Menu
blogid : 319 postid : 1393879

दीपिका पादुकोण से प्रियंका तक, लाखों की कीमत का मंगलसूत्र पहनती हैं ये एक्ट्रेस

बॉलीवुड में आजकल शादियां का सीजन है कई बड़ी और टॉप एक्ट्रेस ने शादी रचाई है और इस दौरान सबकी नजरे ने केवल उके लुक पर बल्कि उनकी रिंग और मंगलसूत्र पर लगी रही हैं। वैसे तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस मंगलसूत्र पहने कम ही नजर आती हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उनके लिए मंगलसूत्र की कोई कीमत नहीं है। असल में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के पास काफी महंगे मंगलसूत्र हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh10 Dec, 2018

 

 

 

1. प्र‍ियंका चोपड़ा

 

सब्यासची ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर प्रियंका के मंगलसूत्र की जूम फोटो शेयर की है। ये नीओ-ट्रैडिशनल मंगलसूत्र है, प्रियंका का डायमंड मंगलसूत्र काफी स्टाइलिश है। गोल्ड चेन मंगलसूत्र को डायमंड ड्रॉप सोलिटेयर, गोल्ड और ब्लैक बीड्स के साथ डिजाइन किया गया है। हालांकि, इसकी कीमत कया है इसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन जाहिर है , ये लाखों में ही होगा।

 

2. दीपिका पादुकोण

 

 

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से इटली के लेक कोमो में शादी रचाई है। दीपिका को शादी में रणवीर ने 20 लाख रुपए का मंगलसूत्र पहनाया। दीपिका ने शादी के पहले अंधेरी के एक ज्वैलरी शोरूम से खरीदा था। इस मंगलसूत्र की खास बात है कि इसमें सॉलिटेयर हीरा जड़ा हुआ है।

 

3. सोनम कपूर

 

 

सोनम कपूर किसी भी कीमत पर अपने ड्रेसिंग सेंस से कॉम्प्रमाइज नहीं करतीं। ऐसे में उनके मंगलसूत्र की कीमत कितनी होगी यह तो देखने लायक होगा। मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम कपूर के मंगलसूत्र की कीमत 90 लाख रुपए थी। आपको बता दें कि सोनम कपूर का शादी बिजनेसमैन आनंद आहूजा से 8 मई 2018 को हुई थी।

 

4. अनुष्‍का शर्मा

 

 

विराट कोहली की क्‍यूट वाइफ अनुष्‍का शर्मा फैशन के मामले में काफी आगे हैं। अनुष्‍का ना केवल डिजाइनर आउटफिट्स पहनती हैं बल्‍कि गले में डाले जाने वाले मंगलसूत्र की कीमत भी कुछ कम नहीं है। मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्‍का के गले में 52 लाख रुपए का मंगलसूत्र है, जिसमें हीरे जड़े हुए हैं। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और निराट कोहली की शादी 11 दिसंबर 2018 को हुई थी। इन दोनों की शादी साल 2017 की सबसे बड़ी शादी में गिनी गई।

 

5. ऐश्वर्या राय

 

 

ऐश्वर्या राय बच्चन कभी कभार मांग से सिंदूर लगाए और मंगलसूत्र पहने भी नजर आ जाती हैं। आपको बता दें कि उनके मंगलसूत्र की कीमत 45 लाख रुपए है। उनके मंगलसूत्र में डायमंड लगे हैं। ऐश और अभिषेक बच्चन की शादी 20 अप्रैल, 2007 में हुई थी।

 

6. शिल्पा शेट्टी

 

 

शिल्पा ज्यादातर वेस्टर्न आउटफिट में नजर आती हैं। कभी-कभार वो ट्रेडिशनल लुक में भी दिख जाती हैं। शिल्पा कभी मंगलसूत्र गले में तो कभी अपनी कलाई पर भी बांध लेती हैं। उनके इस डायमंड मंगलसूत्र की कीमत 30 लाख रुपए है। शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से 22 नवंबर, 2009 को शादी की थी।…Next

 

Read More:

शत्रुघ्न को चेहरे पर निशान की वजह से नहीं मिलती थी फिल्में, रीना रॉय के साथ चला था अफेयर

सैफ की मां शर्मिला हैं 2700 करोड़ की मालकिन, बेहद दिलचस्प है लव स्टोरी

अपनी पहली डेब्यू फिल्म में धर्मेंद्र को मिले थे 51 रुपए,मीना कुमारी थीं धर्मेंद्र की दीवानी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh