Menu
blogid : 319 postid : 1393518

रणवीर और दीपिका ने इतने करोड़ में खरीदा सपनों का महल, इतने में हुई इटली में शादी

बॉलीवुड सितारे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी कर ली, दोनों की शादी काफी चर्चा में रही। इटली के लेक कोमो में 14 और 15 नवंबर को दोनों ने कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज से शादी की। अब रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण इटली में सात फेरे लेने के बाद मुंबई लौट चुके हैं, कल ये जोड़ा दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में शानदार रिसेप्शन पार्टी देंगे इसके बाद 28 नंवबर को मुंबई में खास पार्टी का आयोजन होगा। दीपिका के स्वागत में रणवीर सिंह का घर खूबसूरत लाइट्स से सजा है। लेकिन अब खबर है कि दोनों ने मुंबई में एक घर खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ो में है हालांकि ये जोड़ा फिलहाल उस घर में नहीं रहेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर कितने में खरीदा रणवीर और दीपिका का नया आशियाना।

Shilpi Singh
Shilpi Singh20 Nov, 2018

 

 

 

शादी में 30 करोड़ रुपए खर्च किए हैं

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी में करीब 25 से 30 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। दीपिका ने शादी में 1.5 करोड़ का लहंगा पहना था। वहीं रणवीर ने जो अंगूठी दीपिका को पहनाई वो 2.5 करोड़ रुपए की थी और मंगलसूत्र 20 लाख रुपए का था।  इसके अलावा 21 नवंबर को बेंगलुरु और फिर 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे। 18 नवंबर को दीपिका और रणवीर इटली से शादी कर मुंबई लौटे। मुंबई एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए सैकड़ों फैंस मौजूद थे।

 

50 करोड़ का एक नया घर

 

 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मिलकर 50 करोड़ का एक नया घर लिया है। मुंबई के जुहू इलाके में यह घर खरीदा गयाहै। यह बंगला काफी बड़ा है जिसमें अभी इंटीरियर का काम चल रहा है। हालांकि जब तक घर नहीं ब जाता तब तक दोनों रणवीर सिंह के दूसरे घर श्री में रहेंगे, बत दें इसी घर में दीपिका का स्वागत किया गया था और पूरा घर लाइट से सजा दिया गया था।

 

एक फिल्म की लेते हैं इतनी फीस

 

 

दोनों किसी भी फिल्म को करने के लिए अच्छा खासा पैसा चार्ज करते हैं। जहां रणवीर एक फिल्म को करने के लिए 9 से 10 करोड़ रुपए लेते हैं तो वहीं दीपिका एक फिल्म करने के 10 करोड़ रुपए लेती हैं। हाल ही में आई दीपिका रणवीर की फिल्म पद्मावत के लिए दीपिका ने 12 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। इस फिल्म के लिए दीपिका ने रणवीर और शाहिद दोनों से ज्यादा फीस ली थी। इसके अलावा दीपिका कई ब्यूटी ब्रैंड्स भी एंडोस करती हैं, जिसके लिए वह कम से कम 5-7 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

 

प्रभावशाली हस्तियों में दूसेर स्थान पर हैं दीपिका

 

 

फोर्ब्स की 2017 में सबसे अमीर सेलिब्रिटीज की लिस्ट में रणवीर सिंह कुल संपत्ति 62.6 करोड़ के साथ 10वे नंबर पर तो वहीं दीपिका पादुकोण कुल संपत्ति 59.5 करोड़ के साथ 11वें नंबर पर थी। यूगोव के प्रभावशाली हस्तियों के सूचकांक 2018 में दीपिका दूसरे स्थान पर हैं, इस लिस्ट में उऩ्होंने शाहरुख,विराट और प्रियंका जैसे स्टार को पीछे छोड़ा है।…Next

 

Read More:

शादी से पहले मां बनने वाली थी नेहा धूपिया, ये एक्ट्रेस भी हो चुकी हैं प्रेग्नेंट

ऐश्वर्या को हराकर मिस इंडिया बनी थीं सुष्मिता सेन, 15 साल छोटे मॉ़डल को कर रही हैं डेट

2019 में होगा बॉलीवुड का घमासान, टकराने वाली हैं बड़े सितारों की फिल्में

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh