Menu
blogid : 319 postid : 1391900

केरल में बाढ़ पीड़ितों को खाना खिला रहा है ये बॉलीवुड स्टार, यूं कर रहा है सेवा

केरल में इस वक्त बाढ़ का कहर जारी है। इस आपदा ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली है। वहीं, हजारों लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। मुश्किल की इस घड़ी में बॉलीवुड सेलेब्स भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केरल पहुंच गए हैं। रणदीप ने अपना 41वां बर्थडे (20 अगस्त) केरल बाढ़ पीड़ितों के बीच मनाया। इस दौरान वो लोगों को खाना खिला रहे हैं और हर तरह से सहयोग दे रहे हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh24 Aug, 2018

 

 

 

रणदीप हुड्डा खिला रहा हैं सबको खाना

 

 

रणदीप हुड्डा खालसा एड ग्रुप की तरफ से केरल में लोगों की मदद के लिए पहुंचे हैं। इस ग्रुप के साथ रणदीप ने बाढ़ पीड़ितों के लिए लंगर रखा। इस दौरान उन्होंने खुद लोगों को खाना खिलाया। इसके अलावा उन्होंने पीड़ितों को शेल्टर होम तक भी पहुंचाया। बता दें कि ये संगठन बड़े स्‍तर पर बाढ़ पीडि़तों की मदद कर रहा है।

 

सोशल मीडिया पर हुई जमकर तारीफ

 

 

रणदीप हुड्डा की ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स रणदीप को रियल हीरो कह रहे हैं। आपको बता दें कि खालासा एड ग्रुप इससे पहले पेरिस अटैक के दौरान भी वहां रहकर लोगों की मदद कर चुका है। इसके अलावा वह सीरिया के युद्धग्रस्त इलाकों में रहकर लोगों की मदद कर चुका है।

 

इन सेलेब्स ने भी की मदद

 

 

केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए कई सेलेब्स आगे आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने राहत कोष में 51 लाख रुपए की मदद दी है। इसके अलावा उन्होंने 80 जैकेट्स, 25 पैंट्स, 20 शर्ट्स और 40 जोड़े जूते दान दिए हैं। इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत ने राहत कोष ने 1 करोड़ रुपए दान दिए हैं।

 

अक्षयऔर शाहरुख ने भी की मदद

 

 

अक्षय कुमार ने केरल में लोगों की मदद के लिए सीएम आपदा राहत कोष में सहायता राशि के रूप में एक चेक भेजा है। वहीं, शाहरुख खान के मीर फाउंडेशन ने 21 लाख रुपए तक डोनेट किए हैं।

 

साउथ एक्टर ने भी की मदद

 

 

साउथ के एक्टर्स में अल्लू अर्जुन ने 25 लाख रुपए की मदद की है। अल्लू अर्जुन ने उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘केरल के लोग हमेशा मेरे दिल में एक अनोखे प्यार और स्नेह बनाए रखते हैं, मैं उनका बेहद सम्‍मान करता हूं और इस प्रकार से केरल फ्लड रिलीफ के लिए 25,00,000 दान करने का वचन देता हूं।’…Next

 

 

Read More:

सलमान के जीजा आयुष उनके नहीं बल्कि इस खान के हैं फैन, इस सुपरस्टार को भी करते हैं पंसद

मलाइका ने अरबाज को किया था शादी के लिए प्रपोज, करोड़ों में है फीस

बॉलीवुड में सलमान खान के पूरे हुए 30 साल, किरदार जो बने यादगार

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh