Menu
blogid : 319 postid : 1394476

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द करेंगे सगाई, मां नीतू ने तय किया महीना

बॉलीवुड में पिछले दिनों कई सितारों के जीवनसाथी की तलाश पूरी हुई। अभिनेता रणवीर सिंह ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शादी रचाई तो प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस को अपना हमसफर चुन लिया। कपिल शर्मा से लेकर ईशा अंबानी तक शादी के बंधन में बंधे। छोटे पर्दे के कई सितारों ने भी शादी की और अब इस साल में फैंस को इंतजार कुछ और चहेते सितारों की शादी का। लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर और क्‍यूट गर्ल आलिया भट्ट अपने फैंस को खुशखबरी देने जा रहे हैं। खबर है कि इस साल जून में दोनों सगाई कर सकते हैं। बता दें कि पिछले साल से दोनों सितारे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों न्‍यूयॉर्क में न्‍यू ईयर मनाकर भी लौटे हैं। दोनों के परिवारों ने भी इस रिश्‍ते को स्‍वीकार किया है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh11 Jan, 2019

 

 

रणबीर की बहन ने दिया है आलिया को तोहफा

 

 

हाल ही में दोनों न्यूयॉर्क में नया साल मनाकर लौटे हैं, जहां रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने उन्हें तोहफे में अंगूठी दी थी, जिस पर एआर लिखा हुआ था। मुंबई के एक अंग्रेजी समाचार पत्र के मुताबिक, रणबीर की मां नीतू कपूर कई बार आलिया और उसकी मां के साथ अपने परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं।

 

जून में हो सकती है सगाई

 

 

दोनों के परिवार ने जून में उनके सगाई करने को हरी झंडी दिखा दी है। सगाई के बाद इसी साल के अंत में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। गौरतलब है कि अंगूठी से पहले रिद्धिमा कपूर आलिया को हीरे से जड़ा एक महंगा ब्रेसलेट भी गिफ्ट कर चुकी हैं। कयास यह लगाए जा रहे हैं कि आलिया और रणबीर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की तैयारियां करते नजर आएंगे। दरअसल, नीतू चाहती है कि रणबीर और आलिया बिना देरी किए हुए सगाई कर लें और इसके लिए उन्होंने जून के महीने को चुना है।

 

रणबीर-आलिया चाहते हैं थोड़ा और वक्त

 

 

वहीं ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि आलिया और रणबीर अपने रिश्ते को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते है। आलिया और रणबीर चाहते है कि उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र के रिलीज होने के बाद ही वह अपने रिश्ते में आगे बढ़े। खैर नीतू अब इंतजार नहीं करने के मूड में बिल्कुल भी नहीं है और वह चाहती है कि रणबीर-आलिया जल्द से जल्द सगाई करे।

 

पहली बार आलिया भट्ट और रणबीर साथ आएंगे नजर

 

 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी एक साथ दिखाई देंगे। इन दिनों फिल्म की शूटिंग जोरों पर है। ब्रह्मास्त्र के सेट से भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ऐसी कई तस्वीरें वायरल हुई जिससे साबित होता है कि यह दोनों प्यार के रिश्ते में हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र 20 दिसंबर, 2019 को रिलीज होने की संभावना है।…Next

 

Read More:

तो क्या 2019 में वरुण धवन बनेंगे दूल्हा, बचपन के प्यार नताशा दलाल से करेंगे शादी

9 साल तक जॉन के साथ लिव में रही थीं बिपाशा, 108 करोड़ रुपए की हैं मालकिन

बिग बॉस से बाहर आने के बाद दीपक ठाकुर को मिले ऑफर, जल्द गाएंगे गाना

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh