की मेहंदी और संगीत की तैयारियां शुरू भी हो चुकी हैं।

 

संदीप खोसला के डिजाइनर कपड़े पहनेंगी प्र‍ियंका

 

 

प्र‍ियंका चोपड़ा 11 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनस से 2 दिसंबर को शादी करेंगी हालांकि परिवरा के लोग 30 नवबंर को ही पहुंच जाएंगे रस्में के लिए। ये शादी कितनी भव्‍य होगी उसका अंदाजा उम्‍मेद भवन पैलेस की तस्‍वीरें देखकर आप लगा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, प्र‍ियंका अपनी शादी में बेहद रॉयल लुक चाहती हैं और इसके लिए अबु जानी और संदीप खोसला उन्‍हें परफेक्‍ट लगे। वहीं निक जोनस जोधपुर में एक दम भारतीय दूल्‍हे की तरह नजर आएंगे, उनकी शेरवानी भी यही डिजाइनर तैयार करेंगे।

 

 

चर्चित था नीता अंबानी का बर्थडे सेलिब्रेशन

 

 

2013 में देश के सबसे धनी मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने अपना 50वां बर्थडे उम्मेद पैलेस में अलग अंदाज में मनाया था। उस सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए लगभग ढाई सौ मेहमान 32 चार्टड प्लेन से जोधपुर पहुंचे थे।…Next

 

Read More:

शादी से पहले मां बनने वाली थी नेहा धूपिया, ये एक्ट्रेस भी हो चुकी हैं प्रेग्नेंट

ऐश्वर्या को हराकर मिस इंडिया बनी थीं सुष्मिता सेन, 15 साल छोटे मॉ़डल को कर रही हैं डेट

2019 में होगा बॉलीवुड का घमासान, टकराने वाली हैं बड़े सितारों की फिल्में

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh