Menu
blogid : 319 postid : 1396742

Raksha Bandhan 2019 Special : बॉलीवुड के 7 स्टार भाई-बहन की जोड़ियां, फिल्मों में एक-साथ नहीं आए हैं नजर

आपने बॉलीवुड के सेलिब्रिटी कपल्स के बारे में तो कई खबरें पढ़ीं होगी लेकिन बॉलीवुड के सेलिब्रिटी भाई-बहनों के बारे में बहुत कम बातें होती हैं। आज रक्षाबंधन है, ऐसे में एक नजर डालते हैं बॉलीवुड के चर्चित भाई-बहनों के बारे में-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal15 Aug, 2019

 

 

 करीना कपूर और रणबीर कपूर

 

kareena ranbir

 

कपूर खानदान के दो ऐसे नाम जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाई है। बेबो और रणबीर दोनों की एक्टिंग के लाखों फैंस हैं। ऐसे में दोनों अभी तक किसी फिल्म में साथ नजर तो नहीं आए लेकिन दोनों को अक्सर किसी इवेंट में साथ देखा जाता है।

प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा

 

priyanka pari

 

प्रियंका चोपड़ा जहां विदेशों में अपना नाम कमा रही हैं, वहीं उनकी कजिन बहन परिणीति चोपड़ा भी फिल्मों में अच्छा काम कर रही हैं। अक्सर ये दोनों साथ में नजर आते हैं, लेकिन दोनों ने पर्दे पर अब तक साथ काम नहीं किया है।

अर्जुन कपूर और सोनम कपूर

 

arjun-sonam-

 

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री सोनम कपूर भाई-बहन हैं। अर्जुन जहां बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना के बेटे हैं, वहीं सोनम बोनी कपूर के भाई और बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर की बेटी हैं। दोनों बेहद करीब हैं अक्सर दोनों को साथ में पार्टी करते हुए देखा जाता है, लेकिन पर्दे पर अब तक ये जोड़ी नहीं आई है।

इमरान हाशमी, पूजा भट्ट और आलिया भट्ट

aliya

 

बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी और अभिनेत्री पूजा भट्ट भाई-बहन है, वो बॉलीवुड की उभरती एक्ट्रेस आलिया के भी भाई लगते हैं। हालांकि, ये तीनों कभी एक साथ किसी फिल्म में नजर नहीं आए।

सनी देओल, बॉबी देओल और अभय देओल

 

abhay

 

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभय देओल भाई है, हालांकि दोनों कभी भी फिल्मी पर्दे पर एक साथ नजर नहीं आए। तीनों अक्सर पार्टी में साथ नजर आते हैं।

सोहा अली खान और सैफ अली खान

 

soha saif

 

सैफ की बहन सोहा अली खान हैं। सोहा बड़े पर्दे पर कुछ खास नहीं कर पाई हैं। वहीं सोहा के पति कुणाल खेमु सैफ की होम प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘गो गोवा गॉन’ में सैफ के साथ नजर आ चुके हैं, लेकिन सोहा अभी तक सैफ के साथ पर्दे पर नजर नहीं आई ।

जोया अख्तर और फरहान अख्तर

farhan-zoya

 

जावेद अख्तर के दोनों बच्चों ने बॉलीवुड में बहुत ही कम वक्त में पहचान बनाई है।  फरहान फिल्म और सिंगिंग में भी अपना जलवा दिखा रहे हैं, लेकिन उनकी बहन पर्दे के पीछ रहकर ही काम करती हैं। वैसे पर्दे पर इन दोनों भाई-बहन की जोड़ी को लोग एक साथ जरूर देखना चाहेंगे।..Next

 

 

Read More:

ऐश्वर्या की हमशक्ल इस एक्ट्रेस ने सलमान के साथ किया था डेब्यू, 12 साल बाद दिखती हैं ऐसी

बिना फिल्मों के ऐसे करोड़ों रुपये कमाती हैं बिपाशा, पति से हैं 8 गुना अमीर

चंद मिनटो में इन 6 मशहूर गानों की हुई थी शूटिंग, एक टेक में पूरा हुआ गाना

ऐश्वर्या की हमशक्ल इस एक्ट्रेस ने सलमान के साथ किया था डेब्यू, 12 साल बाद दिखती हैं ऐसी
बिना फिल्मों के ऐसे करोड़ों रुपये कमाती हैं बिपाशा, पति से हैं 8 गुना अमीर
चंद मिनटो में इन 6 मशहूर गानों की हुई थी शूटिंग, एक टेक में पूरा हुआ गाना

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh