Menu
blogid : 319 postid : 1389220

रणबीर कपूर ने ठुकराई ये 5 फिल्‍में और रणवीर सिंह की लग गई ‘लॉटरी’

रणवीर सिंह बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में गिने जाते हैं। ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में पेशवा बाजीराव का किरदार हो या ‘पद्मावत’ में अलाउद्दीन का या फिर ‘बेफिक्रे’ में एक मस्‍तमौला युवा का कैरेक्‍टर, हर किरदार में वे अपने अभिनय से जान डाल देते हैं। हालांकि, बहुत कम लोगों को पता होगा कि कई ऐसी फिल्‍में, जिन्‍होंने रणवीर को पहचान दिलाई, वो पहले रणबीर कपूर को ऑफर हुई थीं। आइये आपको ऐसी ही 5 फिल्‍मों के बारे में बताते हैं, जिन्‍हें रणबीर ने ठुकाराई और वे रणवीर की झोली में आ गईं।

 

 

बैंड बाजा बारात

 

 

डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा इस फिल्म में रणबीर कपूर को बिट्टू का किरदार निभाते देखना चाहते थे, लेकिन रणबीर ने इस फिल्‍म को करने से मना कर दिया। इसके बाद आदित्य ने एक नए चेहरे की तलाश शुरू की और उनकी ये तलाश रणवीर सिंह पर आकर खत्म हुई। रणवीर को अपनी इस डेब्‍यू फिल्‍म से ही बॉलीवुड में पहचान मिल गई।

 

गोलियों की रासलीला : रामलीला

 

 

दीपिका और रणवीर की जोड़ी को इस फिल्म में खूब पसंद किया गया। मगर रणवीर से पहले डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने राम के रोल के लिए रणबीर कपूर को फिल्म ऑफर की थी। खबरों की मानें, तो रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण की वजह से इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया, जिसके बाद यह फिल्‍म रणवीर की झोली में आ गई।

 

दिल धड़कने दो

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर जोया अख्तर के साथ काम करना चाहते थे, लेकिन जब जोया ने फिल्म ऑफर की, तो उनके सामने डेट की समस्‍या आ गई। इसी वजह से रणबीर यह फिल्‍म नहीं कर पाए। इसके बाद जोया ने रणवीर सिंह को फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ ऑफर की।

 

बेफिक्रे

 

 

यह आदित्य चोपड़ा की दूसरी फिल्म थी, जिसे रणबीर ने ठुकराया और रणवीर ने अपनाया। रणबीर कपूर के मना करने के बाद इसका ऑफर रणवीर सिंह को मिला। हालांकि, यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन फिल्म के गाने और रणवीर की एक्टिंग लोगों को पसंद आई।

 

गली बॉय

 

 

आदित्‍य चोपड़ा की तरह की रणबीर कपूर जोया अख्‍तर की भी दो फिल्‍में करने से इनकार कर चुके हैं। फिल्म ‘‍गली बॉय’ के लिए भी जोया की पहली पसंद रणबीर थे, लेकिन उन्‍होंने आखिरी वक्त पर फिल्म करने से मना कर दिया। इसके बाद यह फिल्‍म भी रणवीर के पास चली गई। फिलहाल इसकी शूटिंग चल रही है, जिसमें रणवीर के साथ अलिया भट्ट हैं…Next

 

Read More:

टेस्ट क्रिकेट में भारत के 5 सबसे सफल विकेटकीपर, धोनी का है ये नंबर 
क्रिकेट के ऐसे 5 नियम, जो IPL की शुरुआत के बाद बने 
PF के लिए अगर कंपनी नहीं कराती है रजिस्‍ट्रेशन, तो कर्मचारी उठा सकेंगे ये बड़ा कदम!

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh