Menu
blogid : 319 postid : 1393076

120 करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं रणवीर सिंह, जूतों और कारों के हैं शौकीन

आखिरकार बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी शादी के बंधन में बंधने ही वाली है।हाल ही में दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया साइट पर ऐलान किया कि अगले महीने 14 और 15 तारीख को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। जहां एक तरफ दीपिका बॉलीवुड में अपना नाम कमा रही हैं और इस दौरान बॉलीवुड की सबसे मंहगी एक्ट्रेस के तौर पर हैं, ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर उऩके होने वाले पती रणवीर सिंह कितना कमाते हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh25 Oct, 2018

 

 

यूएस से किया है बैचलर ऑफ आर्ट्स

 

 

रणवीर सिंह एक सिंधी परिवार से बिलॉन्ग करते हैं, उनके पिता का नाम जगजीत सिंह भावनानी, मम्मी अंजु भावनानी और बड़ी बहन रितिका भावनानी हैं। उनके पिता बांद्रा के रियल स्टेट के बिजनेसमैन हैं। रणवीर ने इंडियाना यूनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन (यूएसए) से बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई की है। रणवीर अपने सरनेम इसलिए नहीं लगाते हैं क्योंकि उन्हें अपना नाम बड़ा लगता था, इसलिये उन्होंने अपने नाम को छोटा कर लिया।

 

8 करोड़ का अपार्टमेंट

 

 

रणवीर अच्छी खासी प्रॉपर्टी के मालिक हैं। इंटरनेट पर उपलब्ध आंकड़ों के हिसाब से रणवीर सिंह के पास करीब 136 करोड़ की संपत्ति है । 2015 में रणवीर सिंह ने साउथ मुंबई में 8 करोड़ का एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था। वे इस घर में पिछले करीब दो साल से रह भी रहे हैं। उनकी पर्सनल इन्वेस्टमेंट करीब 75 करोड़ की बताई जाती है।

 

गोवा में भी है रणवीर का घर

 

 

रणवीर के पास मुंबई में एक सी-फेसिंग फ्लैट भी है, जो हाल ही में उन्होंने 15 करोड़ रुपये में खरीदा था। रणवीर सिंह के पास गोवा में भी एक बंगला है जिसकी कीमत 9 करोड़ से भी ज्यादा है।

 

लग्जरी कारों के हैं मालिक

 

 

पिछले साल अपने बर्थडे से ठीक पहले 4 करोड़ की कार खरीदी थी Aston Martin इससे पहले उनके पास 12 करोड़ की बुगाटी भी है, वहीं उनके पास एस्टन मार्टिन रैपिड 3.29 करोड़ रुपए, ऑडी क्यू 5 59.78 लाख रुपए, मारुति सिआज 10.97 लाख रुपए, लैंड रेंज रोवर 2.05 करोड़ रुपए, जगुआर एक्सजेएल 1.07 करोड़ रुपए, टोयेटा लैंड क्रूज परडो 1.04 करोड़ रुपए, मर्सिडीज बेंच जीलेएस 83 लाख रुपए और मर्सिडीज बेंच ई क्लास 70 लाख रुपए जैसी गाड़ियां हैं।

 

रणवीर के पास 1 हजार से भी ज्यादा जूते

 

 

रणवीर के पास कपड़ों और जूतों का भी काफी अच्छा कलेक्शन है। उनका स्टाइल बिल्कुल अलग है, उनके फैशन सेंस पर तो दीपिका ने भी कहा था कि वो इसे झेलती हैं। रणवीर के पास 1 हजार से भी ज्यादा जूते हैं जिनकी कीमत करीब 70 लाख रुपये है। रणवीर सिंह को उनकी फिल्म सिम्बा के निर्देशक रोहित शेट्टी ने 5 लाख की एक घड़ी भी गिफ्ट की है।

 

सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है पद्मावत

 

 

रणवीर को इस इंडस्ट्री में काम करते हुए 8 साल हो चुके हैं, 8 सालों में रणवीर ने 13 फिल्में की हैं। जिसमें कई फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। पद्मावत ने तो 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। रणवीर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बैंड बाजा बारात से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’, ‘रामलीला’, ‘गुंडे’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और बेफिक्रे जैसी कई फिल्में की।

 

रणवीर ने अपनी फीस 13 करोड़ कर दी है

 

 

पिछले साल फोर्ब्स ने रणवीर को सबसे ज्यादा कमाने वाले बॉलीवुड सितारों में 7वें नंबर पर रखा था, वहीं उनकी होने वाली पत्नी दीपिका 8वें नंबर थी। बता दें, रणवीर सिंह ने बाजीराव मस्तानी और पद्मावत की सफलता के बाद उन्होंने अपनी फीस 13 करोड़ तक दी है।

 

बड़ी कंपनियों के हैं ब्रांड एम्बेसडर

 

 

ऐड की दुनिया में भी रणवीर का खासा नाम है। कई बड़ी कंपनियों के वो ब्रांड एम्बेसडर हैं। बताया जाता है कि वह एंडोर्समेंट डील 4 करोड़ में साइन करते हैं। फिलहाल उनके पास कई सारे कंपनी के विज्ञापन करते हैं और जाहिर है कि वो इससे करोड़ो कमाते होंगे।…Next

 

Read More:

पत्नी की मौत के बाद टूट गए थे शम्मी कपूर, दूसरी शादी के लिए रखी थी ये शर्त

कपिल शर्मा ही नहीं इन 6 सितारों का भी करियर चढ़ा शराब की बली

11 साल तक इस एक्ट्रेस के साथ रिश्ते में थे सनी देओल, आज भी साथ आते हैं नजर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh