हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की आज छठी पुण्यतिथि है। राजेश खन्ना को इस दुनिया को अलविदा कहे 6 साल हो गए हैं लेकिन, वो अपनी फ़िल्मों और निभाए गए किरदारों से हमेशा अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करते रहेंगे। राजेश खन्ना की शादी डिंपल कपाड़िया से हुई लेकिन सभी जानते हैं कि डिंपल राजेश खन्ना की पहली पसंद नहीं थीं। तो चलिए जानते हैं आखिर कौन थी राजेश का पहला प्यार और क्यों दोनों अलग हो गए।
अंजू महेंद्र से प्यार करते थे राजेश
राजेश खन्ना डिंपल से पहले किसी और से प्यार करते थे। फिल्मों में परदे पर एक्ट्रेसेज के साथ रोमांस करने वाले राजेश खन्ना रियल लाइफ में अंजू महेंद्र नाम से प्यार करते थे। दोनों की दोस्तीा तब परवान चढ़ी जब दोनों ही फिल्मम इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे। राजेश खन्नाव से पहले अंजू महेंद्र का नाम क्रिकेटर गैरी सोबर्स के साथ भी जुड़ा। जब राजेश खन्नाथ का सितारा चमका तो दोनों और करीब आ गए। करीब 7 साल तक दोनों एक दूसरे को डेट करते रहे और इस दौरान लिव-इन में भी रहे। इतने बरसों तक साथ रहने के बाद भी इस कपल का रिश्ता शादी के बंधन तक नहीं पहुंच पाया।
रिश्तों में आई दरार
कहते हैं कि अंजू राजेश खन्ना की कुछ आदतों की वजह से परेशान रहा करती थीं। जिस वजह से उनके बीच अक्सर लड़ाई भी होती थी। एक तरफ अंजू और राजेश के रिश्ते में दरार पड़ रही थी, तो वहीं राजेश खन्ना की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुईं। जिसका असर भी उनके रिश्तेउ पर पड़ा। आख्रिरकार दोनों अलग हो गए।
15 साल छोटी लड़की से रचाई राजेश खन्ना ने शादी
कहा जाता है कि जब अंजू ने राजेश से अपना रिश्ता खत्म किया तो उन्होंने तुंरत ही डिंपल को शादी के लिए पूछा। डिंपल उन्हें ना नहीं कर पाई और उम्र में 15 साल बड़े राजेश खन्ना के साथ महज कुछ ही दिनो के अंदर शादी कर ली। अंजू को अपनी शादी का न्यौता राजेश ने नहीं भेजा लेकिन आखिर वक्त में उन्होंने अपनी बारात उसी रास्ते से निकाली थी जिस रास्ते में अंजू का घर था और उसी घर के नीचे से राजेश की बारात निकली, जहां कभी वो और अंजू साथ रहा करते थे।…Next
Read More:
जब लोकल ट्रेन में से गए थे सलमान, स्टेशन पर गुजारनी पड़ी थी रात
सनी लियोनी से करीना कपूर तक, आइटम डांस की इतनी फीस लेती हैं ये एक्ट्रेस
पहली फिल्म से हुए थे मशहूर, बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड जीतने के बाद पर्दे से गायब हो गए ये स्टार
Read Comments