Menu
blogid : 319 postid : 1363774

90 के दशक में निभाया था रावण का किरदार, अब दिखते हैं ऐसे

रामानंद सागर के रामायण के एक एक किरदार की छवि हमारे दिमाग में बनी हुई है। राम-सीता, भरत, लक्ष्मण, हनुमान या फिर रावण। रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी अब भले ही टीवी पर न आते हों, लेकिन लोग उनके किरदार को आज भी याद करते हैं। रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी अब क्या करते हैं चलिए जानते हैं।


cover ravan


रावण को किरदार निभाकर हुए मशहूर


ravan-


टीवी पर लंका नरेश का रोल अदा करने वाले अरविंद त्रिवेदी पर अपने काम की छाप ऐसी पड़ी कि रामायण के इतर भी उन्हें खलनायकों के रोल ही मिलने लगे। अरविंद मूल रुप से मध्य प्रदेश के शहर इंदौर से ताल्लुकात रखते हैं। 80 के दशक का वो खूंखार खलनायक आज के वक्त में कमजोर हो गए हैं।


गुजरात के रहने वाले हैं अरविंद


arvind


अरविंद का बचपन मध्यप्रदेश में बीता लेकिन वो गुजरात में ही पले बढ़े। अरविंद के बड़े भाई उपेंद्र त्रिवेदी गुजराती थियेटर के जाने माने आर्टिस्ट रहे। अपने भाई को देखकर ही अरविंद एक्टिंग की लाइन में आए थे। अरविंद त्रिवेदी ने रंगमंच पर काफी दिनों तक काम किया।


करीब 300 फिल्में में किया है काम


arvind-trivedi-ravan_



अरविंद त्रिवेदी ने रामायण के अलावा गुजरात और हिंदी की करीब 300 फिल्में की हैं। रामानंद सागर ने रावण के किरदार के लिए करीब 300 कलाकारों का ऑडिशन लिया था। अरविंद ने जैसे ही रावण का गेटअप लिया, रामानंद सागर ने फौरन ऐलान कर दिया कि तुम ही मेरे रावण बनोगे।


लोकसभा में लड़ा चुनाव


ravan00


अरविंद ने रामायण के बाद विश्वामित्र नाम का धाराहवाहिक किया। लेकिन 90 के ही दशक में ही अरविंद ने टीवी सिरियल्स से दूरी बनाकर राजनीति ज्वाइन कर ली थी। लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीता भी।…Next

Read More:

सलमान से लेकर अक्षय कुमार तक, जानें 100Cr के क्लब में कौन से स्टार हैं शामिल

बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुके हैं टीवी सीरियल के मशहूर सितारे

जब इन एक्ट्रेस को दिल दे बैठे शादीशुदा सनी देओल, एक से गुपचुप शादी भी रचाई!


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh