बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को दुल्हन बनीं तो प्रियंका चोपड़ा 2 दिसंबर को शादी कर रही हैं। दीपिका पादुकोण ने अभिनेता रणवीर सिंह से शादी की तो प्रियंका अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी कर रही हैं। इसी बीच राखी सावंत ने भी अपनी शादी का कार्ड शेयर कर दिया है। अचानक आई राखी की शादी की खबर है लोग हैरान हैं। बता दें कि राखी सावंत पिछले दिनों मीटू विवाद में चर्चा में थीं। तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच पैदा हुए विवाद में राखी नाना के बचाव में उतरी थीं और उन्होंने तनुश्री पर ही आरोप लगा दिए थे।
इंस्टाग्राम पर हुई शेयर किया शादी की कार्ड
राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर इनविटेशन कार्ड शेयर किया है। कार्ड के अनुसार राखी सावंत दीपक कलाल से शादी करने जा रही हैं। राखी और दीपक की शादी 31 दिसंबर को होगी। शादी की रस्मों के लिए दोनों ने लॉस एंजेलिस को चुना है। राखी के बाद दीपक कलाल ने भी शादी का कार्ड शेयर किया है।
कार्ड की वजह से हो रहे हैं ट्रोल
दोनों ने शादी का कार्ड भी शेयर किया है जिसमें लिखा है कि दो प्रेमी दिल (राखी और दीपक) 31 दिसंबर को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर लॉस एंजलेस (Los Angeles) में शादी करने जा रहे हैं। इस कार्ड के बाद लोगों ने दोनों को जमकर ट्रोल किया। “तुमसे भला कौन शादी करेगा राखी?” और दीपक को ट्रोल करते हुए लोगों ने लिखा, शादी में लहंगा कौन पहनेगा?
ऐसे मिला ये जोड़ा
दीपक और राखी इंस्टाग्राम के माध्यम से ही एक दूसरे के करीब आए। दीपक ने एक वीडियो शेयर कर राखी को प्रपोज किया था। लाल रंग का कोट पहने दीपक राखी को पसंद आ गए। राखी ने उनका वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया था। तब दीपक ने उनसे पूछा था कि क्या उनका प्रपोजल राखी ने स्वीकार कर लिया।
कौन हैं दीपक कलाल
दीपक कलाल सोशल मीडिया के जाने पहचाने शख्स हैं, दीपक कलाल फेसबुक पर अपने फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं, लोग उनके वीडियो को देखकर खूब मजाक उड़ाते हैं। वह रिऐलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का भी हिस्सा हैं। वह बीते साल तब सुर्खियों में आए थे जब उनका फनी वीडियो वायरल हुआ था। दीपक पुणे के रहने वाले हैं। दीपक माता वैष्णो देवी के दर्शन दर्शन के दौरान भी विवाद में फंसे थे।
क्रिकेटर विराट कोहली के हैं फैन
दीपक क्रिकेटर विराट कोहली को बहुत पसंद करते हैं, वे उनके लिए कई फनी वीडियो भी शेयर कर चुके हैं। पॉपुलर होने से पहले दीपक पूना में एक रिसेप्शनिस्ट का काम किया करते थे। पॉपुलर होने से पहले दीपक पूना में एक रिसेप्शनिस्ट का काम किया करते थे। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने कई सारे वीडियोज पोस्ट किए हैं जिसे देखकर लोग उनका अक्सर मजाक उड़ाते आए हैं। इसी के चलते उन्हें कई बार ट्रोल का सामना भी करना पड़ा है।
राखी ने टीवी पर रचाया था स्वयंवर
राखी उस वक्त एक बार फिर चर्चा में आई थी जब उन्होंने अपना शो राखी का स्वयंवर लांच किया। इस शो के जरिये उन्होंने कैनेडियन इलेश परुजनवाला का चुनाव अपने भावी पति के रूप में किया था। जैसा की सब जानते हैं कि राखी अपनी बात पर कितना टिकती है, वैसे ही कुछ इलेश के साथ हुआ। राखी ने इलेश को चुना जरूर लेकिन दिर्फ़ कुछ महीने के लिए, उसके बाद राखी ने उन्हें भी अलविदा कह दिया।
अभिषेक अवस्थी से टूटा रिश्ता
टीवी एक्टर अभिषेक अवस्थी को आज भी लोग राखी सावंत के साथ उनकी रिलेशनशिप के लिए जानते हैं। राखी और अभिषेक डांस रिएलिटी शो नच बलिए का हिस्सा भी रहे थे। हालांकि अब दोनों अलग हो गए हैं और खबरे हैं कि अभिषेक ने अंकिता के साथ अपना नया सफऱ शुरु किया है।…Next
Read More:
राहुल महाजन ने 18 साल छोटी मॉडल के साथ की तीसरी शादी, टीवी पर रचा चुके हैं स्वयंवर
‘द कपिल शर्मा शो’ सीजन 2 का टीजर हुआ रिलीज, शादी का कार्ड भी हो रहा है वायरल
दीपवीर के मुंबई रिसेप्शन में आएंगी कैटरीना कैफ, खुद रणवीर सिंह ने भेजा है न्यौता
Read Comments