Menu
blogid : 319 postid : 1393471

दीपिका शादी के बाद हुई भवनानी, रणवीर के पिता ने फिल्मी अंदाज में किया बहू का स्वागत

रणवीर सिंह बेहद फिल्मी हैं और उनमें ये खूबी कहां से आई है, ये अब साफ हो चुका है। रणवीर के अंदर की एनर्जी और मस्तीभरा अंदाज पापा जगजीत सिंह भवनानी का दिया हुआ है। बेटे रणवीर की शादी के मौके पर पापा का ये अंदाज सबके सामने आया, उन्होंने शादी के बाद दीपिका के लिए ऐसी बात कही जो शायद उनके अलावा केवल रणवीर सिंह के दिमाग में आ सकती थी। जगजीत ने दीपिका को कहा ‘ये दीवानी तो भवनानी हो गई’।

Shilpi Singh
Shilpi Singh16 Nov, 2018

 

 

अब जरूर आप ये सोच रहे होंगे कि रणवीर के पापा की ये बात सामने कैसे आ गई। तो बता दें कि रणवीर की स्टाइलिश निताशा गौरव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी अपलोड की थी। इसमें निताशा ने रणवीर के पापा के इस डायलॉग के बारे में बताया।

 

 

ये दीवानी तो भवनानी हो गई

 

 

निताशा ने फोटो शेयर करते हुए जगजीत सिंह भवनानी के शब्द लिखे। उन्होंने लिखा, ‘ये दीवानी तो भवनानी हो गई’। बता दें कि यह डायलॉग दीपिका-रणवीर की फिल्म बाजीराव-मस्तानी के डायलॉग ‘दीवानी मस्तानी हो गई’ से मिलता है। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी बुधवार को पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज से हुई थी। इसके बाद गुरुवार को सिंधी रस्मों को निभाते हुए दोनों ने शादी की। रणवीर सिंह सिंधी परिवार से रिश्ता रखते हैं।

 

निताशा ने लिखी ये खास बात

 

 

इसके अलावा निताशा ने लिखा, ”मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार बारिश होनी थी। लेकिन आसमान साफ है, सूरज तेज प्रकाश के साथ निकला है सिर्फ इन दोनों के लिए।

 

 

कोंकणीऔर सिंधी रीति रिवाजों से हुई शादी

 

 

रणवीर और दीपिका ने 14 नवंबर को कोंकणी रीति रिवाजों से शादी की। इस शादी में रस्मों से लेकर खाना-पीना सभी चीजें साउथ इंडियन स्टाइल में थीं। इस शादी में मेहमानों को वेलकम ड्रिंक के तौर पर फिल्टर कॉफी सर्व की गई थी। वहीं 15 सितंबर को सिंधी रीति रिवाजों से शादी कर दोनों एक दूजे के हुए। जल्द इटली से लौट कर रणवीर और दीपिका बेंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन देंगे।

 

मुंबई और बेंगलुरु में होगा रिसेप्शन

 

 

दीपवीर के मुंबई रिसेप्शन का इन्विटेशन कार्ड सामने आया है, कार्ड के अनुसार मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर (बुधवार) को होटल ग्रैंड हयात में होगा। जो कि रात 8 बजे से शुरू होगा, ये रिेसेप्शन पार्टी रणवीर सिंह के माता-पिता की तरफ से रखी गई है। वहीं 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी, इसे दीपिका के माता-पिता होस्ट करेंगे।

 

दीपिका के स्वागत के लिए सजा रणवीर का बंगला

 

 

इटली में संपन्न हुई शादी के बाद रणवीर सिंह का बंगला दुल्हन की तरह सज गया है। सोशल मीडिया पर रणवीर के बंगले की फोटोज सामने आई है। ये घर रोशनी से जगमगा रहा हैं। आपको बता दें कि रणवीर का ये बंगला मुंबई के बांद्रा इलाके पर स्थित है। रणवीर के इस विला का नाम श्री है। रणवीर का घर नई बहू के स्वागत के लिए तैयार है।…Next

 

Read More:

अपनी शादी में इतना खर्च करेंगे दीपिका-रणवीर, सीप्लेन से आएगी ‘मस्तानी’ की बारात!

इटली में 4 फेरे लेकर एक दूजे के हुए दीपिका-रणवीर, सामने आई ये तस्वीरें

इटली में रणवीर-दीपिका से पहले बॉलीवुड और हॉलीवुड के ये स्टार रचा चुके हैं शादी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh